फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नई मुसीबत: सामने आया डेल्टा से भी खतरनाक कोरोना का नया वैरिएंट, इस वजह से भारत की बढ़ गई है चिंता

Tue, 31 Aug 2021 10:14 AM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Tue, 31 Aug 2021 10:14 AM IST
विज्ञापन
new covid variant c.1.2, south african variant symptoms and risk factor
कोरोना का नया साउथ अफ्रीकन वैरिएंट (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

कोरोना वायरस पिछले डेढ़ साल से अधिक समय से दुनियाभर के लिए बड़ी मुसीबत का कारण बना हुआ है। हालिया अध्ययनों में वैज्ञानिक कोरोना के डेल्टा वैरिएंट को सबसे संक्रामक और घातक बताते रहे हैं। इसी बीच हालिया शोध में वैज्ञानिकों ने कोरोना के एक नए वैरिएंट के बारे में सूचित किया है, इसे डेल्टा से भी खतरनाक बताया जा रहा है। कोरोना के इस नए वैरिएंट (सी.1.2) को वैज्ञानिक दुनिया के लिए बड़ी चुनौती बता रहे हैं। भारत के संदर्भ में भी वैज्ञानिकों ने इससे गंभीर खतरे को लेकर आगाह किया है।


दक्षिण अफ्रीका में नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर कम्युनिकेबल डिजीज (एनआईसीडी) और क्वाज़ुलु-नेटल रिसर्च इनोवेशन एंड सीक्वेंसिंग प्लेटफॉर्म (केआरआईएसपी) के शोधकर्ताओं ने बताया है कि इसी साल मई में सबसे पहले यह वैरिएंट दक्षिण अफ्रीका में पाया गया है। अगस्त के मध्य तक कोरोना का अत्यधिक संक्रामक यह वैरिएंट कई अन्य देशों में भी फैल चुका है।

new covid variant c.1.2, south african variant symptoms and risk factor
कोरोना का नया वैरिएंट डेल्टा से भी खतरनाक (सांकेतिक) - फोटो : iStock

काफी खतरनाक माना जा रहा है यह नया वैरिएंट
वैज्ञानिकों का कहना कि अब तक पूरी दुनिया डेल्टा वैरिएंट से खतरे को लेकर परेशान थी, इस बीच इस नए वैरिएंट ने समस्याओं को और बढ़ा दिया है। अध्ययन के दौरान वैज्ञानिकों ने यह भी पाया है कि यह नया वैरिएंट शरीर में वैक्सीनेशन से बनी प्रतिरक्षा प्रणाली को आसानी से मात दे सकता है। ऐसे एक बार फिर सभी लोगों के लिए कोरोना का खतरा बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। आइए आगे की स्लाइडों में इस वैरिएंट के बारे में विस्तार से जानते हैं।

new covid variant c.1.2, south african variant symptoms and risk factor
नया वैरिएंट प्रतिरक्षा को दे रहा है चकमा (सांकेतिक) - फोटो : Pixabay

तेजी से अपना रूप बदल सकता है कोरोना का यह वैरिएंट
कोरोना के इस नए वैरिएंट को म्यूटेशन के लिहाजे से भी वैज्ञानिक बेहद खतरनाक बता रहे हैं। 24 अगस्त को प्रीप्रिंट रिपोजिटरी मेडरेक्सिव पर पीयर-रिव्यू अध्ययन के लिए पोस्ट किए गए डेटा के अनुसार सी.1 की तुलना में कोरोना के इस नए वैरिएंट सी.1.2 में तेजी से म्यूटेशन हो सकता है। इसका मतलब यह है कि कोरोना के इस नए वैरिएंट के स्पाइक प्रोटीन में काफी तेजी से बदलाव होता रह सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
new covid variant c.1.2, south african variant symptoms and risk factor
बेहद संक्रामक माना जा रहा है कोरोना का नया वैरिएंट (सांकेतिक) - फोटो : iStock

यह भी बड़ी चुनौती
शोधकर्ताओं का कहना है कि दुनियाभर में अब तक सामने आ चुके कोरोना के सभी वैरिएंट्स की तुलना में यह नया वैरिएंट अधिक उत्परिवर्तन है। यही इस वैरिएंट को ज्यादा खतरनाक बना देता है। चूंकि इसमें अधिक म्यूटेशन होने के बारे में पता चल रहा है, इस आधार पर वैज्ञानिक इससे बचाव के तरीकों को भी काफी कठिन मान रहे हैं।

 

विज्ञापन
new covid variant c.1.2, south african variant symptoms and risk factor
नया वैरिएंट कई मामलों में खतरनाक (सांकेतिक) - फोटो : पिक्साबे

प्रतिरक्षा प्रणाली  चकमा देने की क्षमता
कोरोना के इस नए वैरिएंट को लेकर शोधकर्ताओं की सबसे बड़ी चिंता यह है कि यह वैरिएंट शरीर में संक्रमण या वैक्सीनेशन से बनी प्रतिरक्षा प्रणाली को आसानी चकमा दे सकता है। शोधकर्ता बताते हैं, सार्स-सीओवी-2 वायरस अपने स्पाइक प्रोटीन का उपयोग करके मानव कोशिकाओं को संक्रमित करते हुए उनमें प्रवेश करता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed