फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Laryngitis: आपका भी अक्सर बैठ जाता है गला, गायब हो जाती है आवाज? ये किसी गंभीर बीमारी का संकेत तो नहीं

Sat, 29 Mar 2025 02:27 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sat, 29 Mar 2025 02:27 PM IST
सार

लेरिन्जाइटिस ऐसी समस्या है जिसके लक्षण तो सामान्य फ्लू के संक्रमण की तरह होते हैं पर ये कुछ समय के लिए आपकी आवाज भी छीन सकती है। लगातार आवाज बैठे रहना कभी-कभी अधिक गंभीर अंतर्निहित चिकित्सा स्थिति का संकेत हो सकता है।

विज्ञापन
laryngitis cause loss of voice know its causes symptoms and prevention in hindi
गला बैठने की समस्या के क्या कारण हैं? - फोटो : Adobe Stock

मौसम बदलने के साथ सर्दी-खांसी और जुकाम की दिक्कत होना काफी सामान्य है, आमतौर पर इसके लिए इन्फ्लूएंजा वायरस के संक्रमण को प्रमुख कारण माना जाता रहा है। कुछ दिनों में ये संक्रमण अपने आप ही या फिर सामान्य दवाओं के साथ ठीक हो जाता है। पर सूखी खांसी और गले में बने रहने वाले दर्द को हर बार हल्के में लेना ठीक नहीं है। इसी तरह के लक्षण वाली कुछ स्थितियां आपकी आवाज भी छीन सकती हैं।



लेरिन्जाइटिस ऐसी ही एक समस्या है जिसके लक्षण तो सामान्य फ्लू के संक्रमण की तरह होते हैं पर ये कुछ समय के लिए आपकी आवाज भी छीन सकती है। लेरिन्जाइटिस आपके वॉयस बॉक्स (स्वरयंत्र) में सूजन की एक स्थिति है। इसके कारण खांसी, गले में दर्द के साथ कुछ लोगों की आवाज कर्कश हो जाती है, जबकि कुछ लोगों में इसके कारण आवाज चले जाने की भी समस्या देखी जाती रही है।

laryngitis cause loss of voice know its causes symptoms and prevention in hindi
वोकल कार्ड में संक्रमण की स्थिति - फोटो : Freepik.com

लेरिन्जाइटिस की समस्या के बारे में जानिए

हमारे गले में मौजूद वॉयस बॉक्स के अंदर वोकल कॉर्ड्स होते हैं। ये वोकल कॉर्ड खुलते और बंद होते रहते हैं, इसमें होने वाले कंपन के माध्यम से ध्वनियां उत्पन्न होती हैं। जब इस वॉयस बॉक्स में सूजन आ जाती है तो इसके कारण आपकी आवाज बदल जाती है या कर्कश होने लगती है। कुछ स्थितियों में इसके कारण आपकी आवाज जा भी सकती है।

लेरिन्जाइटिस आमतौर पर अल्पकालिक (कम समय तक रहने वाली समस्या) समस्या होती है पर ये दीर्घकालिक (क्रॉनिक) भी हो सकती है। अधिकांश मामलों में ये दिक्कत अस्थायी वायरल संक्रमण के कारण होती है और गंभीर नहीं होती। हालांकि लगातार आवाज बैठे रहना कभी-कभी अधिक गंभीर अंतर्निहित चिकित्सा स्थिति का संकेत हो सकता है।

laryngitis cause loss of voice know its causes symptoms and prevention in hindi
आवाज गायब होन के क्या कारण हैं? - फोटो : Adobe Stock

क्या है इस समस्या का कारण?

लेरिन्जाइटिस के ज्यादातर मामले अस्थायी होते हैं या फिर जिस बीमारी के कारण ये दिक्कत होती है उसके ठीक होने के बाद ये भी ठीक हो जाते हैं।

  • वायरल संक्रमण जो सर्दी का कारण बनते हैं, उसके कारण भी कुछ लोगों को ऐसी दिक्कत हो सकती है। जबकि कुछ लोगों को वोकल स्ट्रेन, यानी ज्यादा चिल्लाने या बहुत अधिक बोलने के कारण लेरिन्जाइटिस की समस्या हो सकती है।
  • यदि आवाज बैठने की ये दिक्कत तीन सप्ताह से अधिक समय तक बनी रहती है तो इसे क्रॉनिक लेरिन्जाइटिस के रूप में जाना जाता है। आमतौर पर एलर्जी या सांस के माध्यम से रासायनिक धुआं लेने के कारण ये दिक्कत हो सकती है। 
  • छाती या गर्दन में चोट, तंत्रिका तंत्र से संबंधित विकार या कैंसर जैसी स्थितियों में भी आपको लेरिन्जाइटिस के लक्षण हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
laryngitis cause loss of voice know its causes symptoms and prevention in hindi
सर्दी-जुकाम की समस्या - फोटो : Freepik.com

कैसे जानें कहीं आप भी तो नहीं हो गए हैं इसका शिकार?

ज्यादातर मामलों में लेरिन्जाइटिस के लक्षण कुछ हफ्तों से भी कम समय तक रहते हैं और आसानी से ठीक हो जाते हैं। इसके संकेतों पर गंभीरता से ध्यान देते रहना जरूरी है।

  • गला बैठना या आवाज का पूरी तरह से गायब हो जाना। 
  • गले में खराश महसूस होना
  • अक्सर गला सूखना
  • सूखी खांसी की समस्या बने रहना।
विज्ञापन
laryngitis cause loss of voice know its causes symptoms and prevention in hindi
खूब पानी पीते रहना जरूरी - फोटो : Adobe Stock

कैसे करें इससे बचाव?
 

लेरिन्जाइटिस या फिर आवाज गायब होने की समस्या से बचाव के लिए कुछ उपाय किए जा सकते हैं।

  • धूम्रपान और सकेंड हैंड स्मोकिंग से बचें। सिगरेट का धुआं आपके गले को सुखा देता है जो आपके स्वरयंत्रों में जलन भी पैदा कर सकता है।
  • शराब और कैफीन का सेवन कम से कम करें। इनसे आपका शरीर डिहाइड्रेट हो सकता है।
  • तरल पदार्थ आपके गले में जमा बलगम को पतला और आसानी से साफ करने में मदद करते हैं। इसलिए खूब पानी पीते रहें।
  • आहार में स्वस्थ खाद्य पदार्थ शामिल करें जैसे फल-सब्जियां और साबुत अनाज आदि।
  • अपने हाथों को बार-बार धोएं और ऐसे लोगों के संपर्क में आने से बचें जिन्हें सर्दी-जुकाम जैसे ऊपरी श्वसन संक्रमण है।




--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed