Water Intake in Summer: गर्मी का मौसम आते ही हमारे शरीर को अधिक पानी की आवश्यकता होती है। पसीने के जरिए शरीर से काफी पानी निकल जाता है, इसलिए शरीर को हाइड्रेटेड रखना बहुत जरूरी है। लेकिन अक्सर लोग पर्याप्त पानी नहीं पीते हैं, जिससे कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। अब बहुत से लोगों के मन में सवाल होगा कि एक आम इंसान को आखिर दिनभर में कम से कम कितना पानी पीना चाहिए। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं, साथ ही ये भी जानेंगे कि पानी कम पीने से सेहत पर क्या असर पड़ता है?
जरूर जानें: गर्मी के मौसम में रोज कितना पानी पीना चाहिए? कम पानी पीने से हो सकती हैं ये तीन दिक्कतें
पानी हमारे शरीर के लिए ईंधन की तरह काम करता है। मगर अक्सर लोगों के मन में सवाल होता है कि आखिर एक दिन में कितना पानी पीना अच्छा रहता है। आइए इस लेख में इसी सवाल का जवाब ढूंढते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कम पानी पीने से होने वाली परेशानियां
हम सभी जानते हैं कि पानी हमारे शरीर के लिए ईंधन की तरह होता है। ये न सिर्फ हमें हाइड्रेट रखता है, बल्कि शरीर को हेल्दी बनाए रखने में भी अहम भूमिका निभाता है। कम पानी पीने से शरीर को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है, जो छोटी समस्याओं से शुरू होकर गंभीर बीमारियों तक पहुंच सकती हैं। आइए जानते हैं-
1. डिहाइड्रेशन
पानी की कमी से थकान, चक्कर आना, सिरदर्द और मुंह सूखने जैसी समस्याएं होती हैं। कई बार डिहाइड्रेशन की वजह से बेहोश होने की आशंका भी बढ़ जाती है। ऐसे में गर्मियों के मौसम में हर इंसान को रोज भरपूर पानी पीना चाहिए।
ये भी पढ़ें- क्रांति: आयुर्वेद के माध्यम से समग्र स्वास्थ्य को बेहतर बना रहा है पतंजलि, लोगों का जीता विश्वास
2. पाचन संबंधी दिक्कतें
पानी पाचन के लिए बेहद जरूरी होता है। कम पानी पीने से कब्ज की शिकायत होना बहुत आम बात है। साथ ही, पेट में गैस, ब्लोटिंग और अपच जैसी परेशानियां भी बढ़ सकती हैं।
ये भी पढ़ें- Kidney Stone Diet: किडनी में पथरी हो जाएं क्या खाएं और किन चीजों से करें पहरेज
3. किडनी पर असर
किडनी शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालती है, जिसमें पानी अहम भूमिका निभाता है। कम पानी पीने से किडनी पर दबाव पड़ता है और किडनी स्टोन या यूरिन इन्फेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए इससे बचने के लिए एक आम इंसान को रोज 2-3 लीटर पानी पीना चाहिए।
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।