फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विशेषज्ञ से जानिए: कोरोना से ठीक होने के बाद क्यों महसूस होती है कमजोरी और थकान? किन उपायों से मिलेगा फायदा

Thu, 27 May 2021 05:35 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Thu, 27 May 2021 05:35 PM IST
विज्ञापन
know the reason behind post covid weakness and fatigue
पोस्ट कोविड सिंड्रोम - फोटो : iStock
डॉ गौरव कामरा

स्वास्थ्य विशेषज्ञ
उजाला सिग्नस हॉस्पिटल्स

Medically reviewed by Dr. Gaurav kamra

देश में फरवरी 2021 से शुरू हुई कोरोना की दूसरी लहर अब थोड़ी हल्की पड़ती दिख रही है। पिछले 10 दिनों से रोजाना संक्रमितों के आंकड़ों में दर्ज की जा रही गिरावट राहत देने वाली खबर है। इसके अलावा कोविड से ठीक हो रहे लोगों की संख्या भी अब बढ़ रही है। कोविड-19 से उबरने के बाद निगेटिव टेस्ट रिपोर्ट का मतलब है कि हमने कोरोना से आधी लड़ाई जीत ली है, पर आधी अब भी बाकी है। डॉक्टर बताते हैं कि कोविड से ठीक हो रहे लोगों को थकान, कमजोरी और दर्द जैसी तमाम तरह की दिक्कतें हो रही हैं। यह समस्याएं कुछ हफ्तों से लेकर महीने तक भी रह सकती है। आइए इस लेख में विशेषज्ञों से जानते हैं कि किन उपायों से इस तरह की पोस्ट-कोविड समस्याओं से निपटा जा सकता है?
know the reason behind post covid weakness and fatigue
कोरोना से ठीक होने के बाद कमजोरी - फोटो : Social media

कब तक महसूस हो सकती है समस्या
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक कोविड-19 के हल्के लक्षणों वाले मरीजों को ठीक होने में लगभग दो सप्ताह जबकि गंभीर संक्रमण वाले रोगियों को ठीक होने में लगभग 4 सप्ताह लग सकते हैं। कोरोना वायरस संक्रमण से ठीक होने के बाद ज्यादातर लोगों को शरीर में कमजोरी का अनुभव होता रहता है। ऐसे में खाने-पीने के साथ-साथ इन जरूरी बातों का भी ध्यान रखकर आप कमजोरी और थकान से जल्द छुटकारा पा सकते हैं।

know the reason behind post covid weakness and fatigue
शरीर में मौजूद मायक्रोन्यूट्रिएंट की हो जाती है कमी - फोटो : Social media
क्यों महसूस होती है कोरोना के बाद कमजोरी?
अमर उजाला से बातचीत में उजाला सिग्नस के डॉ गौरव कामरा बताते हैं कि कोरोना से मुकाबले के दौरान हमारे शरीर में मौजूद मायक्रोन्यूट्रिएंट की काफी खपत हो जाती है, यही कारण है कि लोगों को ठीक होने के बाद भी काफी कमजोरी महसूस होती है। इस कमजोरी को ठीक होने में एक से दो महीने का वक्त भी लग सकता है। ऐसे में लोगों को पूरा आराम करने और खान-पान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
know the reason behind post covid weakness and fatigue
रोजाना हल्के व्यायाम करें - फोटो : सोशल मीडिया
योग और व्यायाम से पाएं लाभ
कोरोना से रिकवरी के बाद लोगों को हो रही कमजोरी को दूर करने को लेकर डॉ गौरव कहते हैं कि ऐसे लोगों को सबसे पहले संतुलित और पौष्टिक आहार पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इसके अलावा व्यायाम, विशेषकर सांस लेने और छोड़ने वाले व्यायामों को जरूर करना चाहिए। लोगों को रोजाना 10 से 15 मिनट तक मुंह बंद करके लंबी सांस लेने का अभ्यास करना चाहिए।
 
विज्ञापन
know the reason behind post covid weakness and fatigue
फल कम समय में ज्यादा उर्जा प्रदान करते हैं - फोटो : Social media
प्रोटीन का सेवन ज्यादा करें
डॉ गौरव कहते हैं कि कोरोना से ठीक होने के बाद लोगों को ऐसे भोजन का सेवन करना चाहिए जो प्रोटीन से भरपूर हों। दाल, अंडे, पनीर, दूध और फलों का सेवन जरूर करना चाहिए। अगर आप उचित पोषक तत्वों से युक्त आहार ले रहे हैं तो आपको विटामिन की गोलियों और सप्लीमेंट्स की कोई जरूरत नहीं होती है। पोषक तत्वों की भरपाई भोजन से करने की कोशिश करें, न कि दवाओं से। 

-------
नोट: यह लेख उजाला सिग्नस के डॉ गौरव कामरा से एक बातचीत के आधार पर तैयार किया गया है। डॉ गौरव का स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ा नाम है, वह कई वर्षों से काम कर रहे हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed