फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अध्ययन: क्या ब्रेड न खाने से कम हो सकता है टाइप-2 डायबिटीज का खतरा? जानिए विशेषज्ञों की राय

Mon, 16 Aug 2021 05:25 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Mon, 16 Aug 2021 05:25 PM IST
विज्ञापन
is white bread bad for type 2 diabetes, know what study says
डायबिटीज रोगियों के लिए खान-पान पर विशेष ध्यान रखने की जरूरत - फोटो : सोशल मीडिया

मधुमेह, दुनियाभर में मृत्यु के प्रमुख कारणों में से एक है। आंकड़ों के अनुसार विश्वभर में 400 मिलियन (40 करोड़) से अधिक लोग इस समस्या से जूझ रहे हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक टाइप-2 डायबिटीज, इस रोग का एक सामान्य रूप है। टाइप-2 डायबिटीज के कारण शरीर में इंसुलिन का उत्पादन कम हो जाता है। डायबिटीज के स्तर में लगातार अनियमितता कई प्रकार के गंभीर रोगों का कारण बन सकती है। कोरोना महामारी के इस दौर में डायबिटीज रोगियों के लिए संक्रमण का खतरा अधिक बताया जा रहा है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसे रोगियों को दवाइयों के साथ आहार में बदलाव पर विशेष ध्यान देना चाहिए।


इसी को लेकर पीर-रिव्यू जर्नल द बीएमजे के अनुसार, कम कार्बोहाइड्रेट वाले आहार से टाइप-2 डायबिटीज को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है। छह महीने की अवधि के लिए यदि आहार में कार्ब्स का मात्रा कम कर दी जाए तो इससे मधुमेह को नियंत्रित करने में काफी लाभ मिल सकता है। तो क्या आहार से ब्रेड जैसी चीजों को हटाकर टाइप-2 डायबिटीज को नियंत्रित किया जा सकता है? आइए इस बारे में आगे की स्लाइडों में विस्तार से जानते हैं।

is white bread bad for type 2 diabetes, know what study says
डायबिटीज में बढ़ जाता है कई अन्य रोगों का खतरा - फोटो : iStock

डायबिटीज की बीमारी में कार्ब्स का सेवन
आहार और पोषण विशेषज्ञों के मुताबिक डायबिटीज के रोगियों को उन सभी आहार से बचना चाहिए जिनमें कार्ब्स की मात्रा अधिक होती है। बहुत अधिक कार्ब्स का सेवन करने से ब्लड शुगर का स्तर बढ़ने का खतरा रहता है। कार्ब्स का सेवन कम करने से शरीर को इंसुलिन का कम उत्पादन करना होता है। ऐसे में डायबिटीज रोगियों को सभी तरह के खाद्य पदार्थों में कार्ब्स की मात्रा का विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए। 

is white bread bad for type 2 diabetes, know what study says
मधुमेह रोगियों को नहीं खाना चाहिए सफेद ब्रेड - फोटो : Pixabay

व्हाइट ब्रेड खाना चाहिए या नहीं?
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक ब्रेड, विशेषकर व्हाइट ब्रेड का ग्लाइसेमिक इंडेक्स अधिक होता है, जिसका अर्थ है कि यह ग्लूकोज को जल्दी रिलीज करता है और ब्लड शुगर के स्तर को तेजी से बढ़ा सकता है। इन्हीं कारणों को देखते हुए पोषण विशेषज्ञ डायबिटीज के शिकार लोगों को व्हाइट ब्रेड का सेवन बहुत कम करने की सलाह देते है। मधुमेह की स्थिति में रोजाना व्हाइट ब्रेड का सेवन करते रहने से रक्त में ग्लूकोज का स्तर बढ़ता सकता है, जिससे शरीर के हाइपरग्लाइसेमिक स्थिति में जाने का खतरा रहता है। यह स्थिति हृदय रोग, तंत्रिकाओं को क्षति पहुंचाने और किडनी फेलियर जैसी गंभीर स्वास्थ्य जटिलताओं को जन्म दे सकती है। यही कारण है कि डायबिटीज रोगियों को ब्रेड का सेवन कम करने की सलाह दी जाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
is white bread bad for type 2 diabetes, know what study says
डायबिटीज रोगियों को नहीं खानी चाहिए ज्यादा कार्ब्स युक्त चीजें - फोटो : Social media

डायबिटीज में क्या नहीं खाना चाहिए?
आहार विशेषज्ञों की मानें को डायबिटीज के रोगियों को खान-पान पर विशेष ध्यान रखना चाहिए। जिन लोगों को डायबिटीज की समस्या हो उन्हें प्रोसेस्ड और पैक्ड खाद्य पदार्थों का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि उनमें उच्च मात्रा में शुगर और प्रीजर्वेटिव हो सकते हैं। इसके अलावा व्हाइट पास्ता, आलू जैसी स्टार्च वाली सब्जियां, सफेद ब्रेड, शराब और अन्य मादक पेय, पेस्ट्री, केक, कुकीज, कैंडीज जैसे अधिक चीनी वाले खाद्य पदार्थों का सेवन नहीं करना चाहिए। 

विज्ञापन
is white bread bad for type 2 diabetes, know what study says
डायबिटीज रोगियों को खानी चाहिए पौष्टिक चीजें - फोटो : सोशल मीडिया

डायबिटीज रोगियों के लिए क्या खाना बेहतर है?
आहार विशेषज्ञ कहते हैं, मधुमेह रोगियों को आहार में लो-ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले खाद्य और फाइबर की मात्रा बढ़ा देनी चाहिए। इसके लिए हरी पत्तेदार सब्जियां, स्वस्थ वसा वाले आहार, लो-ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले फल, लीन प्रोटीन जैसे मछली, चिकन और प्रोटीन के अन्य स्रोत जैसे अंडे और टोफू आदि का सेवन कर सकते हैं। साबुत अनाज वाले ब्रेड, बीन्स और दाल का सेवन भी किया जा सकता है।



-----------------
नोट: यह लेख अध्ययन की रिपोर्ट और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सलाह के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed