Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सेहत की बात: सुबह की धूप से सिर्फ विटामिन-डी ही नहीं, सेहत को मिलते हैं और भी कई फायदे

Tue, 24 Nov 2026 08:40 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Tue, 24 Nov 2026 08:40 AM IST
सार

सुबह की धूप शरीर में विटामिन-डी बनाने, हड्डियों को मजबूत रखने और नींद-जागने का चक्र नियमित करने में मदद करती है। प्राकृतिक रोशनी मूड और सक्रियता के लिए भी फायदेमंद हो सकती है। हालांकि, तेज धूप में लंबे समय तक रहने से त्वचा को नुकसान पहुंच सकता है।

विज्ञापन
Why Morning Sunlight Is Essential for Your HealthBenefits for Your Body and Mind
healthy morning routine - फोटो : AI

शरीर को स्वस्थ और फिट रखने के लिए खान-पान के साथ लाइफस्टाइल में सुधार करना भी बहुत जरूरी माना जाता है। हम सुबह से लेकर शाम तक जो भी गतिविधियां करते हैं, जिस तरह से दिन बिताते हैं इसका सीधा असर हमारी सेहत पर पड़ता है। यही कारण है कि विशेषज्ञ सभी लोगों को नियमित व्यायाम, ज्यादा देर तक बैठने से बचने और सुबह के समय कुछ समय धूप में बिताने की सलाह देते हैं।



सर्दियों में सुबह की हल्की धूप सेंकना हम सभी को पसंद होता है, आमतौर पर लोग इसे ठंड से राहत पाने का तरीका समझते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सुबह की प्राकृतिक रोशनी शरीर और दिमाग दोनों के लिए फायदेमंद हो सकती है? धूप के संपर्क में आने से शरीर में विटामिन-डी बनने की प्रक्रिया शुरू होती है, जो हड्डियों और मांसपेशियों को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी है। इसके अलावा सुबह की रोशनी हमारी बॉडी क्लॉक यानी शरीर की आंतरिक घड़ी को सही रखने में मदद करती है।

मसलन सर्दी के दिनों में थोड़ी देर धूप में बिताना न सिर्फ आपके आराम देता है बल्कि सेहत को भी कई लाभ हो सकते हैं।

Trending Videos
Why Morning Sunlight Is Essential for Your HealthBenefits for Your Body and Mind
धूप में समय बिताना जरूरी - फोटो : Freepik.com

सुबह बिताएं धूप में समय

सर्दी के दिनों में थोड़ी देर धूप में समय बिताने से सोने-जागने का समय नियमित रखने में भी मदद मिल सकती है। धूप सिर्फ विटामिन-डी बढ़ाने के ही नहीं बल्कि शरीर को कई अन्य प्रकार के भी लाभ हो सकते हैं।
 

  • सूरज की यूवी किरणें त्वचा में विटामिन-डी बनने की प्रक्रिया शुरू करती हैं। यह विटामिन शरीर में कैल्शियम के अवशोषण और हड्डियों को मजबूत रखने में मदद करता है।
  • बिना विटामिन-डी के हड्डियां तो कमजोर होती ही हैं, साथ ही इसका हमारी इम्युनिटी पर भी असर पड़ सकता है।
Why Morning Sunlight Is Essential for Your HealthBenefits for Your Body and Mind
धूप में समय बिताने के फायदे - फोटो : Adobe Stock Images

धूप में समय बिताने से और क्या होता है?

रोज कुछ देर धूप में समय बिताने से विटामिन सी तो मिलता ही है, साथ ही इसके और भी कई प्रकार के लाभ हो सकते हैं।
 

  • सुबह की प्राकृतिक रोशनी शरीर की सर्केडियन रिदम को नियमित रखने में मदद करती है। इससे पूरे शरीर का कामकाज ठीक तरीके से होता रहता है।
  • सुबह कुछ समय धूप में बाहर समय बिताना और प्राकृतिक रोशनी के संपर्क में रहना मूड और मानसिक सक्रियता के लिए फायदेमंद हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Why Morning Sunlight Is Essential for Your HealthBenefits for Your Body and Mind
हृदय के लिए फायदेमंद - फोटो : Adobe Stock

हृदय की सेहत के भी ये फायदेमंद

रोजाना कुछ समय धूप में बिताना आपके हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद हो सकता है। आपकी ये छोटी सी आदत ब्लड प्रेशर को कम करने में भी लाभकारी हो सकती है। यूके स्वास्थ्य सुरक्षा एजेंसी के अध्ययनों के अनुसार, धूप के संपर्क में आने से त्वचा में नाइट्रिक ऑक्साइड सक्रिय होता है, जो रक्त वाहिकाओं को चौड़ा करके बीपी घटाने में मदद करता है।

धूप से मिलने वाला विटामिन-डी रक्त वाहिकाओं की कोशिकाओं और रक्त संचार को बेहतर बनाने में भूमिका निभाता है, जिससे दिल पर दबाव कम हो सकता है।



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed