फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलाह: पोषक तत्वों का भंडार है यह छोटी सी चीज, सेवन से इम्यूनिटी मजबूत करने में मिलती है मदद

Mon, 16 Aug 2021 04:07 PM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Mon, 16 Aug 2021 04:07 PM IST
विज्ञापन
Health benefits of karonda healthy diet in hindi
करौंदा के फायदे - फोटो : iStock

Medically Reviewed by Ms. Priya Pandey



प्रिया पांडेय

डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ), उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- बी.एस.सी. (मानव पोषण)
अनुभव- 8 वर्ष


सेब, संतरा, जामुन जैसे फलों का सेवन तो आपने बहुत किया होगा, लेकिन क्या आपने कभी करौंदा खाया है? बहुत से लोग इसके बारे में जानते तक नहीं कि ये चीज आखिर है क्या? दरअसल, करौंदा एक फल ही श्रेणी में ही आता है, जो स्वाद में थोड़ा खट्टा-थोड़ा मीठा होता है। आकार में छोटा सा दिखने वाला यह फल गहरे गुलाबी रंग का होता है। उच्च पोषक तत्वों और एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर करौंदा को अक्सर 'सुपरफूड' के रूप में जाना जाता है। इस फल में कई तरह की बीमारियों से लड़ने की क्षमता होती है। यही वजह है कि कई लोग इसका जूस भी पीना पसंद करते हैं। हालांकि यह थोड़ा कड़वा लग सकता है, लेकिन आप चाहें तो टेस्ट के लिए इसमें थोड़ा शुगर मिला सकते हैं। करौंदा का इस्तेमाल चटनी, अचार और मुरब्बे के रूप में भी किया जा सकता है। आइए जानते हैं इस फल के सेवन से होने वाले फायदों के बारे में... 

Health benefits of karonda healthy diet in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

इम्यूनिटी को बनाता है मजबूत 

  • करौंदा में विटामिन-सी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं और यह एंटी-ऑक्सीडेंट्स और फाइटोकेमिकल्स से भी परिपूर्ण होता है, ऐसे में यह इम्यूनिटी यानी प्रतिरक्षा तंत्र को मजबूत बनाता है, जिससे बार-बार बीमार पड़ने की संभावना बेहद ही कम हो जाती है। 
Health benefits of karonda healthy diet in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

हृदय को रखता है स्वस्थ 

  • करौंदा के रस के सेवन से अच्छे कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ता है, जिससे दिल को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है। दरअसल, इसमें मौजूद तत्व हृदय रोग के खतरे को कम करते हैं और साथ ही रक्तचाप (ब्लड प्रेशर) को कम करने में भी मददगार हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Health benefits of karonda healthy diet in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

वजन कम करने में भी है सहायक 

  • करौंदा के रस के सेवन से वजन कम करने में भी मदद मिलती है। दरअसल, यह फाइबर से भरपूर होता है, इसलिए इसके सेवन से लंबे समय तक भूख नहीं लगती है यानी पेट लंबे समय तक भरा हुआ रहता है। इससे फैट को कम करने और वजन घटाने में मदद मिलती है। 
विज्ञापन
Health benefits of karonda healthy diet in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

ये भी हैं फायदे 

  • करौंदा के सेवन से मूत्र पथ के संक्रमण का खतरा काफी कम हो जाता है, यानी यह यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन को रोकने में कारगर है। इसके अलावा विशेषज्ञ कहते हैं कि करौंदा मसूड़ों के रोगों को रोकने में भी फायदेमंद हो सकता है। इसके सेवन से दांतों को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है। 

नोट: प्रिया पांडेय योग्य और अनुभवी डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ) हैं। उन्होंने कानपुर के सी.एस.जे.एम. विश्वविद्यालय से मानव पोषण में बी.एस.सी. किया है। उन्होंने कानपुर के आभा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में आहार विशेषज्ञ के रूप में काम किया है। उन्होंने जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में पोषण व्याख्यान के विषय के प्रतिनिधि के रूप में भी भाग लिया है। उनका इस क्षेत्र में 8 वर्ष का लंबा अनुभव है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed