शरीर को स्वस्थ और फिट रखने के लिए खान-पान के साथ लाइफस्टाइल में सुधार करना भी बहुत जरूरी माना जाता है। हम सुबह से लेकर शाम तक जो भी गतिविधियां करते हैं, जिस तरह से दिन बिताते हैं इसका सीधा असर हमारी सेहत पर पड़ता है। यही कारण है कि विशेषज्ञ सभी लोगों को नियमित व्यायाम, ज्यादा देर तक बैठने से बचने और सुबह के समय कुछ समय धूप में बिताने की सलाह देते हैं।
सेहत की बात: सुबह की धूप से सिर्फ विटामिन-डी ही नहीं, सेहत को मिलते हैं और भी कई फायदे
सुबह की धूप शरीर में विटामिन-डी बनाने, हड्डियों को मजबूत रखने और नींद-जागने का चक्र नियमित करने में मदद करती है। प्राकृतिक रोशनी मूड और सक्रियता के लिए भी फायदेमंद हो सकती है। हालांकि, तेज धूप में लंबे समय तक रहने से त्वचा को नुकसान पहुंच सकता है।
सुबह बिताएं धूप में समय
सर्दी के दिनों में थोड़ी देर धूप में समय बिताने से सोने-जागने का समय नियमित रखने में भी मदद मिल सकती है। धूप सिर्फ विटामिन-डी बढ़ाने के ही नहीं बल्कि शरीर को कई अन्य प्रकार के भी लाभ हो सकते हैं।
- सूरज की यूवी किरणें त्वचा में विटामिन-डी बनने की प्रक्रिया शुरू करती हैं। यह विटामिन शरीर में कैल्शियम के अवशोषण और हड्डियों को मजबूत रखने में मदद करता है।
- बिना विटामिन-डी के हड्डियां तो कमजोर होती ही हैं, साथ ही इसका हमारी इम्युनिटी पर भी असर पड़ सकता है।
धूप में समय बिताने से और क्या होता है?
रोज कुछ देर धूप में समय बिताने से विटामिन सी तो मिलता ही है, साथ ही इसके और भी कई प्रकार के लाभ हो सकते हैं।
- सुबह की प्राकृतिक रोशनी शरीर की सर्केडियन रिदम को नियमित रखने में मदद करती है। इससे पूरे शरीर का कामकाज ठीक तरीके से होता रहता है।
- सुबह कुछ समय धूप में बाहर समय बिताना और प्राकृतिक रोशनी के संपर्क में रहना मूड और मानसिक सक्रियता के लिए फायदेमंद हो सकता है।
हृदय की सेहत के भी ये फायदेमंद
रोजाना कुछ समय धूप में बिताना आपके हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद हो सकता है। आपकी ये छोटी सी आदत ब्लड प्रेशर को कम करने में भी लाभकारी हो सकती है। यूके स्वास्थ्य सुरक्षा एजेंसी के अध्ययनों के अनुसार, धूप के संपर्क में आने से त्वचा में नाइट्रिक ऑक्साइड सक्रिय होता है, जो रक्त वाहिकाओं को चौड़ा करके बीपी घटाने में मदद करता है।
धूप से मिलने वाला विटामिन-डी रक्त वाहिकाओं की कोशिकाओं और रक्त संचार को बेहतर बनाने में भूमिका निभाता है, जिससे दिल पर दबाव कम हो सकता है।
--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
