Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोनावायरस: नए PJ.2.1 वैरिएंट से क्या हो रहे लक्षण, फिर से लेनी होगी वैक्सीन? जानिए क्या कहते हैं शोधकर्ता

Mon, 23 Nov 2026 11:43 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Mon, 23 Nov 2026 11:43 PM IST
सार

PJ.2.1 Covid Variant: कोरोना का नया वैरिएंट PJ.2.1 कई देशों में फैल रहा है। रिसर्च में पाया गया कि यह कोशिकाओं में आसानी से प्रवेश कर सकता है, लेकिन पहले के वैक्सीन से बनी एंटीबॉडी इसे रोकने में प्रभावी पाई गई हैं। जानिए इस बारे में शोधकर्ताओं का क्या कहना है?

विज्ञापन
Current booster vaccine protects against new PJ.2.1 variant know latest news and updates
कोरोना का नया वैरिएंट - फोटो : Amarujala.com/AI

कोरोनावायरस समय-समय पर नए म्यूटेशन्स के साथ वापस लौटता रहता है। पिछले करीब एक साल से संक्रमण की रफ्तार बिल्कुल शांत स्थिति में थी, हालांकि अब फिर से एक नए वैरिएंटस के साथ ये वायरस विशेषज्ञों के लिए चिंता बढ़ाने लगा है। अमर उजाला में प्रकाशित हालिया रिपोर्ट में हमने PJ.2.1 वैरिएंट के बारे में जानकारी दी, खबरों के मुताबिक ये अब तक 18 देशों में फैल चुका है। इसके स्पाइक प्रोटीन में 24 म्यूटेशन देखे गए हैं।



कोरोना के इस नए वैरिएंट की चर्चा शुरू होने के साथ ही लोगों के मन में इससे संबंधित कई सवाल भी खड़े होने शुरू हो गए हैं। क्या इस वैरिएंट से संक्रमित होने वालों में कोई नए लक्षण देखे जा रहे हैं और क्या इस वैरिएंट से होने वाले संक्रमण से बचने के लिए लोगों को फिर से वैक्सीन लेने की जरूरत पड़ेगी? मसलन कोरोना का ये नया रूप कितना चिंताजनक है?

अगर आपके मन में भी ये सवाल हैं, तो आइए इसके बारे में विस्तार से जान लेते हैं।

Trending Videos
Current booster vaccine protects against new PJ.2.1 variant know latest news and updates
कोरोना का नया वैरिएंट- PJ.2.1 - फोटो : Adobe Stock Photos

कोरोना का नया वैरिएंट PJ.2.1

मेडिकल रिपोर्ट्स के मुताबिक मई 2026 से ही सार्स-सीओवी-2 (कोरोनावायरस) का नया वैरिएंट PJ.2.1 फैल रहा है। यह वैरिएंट सबसे पहले कनाडा में पाया गया था, जिसके बाद यह अमेरिका में भी पहुंच गया। अब तक वैज्ञानिकों को यह स्पष्ट नहीं था कि PJ.2.1 कितनी आसानी से शरीर की कोशिकाओं में प्रवेश कर सकता है और शरीर में मौजूद एंटीबॉडी (वायरस से लड़ने वाले सुरक्षा प्रोटीन) इसे रोकने में कितने प्रभावी हैं?

कोरोना के इस नए खतरे के बारे में जानने के लिए जर्मन प्राइमेट सेंटर-लीबनिज इंस्टीट्यूट फॉर प्राइमेट रिसर्च में संक्रमण संबंधी जीव-विज्ञानियों मार्कस हॉफमैन और स्टीफन पोहलमैन के नेतृत्व में अध्ययन किया। इसमें कुछ ऐसी बातें सामने आई हैं जो इस ने वैरिएंट को लेकर चिंता बढ़ा रही हैं।

Current booster vaccine protects against new PJ.2.1 variant know latest news and updates
कोरोना के नए वैरिएंट - फोटो : Freepik.com

अध्ययन में क्या पता चला?

अध्ययन में वैज्ञानिकों ने पाया कि अब तक के दूसरे वैरिएंट्स की तुलना में, PJ.2.1, ACE2 रिसेप्टर से अधिक मजबूती से बाइंड हो सकता है। ACE2 रिसेप्टर ही वह प्रवेश द्वार है जिसके जरिए कोरोनावायरस मानव कोशिकाओं में प्रवेश कर पाता होता है।
 

  • इतना ही नहीं, यह उन कोशिकाओं में भी अधिक प्रभावी ढंग से प्रवेश कर जाता है, जिनमें ACE2 की मात्रा बहुत कम होती है। 
  • इन बदलावों के बावजूद, मौजूदा बूस्टर वैक्सीन (जिसे XFG वेरिएंट के अनुसार तैयार किया गया है) से बनी एंटीबॉडीज ने इस नए वैरिएंट को सफलतापूर्वक बेअसर कर दिया। 
  • इन नतीजों से पता चलता है कि अब तक किया गया वैक्सीनेशन PJ.2.1 के खिलाफ सुरक्षा प्रदान करता है। 
  • हालांकि, अगर इस वैरिएंट में कुछ और म्यूटेशन हो जाएं, जिससे यह इम्यून रिस्पॉन्स (रोग प्रतिरोधक प्रतिक्रिया) से बच निकलने में सक्षम हो जाए, तो स्थिति बदल सकती है 
विज्ञापन
विज्ञापन
Current booster vaccine protects against new PJ.2.1 variant know latest news and updates
कोरोना संक्रमण के कारण होने वाली दिक्कतें - फोटो : Adobe Stock

क्या लक्षणों में भी है कोई बदलाव?

रिसर्च में सामने आया कि PJ.2.1 कनाडा, अमेरिका और स्पेन में तेजी से फैल रहा है। नीदरलैंड और फ्रांस में भी इसके मामले बढ़ रहे हैं। कोरोना संक्रमण के मामले अभी भी काफी संख्या में सामने आ रहे हैं और यह वैरिएंट सभी उम्र के लोगों को संक्रमित कर सकता है। हालांकि, अभी तक इस बात का कोई सबूत नहीं मिला है कि PJ.2.1 से बीमारी ज्यादा गंभीर हो रही है या इसके लक्षण दूसरे कोरोना वैरिएंट से अलग हैं।
 

  • PJ.2.1 के कारण भी लोगों को बुखार-खांसी, गले में खराश, थकान, सिरदर्द और शरीर में दर्द की दिक्कत हो रही हैं। इस वैरिएंट से अब तक संक्रमितों में कोई गंभीर दिक्कत सामने नहीं आई है।
  • हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि जिन लोगों को पहले से कोमोरबिडिटी की दिक्कत रही है या फिर जिनकी इम्युनिटी काफी कमजोर है उनमें संक्रमण की स्थिति में लक्षणों के गंभीर होने का खतरा हो सकता है।
विज्ञापन
Current booster vaccine protects against new PJ.2.1 variant know latest news and updates
कोरोना और इसके खतरे - फोटो : Adobe Stock

क्या कहते हैं शोधकर्ता?

जर्मन प्राइमेट सेंटर-लीबनिज इंस्टीट्यूट फॉर प्राइमेट रिसर्च के वैज्ञानिक मार्कस हॉफमैन कहते हैं, हमारी रिसर्च के नतीजे बताते हैं कि PJ.2.1 दुनियाभर में फैल सकता है, क्योंकि यह ACE2 रिसेप्टर से ज्यादा मजबूती से बाइंड होने की क्षमता रखता है।
 

  • हमारा मानना है कि XFG वैरिएंट के हिसाब से तैयार की गई वैक्सीन PJ.2.1 के साथ-साथ अभी फैल रहे दूसरे वैरिएंट से भी प्रभावी सुरक्षा दे सकती है।
  • हालांकि, यह सुरक्षा तब तक प्रभावी रहने की उम्मीद है, जब तक वायरस में ऐसे नए बदलाव (म्यूटेशन) नहीं आ जाते, जो एंटीबॉडी से बच निकलने की उसकी क्षमता बढ़ा दें।
  • चूंकि ये ACE2 रिसेप्टर से मजबूती से बाइंड हो सकता है इसलिए इसके बढ़ने की आशंकाओं को खारिज नहीं किया जा सकता। इसलिए जिन जगहों पर कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं वहीं सभी लोगों को सावधानी बरतते रहने की जरूरत है।




--------------
स्रोत:
Epidemiology and virological characteristics of the emerging SARS-CoV-2 variant PJ.2.1


अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed