मौजूदा समय में तेजी से बढ़ता वजन लोगों के लिए बड़ी मुसीबत का कारण बना हुआ है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों की मानें तो वजन बढ़ने के कारण शरीर में कई गंभीर रोगों का खतरा भी बढ़ने लगता है। डायबिटीज, हृदय रोगों के साथ-साथ कई प्रकार की मानसिक बीमारियों के लिए भी विशेषज्ञ बढ़े हुए वजन को एक कारक के रूप में देखते हैं। यही कारण है कि सभी लोगों को अपने वजन को नियंत्रित रखने के उपाय करते रहने की सलाह दी जाती है। पर वजन कम करना इतना आसान है क्या? जवाब है हां, सोते-सोते भी वजन को आसानी से कम किया जा सकता है, बस इसके तरीके मालूम होने चाहिए।
काम की बात: सोते-सोते भी कम कर सकते हैं वजन, ये तरीके हो सकते हैं बेहद कारगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नींद और वजन का संबंध
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक रात में कम से कम आठ घंटे की नींद पूरी करना सबके लिए आवश्यक है, इसमें कमी के कारण शरीर में तनाव हार्मोन कार्टिसोल का स्तर बढ़ जाता है। कार्टिसोल के बढ़ने के कारण आंत में मौजूद माइक्रोब्स पर नकारात्मक असर पड़ सकता है, जिससे मेटाबॉलिज्म की गति धीमी हो जाती है। इसके अलावा नींद की कमी के कारण भूख वाले हार्मोन भी प्रभावित हो सकते हैं जिससे जंक फूड खाने की अधिक इच्छा होती है। यह सीधे तौर पर वजन बढ़ाने और अन्य जटिलताओं का कारण बन सकता है।
आइए उन तरीकों के बारे में जानते हैं जिनको प्रयोग में लाकर वजन कम कर सकते हैं।
ग्रीन-टी पिएं
साल 2016 में अमेरिकन जर्नल ऑफ क्लिनिकल न्यूट्रिशन में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार ग्रीन टी में पाए जाने वाले फ्लेवोनोइड्स मेटाबॉलिज्म को बढ़ाते हैं। इसके सेवन से आप रात भर में 3.5 प्रतिशत अधिक कैलोरी बर्न कर सकते हैं। ग्रीन-टी में पाए जाने वाले कैटेचिन यौगिक ब्राउन फैट को बढ़ाते हैं, जोकि वजन को कम करने में सहायक माना जाता है।
इंटरमिटेंट फास्टिंग करें
जॉन्स हॉपकिन्स मेडिसिन के डॉक्टरों के मुताबिक इंटरमिटेंट फास्टिंग करके भी वजन को कम करने में मदद मिल सकती है। इसमें पुरुषों को 16 घंटे और महिलाओं को 14-15 घंटे का उपवास करना होता है। इस उपाय को प्रयोग में लाकर आप तेजी से वजन कम कर सकते हैं।
वैज्ञानिकों के अनुसार, कैसिइन धीमी गति से पचने वाला डेयरी प्रोटीन है जिसे लोग सप्लीमेंट के रूप में सेवन करते हैं। यह अमीनो एसिड को धीरे-धीरे छोड़ता है, इसलिए लोग अक्सर इसे सोने से पहले ठीक सेवन करते हैं। कई अध्ययनों से पता चला है कि यह वजन को कम करने के साथ मांसपेशियों की वृद्धि को बढ़ावा देने में भी मदद करता है।
----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस और कोपेनहेगन विश्वविद्यालय द्वारा किए गए अध्ययन के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।