फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कहीं आप भी तो नहीं खा रहे नकली घी? हो सकता है सेहत को नुकसान, ऐसे करें मिलावट की पहचान

Tue, 22 Dec 2020 01:18 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 22 Dec 2020 01:18 PM IST
विज्ञापन
how to identify real and fake ghee
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

हमें अगर स्वस्थ और तंदुरुस्त रहना है, तो हमें ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए जो हमारे शरीर को फायदा पहुंचा सके। इसमें एक नाम घी का भी आता है। ये हमारे शरीर के लिए कई तरीकों से लाभदायक है। जैसे, इससे पाचन में सुधार होता है, कमजोरी दूर करने में मदद करता है, टीबी में फायदेमंद होता है, बुखार में भी लाभ देता है। इसी तरह घी के कई फायदे होते हैं। लेकिन सवाल ये है कि क्या जो घी आप खा रहे हैं, वो असली है या फिर नकली? घबराइए मत, क्योंकि हम आपको कुछ ऐसे तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपको असली और नकली घी को पहचानने में मदद कर सकते हैं।

how to identify real and fake ghee
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pexels.com

कई लोग घी को अपने ही घरों में मलाई के द्वारा बनाते हैं, लेकिन ज्यादातर लोग बाजार से ही खरीदकर डिब्बा बंद घी का सेवन करते हैं। वहीं, आज के दौर में हर दूसरी चीज में मिलावट हो रही है, जो हमारे शरीर के लिए बेहद नुकसानदायक है। अगर हम मिलावट वाला घी खाते हैं, तो ये हमें कई गंभीर बीमारियों के जाल में फंसा सकता है। ऐसे में घी को जांचना जरूरी है।

how to identify real and fake ghee
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pexels.com

इसलिए अगर आपको घी की शुद्धता को जांचना है, तो उसके कई तरीके हैं। कुछ आसान हैं और कुछ के लिए आपको बाजार से सामग्री लानी होगी। 

आपको सबसे पहले एक बर्तन में एक चम्मच घी डालना है, इसके बाद इसमें एक चुटकी चीनी और थोड़ा सा हाइड्रोक्लोरिक एसिड डालकर इन्हें अच्छे से मिला लें। इसके बाद अगर घी का रंग बदलकर लाल हुआ तो यानी ये नकली घी है।



घी का पता लगाने के लिए आप इसमें 4-5 बूंदे आयोडीन की डालें और फिर दोनों चीजों को मिला लें। इसके बाद अगर घी नीले रंग का हुआ, तो मतलब इसमें आलू की मिलावट की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
how to identify real and fake ghee
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pexels.com

घी असली है या फिर नकली इसका पता लगाने का एक अन्य तरीका भी है। 


आपको करना ये है कि एक चम्मच में घी लेना है और फिर उसमें 5 मिली लीटर हाइड्रोक्लोरिक एसिड डालें। ऐसा करने के बाद अगर घी का रंग बदलकर लाल हो जाता है, तो ये इस बात की और इशारा करता है कि घी नकली है और इसमें डाई मिक्स की गई है। कई बार घी में ऐसे रसायन का प्रयोग भी किया जाता है, जो हमारे शरीर के लिए काफी ज्यादा हानिकारक हो सकते हैं।

विज्ञापन
how to identify real and fake ghee
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pexels.com

इसके अलावा देसी घी को पहचानने के और भी कई तरीके हैं। 



पहले अपने हाथों की उल्टी तरफ घी लगाना है और फिर दोनों हाथों को आपस में रगड़ना है। ऐसे में अगर घी के अंदर से दाने निकले तो ये नकली घी की पहचान है।

पहले हाथों पर घी लगाएं और फिर 15 मिनट बाद उसे सूंघे, अगर आपको घी में खूशबू आना बंद हो जाए, तो यानी ये नकली घी है।

कुछ मुनाफाखोर लोग चंद पैसों के लिए आपकी सेहत से खिलवाड़ करते हैं, ऐसे में आपको उनसे बचकर रहने की जरूरत है।

नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन या कोई भी घरेलू उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed