फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus: कोरोना के नए रूप पर दुनियाभर में चिंता, लेकिन विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कही खुश करने वाली बात

Tue, 22 Dec 2020 11:31 AM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Tue, 22 Dec 2020 11:31 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus new variant covid 19 mutation WHO says new strain not yet out of control
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

ब्रिटेन में मिले कोरोना वायरस के नए प्रकार ने दुनियाभर के लोगों की चिंताएं बढ़ा दी है। जहां कुछ दिन पहले तक लोग वैक्सीन के आने की खुशी मना रहे थे, तो वहीं अब ये चिंता सताने लगी है कि वायरस के इस नए प्रकार से कैसे निपटा जाए। हाल ही में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कहा था कि कोरोना का यह नया प्रकार पहले की अपेक्षा 70 फीसदी अधिक संक्रामक हो सकता है। हालांकि इस बात के अभी तक कोई सबूत नहीं मिले हैं कि संक्रामक होने के साथ-साथ यह ज्यादा घातक भी है। अब विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने भी इससे जुड़े खतरे को लेकर एक अहम बात कही है। 

Coronavirus new variant covid 19 mutation WHO says new strain not yet out of control
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विश्व स्वास्थ्य संगठन के आपातकालीन प्रमुख माइकल रायन ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि इस महामारी के फैलाव के दौरान नए स्ट्रेन (प्रकार) का मिलना सामान्य बात है और यह नया प्रकार 'बेकाबू' नहीं है जबकि ठीक इसके उलट बीते रविवार को ब्रिटेन के स्वास्थ्य सचिव मैट हैनकॉक ने वायरस के इस नए प्रकार के लिए 'बेकाबू' शब्द का इस्तेमाल किया था, जिससे चिंताएं काफी बढ़ गई थीं। 

Coronavirus new variant covid 19 mutation WHO says new strain not yet out of control
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

माइकल रायन ने कहा, 'वर्तमान में हमारे पास जो उपाय हैं, वे सही उपाय हैं। हमें वहीं करने की जरूरत है जो हम कर रहे हैं, बस हमें इसे थोड़ी अधिक तीव्रता के साथ करना होगा और थोड़ी देर के लिए यह सुनिश्चित करना होगा कि हम इस वायरस को नियंत्रण में ला सकते हैं।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus new variant covid 19 mutation WHO says new strain not yet out of control
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

दुनिया में क्या हो रहा है? 

कोरोना के इस नए स्ट्रेन (प्रकार) के फैलाव को रोकने की कोशिश में 40 से ज्यादा देशों ने ब्रिटेन से आने वाले यात्रियों पर रोक लगा दी है, जिसमें भारत समेत फ्रांस, ईरान और कनाडा जैसे देश शामिल हैं। इसके अलावा सऊदी अरब, कुवैत और ओमान ने भी अपनी-अपनी सीमाओं को अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए पूरी तरह से बंद कर दिया है। 

विज्ञापन
Coronavirus new variant covid 19 mutation WHO says new strain not yet out of control
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

कहां-कहां मिला है वायरस का यह नया प्रकार? 

कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन ब्रिटेन के अलावा डेनमार्क, ऑस्ट्रेलिया, इटली और नीदरलैंड्स में भी पाया गया है। कई देश तो दक्षिण अफ्रीका से आने वाले लोगों पर भी प्रतिबंध लगा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वहां भी वायरस का एक दूसरा नया स्ट्रेन (प्रकार) मिला है, जो ब्रिटेन में मिले स्ट्रेन से अलग है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed