फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Immunity in winter: सर्दी के दिनों में कमजोर हो सकती है आपकी इम्युनिटी, इसे मजबूत बनाने के लिए करें ये चार काम

Tue, 17 Oct 2023 06:20 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Tue, 17 Oct 2023 06:20 PM IST
विज्ञापन
how to build immunity during winter season know how to build strong immunity in winter
कमजोर इम्युनिटी की समस्या - फोटो : istock

शरदीय नवरात्रि के बाद आमतौर पर देश में सर्दी के मौसम का आगमन हो जाता है। तापमान गिरना और मौसम में होने वाला अचानक बदलाव आपमें कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं के जोखिमों को बढ़ाने वाली हो सकती है। इंफ्लूएंजा, सर्दी-जुकाम जैसी कई समस्याएं सर्दी के दिनों में काफी कॉमन हैं।



इस तरह की दिक्कतों से बचे रहने के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को शरीर की इम्युनिटी को मजबूत बनाने के लिए प्रयास करते रहने की सलाह देते हैं। कमजोर इम्युनिटी वाले लोगों के बीमार पड़ने का खतरा अधिक होता है।

how to build immunity during winter season know how to build strong immunity in winter
कमजोर इम्युनिटी की समस्या - फोटो : iStock

अध्ययनों से पता चलता है कि जब आपके शरीर का तापमान कम होने लगता है, तो यह प्रतिरक्षा प्रणाली को कमजोर कर सकती है। इसलिए सर्दी के मौसम में ठंड से बचाव के उपाय सुनिश्चित करें। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने और शरीर की देखभाल करने के कई तरीके हैं।

आइए जानते हैं, सर्दी के दिनों में किन उपायों का पालन करके प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत किया जा सकता है?

how to build immunity during winter season know how to build strong immunity in winter
स्वस्थ आहार का सेवन करें - फोटो : Pixabay

विटामिन्स-पोषक तत्वों से भरपूर आहार लें

जब भी बात शरीर की इम्युनिटी को मजबूती देने की होती है, इसमें आहार की पौष्टिकता पर ध्यान देना सबसे आवश्यक माना जाता है। ऐसे खाद्य पदार्थों का सेवन करें जो तमाम प्रकार के पोषक तत्वों जैसे विटामिन सी, डी और जिंक से भरपूर हों, इन तत्वों को प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देने के लिए फायदेमंद माना जाता है। संतुलित आहार आपके शरीर को ऊर्जावान और स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। फलों और सब्जियों, लीन प्रोटीन और साबुत अनाज से भरपूर आहार आपके प्रतिरक्षा तंत्र मजबूती देते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
how to build immunity during winter season know how to build strong immunity in winter
हाइड्रेशन का रखें ध्यान - फोटो : istock

हाइड्रेशन भी बहुत जरूरी

इम्युनिटी को मजबूत बनाने के लिए सिर्फ पौष्टिक आहार ही काफी नहीं हैं, आपको शरीर के हाइड्रेशन का भी ध्यान रखना चाहिए। कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय के विशेषज्ञों के मुताबिक पानी पीते रहना आपके पूरे शरीर में पोषक तत्वों के संचार में सहायता करता है। पानी पीते रहने से आपके सभी अंगों को ठीक से काम करते रहने में भी मदद मिलती है। डिहाइड्रेशन की स्थिति आपमें कई प्रकार की बीमारियों के खतरे को भी बढ़ाने वाली हो सकती है। 

विज्ञापन
how to build immunity during winter season know how to build strong immunity in winter
नियमित व्यायाम करें - फोटो : istock

शारीरिक रूप से रहें सक्रिय

आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देने के लिए नियमित व्यायाम फायदेमंद हो सकता है। अध्ययनों से पता चलता है कि व्यायाम आपकी प्रतिरक्षा कोशिकाओं में रक्त के परिसंचरण को बढ़ाती है, बेहतर नींद में भी मदद कर सकती है। जॉन्स हॉपकिन्स मेडिसिन के अनुसार, व्यायाम, गहरी नींद प्राप्त करने में मदद करता है, आपके दिमाग को आराम देता है और तनाव कम करता है। ये सभी स्थितियां शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को मजबूती देती हैं।




-----------------
नोट: यह लेख स्वास्थ्य विशेषज्ञों के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed