फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Healthy Diet: आपको रोजाना कितना प्रोटीन चाहिए? आवश्यकताओं को पूरा कर देंगी बस ये तीन चीजें

Wed, 06 Mar 2024 08:00 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Wed, 06 Mar 2024 08:00 AM IST
विज्ञापन
how much protein we need daily protein rich foods benefits in hindi
प्रोटीन क्यों जरूरी है? - फोटो : iStock

शरीर को स्वस्थ रखने और मांसपेशियों के विकास में प्रोटीन की महत्वपूर्ण भूमिका मानी जाती है। इसकी कमी से न सिर्फ आप दुबले-पतले और कमजोर हो सकते हैं, साथ ही ये बालों और त्वचा के लिए भी दिक्कतें बढ़ाने वाली हो सकती है। यही कारण है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को रोजाना आहार से पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन प्राप्त करने की सलाह देते हैं। पर यहां ध्यान रखना जरूरी है कि प्रोटीन की हमारे लिए जितनी आवश्यकता है, इसकी अधिकता उतना ही समस्याकारक भी हो सकती है।



स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, प्रोटीन स्वस्थ आहार का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। प्रोटीन रासायनिक 'बिल्डिंग ब्लॉक्स' से बने होते हैं जिन्हें अमीनो एसिड कहा जाता है। आपका शरीर मांसपेशियों और हड्डियों के निर्माण और मरम्मत करने, हार्मोन और एंजाइम बनाने के लिए अमीनो एसिड का उपयोग करता है। यानी इसकी कमी से शरीर की संरचना प्रभावित हो सकती है। 

how much protein we need daily protein rich foods benefits in hindi
प्रोटीन कैसे प्राप्त करें? - फोटो : istock

रोजाना कितने मात्रा में प्रोटीन जरूरी?

आपको कितना प्रोटीन चाहिए? ये बड़ा सवाल रहा है। अध्ययनकर्ता कहते हैं, आपकी कैलोरी का 10 से 35% तक हिस्सा प्रोटीन से आना चाहिए। विशेषज्ञ बताते हैं, शरीर के वजन के प्रति किलोग्राम हिसाब से 0.8 ग्राम प्रोटीन जरूरी होता है। यानी कि अगर आपका वजन  75 किलोग्राम है तो आपको 60 ग्राम प्रोटीन लेना जरूरी है।

आहार के माध्यम से आसानी से इस पोषक तत्व की पूर्ति की जा सकती है। आइए जानते हैं कि औसतन 60 ग्राम प्रोटीन के लिए आपको किन चीजों का सेवन करना चाहिए।

how much protein we need daily protein rich foods benefits in hindi
अंडे खाने के फायदे - फोटो : Pixabay

अंडों से 26 ग्राम प्रोटीन

स्वास्थ विशेषज्ञ बताते हैं, प्रोटीन प्राप्त करने के लिए अंडे खाना आपके लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है, ये प्रोटीन का एक अच्छा स्रोत है। अंडे के सफेद भाग को शुद्ध प्रोटीन माना जाता है।  पूरे अंडे जिसमें जर्दी भी शामिल होती है जिससे विटामिन, खनिज, एंटीऑक्सीडेंट और स्वस्थ वसा सहित कई पोषक तत्व प्राप्त हो सकते हैं।

100 ग्राम अंडे से करीब 13 ग्राम प्रोटीन प्राप्त हो सकता है। 2 अंडे अमूमन 100 ग्राम के होते हैं। यानी कि अगर आप रोजाना 4 अंडे खाते हैं तो इससे 26 ग्राम प्रोटीन मिल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
how much protein we need daily protein rich foods benefits in hindi
बादाम के लाभ - फोटो : Pexels

बादाम से 22 ग्राम प्रोटीन

बादाम भी प्रोटीन से भरपूर होता है। प्रोटीन के साथ ये फाइबर, विटामिन ई, मैंगनीज और मैग्नीशियम जैसे आवश्यक पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है। इनमें पौधों पर आधारित अन्य पोषक तत्वों की भी मात्रा में होती है। बादाम खाने से आपके स्वास्थ्य को कई तरह से फायदा हो सकता है, ये बैड कोलेस्ट्रॉल और रक्तचाप को कम करने में भी आपके लिए मददगार है।

100 ग्राम बादाम से करीब 22 ग्राम प्रोटीन मिल सकता है।

विज्ञापन
how much protein we need daily protein rich foods benefits in hindi
दूध से होने वाले फायदे - फोटो : iStock

दूध से मिल सकता है 30-35 ग्राम प्रोटीन

डेयरी उत्पादों को पोषक तत्वों का भंडार माना जाता है। दूध को संपूर्ण आहार कहा जाता है क्योंकि ये कई प्रकार के विटामिन्स, प्रोटीन्स और पोषक तत्वों से भरपूर होता है। दूध उच्च गुणवत्ता वाले प्रोटीन का भी अच्छा स्रोत है। इसमें कैल्शियम, फास्फोरस और राइबोफ्लेविन (विटामिन बी 2) जैसे विटामिन और खनिज भी उच्च मात्रा में होते हैं।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, एक लीटर दूध के सेवन से 30-35 ग्राम तक प्रोटीन प्राप्त हो सकता है। सभी उम्र के लोगों के लिए दूध को आहार का हिस्सा बनाना बहुत जरूरी है।


--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed