फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Holi 2024: भांग-अल्कोहल का हो गया है हैंगओवर? इन उपायों से पा सकते हैं राहत

Mon, 25 Mar 2024 05:00 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Mon, 25 Mar 2024 05:00 PM IST
विज्ञापन
holi 2024 hangover symptoms after bhang and alcohol how to get rid of hangover
हैंगओवर कैसे उतारें - फोटो : Pixabay

रंगों के त्योहार होली की देशभर में धूम है। इस दिन लोग एक दूसरे को रंग-गुलाल लगाते हैं, पकवान खिलाकर होली मनाते हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं होली के उत्साह के बीच सभी लोगों को अपनी सेहत को लेकर भी सावधानी बरतनी चाहिए। रंग-गुलाल के कारण सांस की समस्या, अस्थमा की दिक्कत ट्रिगर होने का खतरा रहता है। वहीं मीठी और हाई कैलोरी वाली चीजें ब्लड शुगर को बढ़ाने वाली हो सकती हैं। 



होली के दौरान बरती गई थोड़ी सी भी लापरवाही आपको कई तरह की समस्याओं का शिकार बना सकती है। होली के दिन ठंडाई पीने की भी पुरानी परंपरा रही है, हालांकि देश के कुछ हिस्सों में लोग ठंडाई में भांग मिलाकर भी इसका सेवन करते हैं। इसके अलावा कई लोग होली में अल्कोहल का भी सेवन कर लेते हैं जिससे अल्कोहल पॉइजनिंग और कई अन्य प्रकार की समस्याओं के बढ़ने का खतरा रहता है।

holi 2024 hangover symptoms after bhang and alcohol how to get rid of hangover
hangover - फोटो : istock

मादक पदार्थों से बचें

स्वास्थ्य विशेषज्ञ, होली में भांग या शराब जैसे किसी भी मादक पदार्थ का सेवन न करने की सलाह देते हैं। पर अगर आपके क्षेत्र में भांग की परंपरा है तो इसका बहुत ही थोड़ी मात्रा में, सावधानी के साथ सेवन किया जा सकता है। ध्यान रहें भांग या शराब का हैंगओवर आपको भ्रमित कर सकता है। इसके साथ कुछ लोगों को चक्कर आने, सिरदर्द, उल्टी और बेहोशी तक की समस्या हो सकती है। वहीं अल्कोहल पॉइजनिंग की स्थिति में कोमा जैसी गंभीर समस्या का भी खतरा हो सकता है। 

आइए जानते हैं कि आपको या किसी को भांग या अल्कोहल का हैंगओवर हो जाए तो इससे कैसे छुटकारा पाया जा सकता है?

holi 2024 hangover symptoms after bhang and alcohol how to get rid of hangover
हैंगओवर कैसे ठीक करें - फोटो : istock

भांग का हैंगओवर

भांग का हैंगओवर, इसके अधिक मात्रा में सेवन करने के कारण हो सकती है। इसमें सिरदर्द, मतली, डिहाइड्रेशन, थकावट और चक्कर आने जैसी दिक्कत होती है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, यदि किसी को भांग का हैंगओवर हो जाए तो इससे छुटकारा पाने और दुष्प्रभावों से बचने के लिए सबसे पहले शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाने के लिए खूब सारा पानी पीना चाहिए। विषाक्त पदार्थों को निकालने में भी इससे मदद मिल सकती है। नारियल पानी जैसे इलेक्ट्रोलाइट युक्त तरल पदार्थों का सेवन पोषक तत्वों की भरपाई करने में मदद कर सकते हैं। हैंगओवर उतारने के लिए नहाने से भी लाभ मिल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
holi 2024 hangover symptoms after bhang and alcohol how to get rid of hangover
अल्कोहल का नशा - फोटो : getty images

अल्कोहल के नशे को कैसे उतारें?

भांग की ही तरह अल्कोहल का हैंगओवर भी शरीर के लिए कई प्रकार की समस्याओं का कारण बन सकता है। 

शराब को मूत्रवर्धक माना जाता है जो शरीर में तरल पदार्थों की कमी का कारण बन सकती है। हैंगओवर में दस्त, पसीना या उल्टी आपको और अधिक निर्जलित कर सकती है। इस तरह के जोखिमों से बचाव के लिए शरीर को हाइड्रेट करें। नींबू पानी का सेवन हैंगओवर के दुष्प्रभावों से बचा सकती है। 

विज्ञापन
holi 2024 hangover symptoms after bhang and alcohol how to get rid of hangover
हैंगओवर कैसे उतारें? - फोटो : getty images

समय पर लें डॉक्टरी सलाह

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, हैंगओवर की समस्या सामान्य है पर कुछ स्थितियों में इसके गंभीर जोखिम भी हो सकते हैं। इसके लक्षणों की समय रहते पहचान कर उसका उपचार प्राप्त करना जरूरी हो जाता है। हैंगओवर में सबसे बड़ी समस्या शरीर के डिहाइड्रेशन की होती है इसलिए जरूरी है कि खूब पानी पीते रहें। सामान्य उपायों से अगर लाभ नहीं मिलता है, हृदय गति या ब्लड प्रेशर बढ़ने की समस्या बनी हुई है तो समय रहते डॉक्टरी सलाह जरूर लें। 


--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed