Methi Ke Lachha Parathe Kaise Banayen: सर्दियों के मौसम में बाजार में ताजी हरी मेथी आसानी से मिल जाती है। ऐसे में नाश्ते में गरमा-गरम मेथी के पराठे मिल जाएं, तो खाने का मजा दोगुना हो जाता है। आमतौर पर घरों में मेथी के सादे पराठे बनाए जाते हैं, लेकिन अगर आप ढाबे या होटल की तरह कुरकुरे और परतदार पराठे बनाना चाहती हैं, तो इन्हें बनाने का तरीका थोड़ा अलग रखना होगा।
मेथी लच्छा पराठा रेसिपी: सर्दियों में लें मेथी लच्छा पराठों का मजा, चटनी और दही के साथ बढ़ जाएगा स्वाद
Methi Laccha Paratha: अगर आपके मेथी के पराठे भी सख्त बनते हैं या उनमें अच्छी तरह परतें नहीं आती हैं, तो आप यहां बताई गई विधि से स्वादिष्ट मेथी लच्छा पराठे तैयार कर सकते हैं। इस तरीके से बने पराठे न केवल खाने में लाजवाब लगेंगे, बल्कि उनकी परतदार बनावट भी बरकरार रहेगी।
- गेहूं का आटा- 2 कप
- ताजी मेथी के पत्ते- 1 कप (बारीक कटे हुए और धुले हुए)
- अजवाइन- आधा छोटा चम्मच
- कटी हुई हरी मिर्च और अदरक का पेस्ट- 1 चम्मच
- मोयन और लेयरिंग के लिए- देसी घी (3-4 बड़े चम्मच)
- स्वादानुसार नमक और थोड़ा सा लाल मिर्च पाउडर
- सेकने के लिए- घी या तेल
सबसे पहले एक बड़े बर्तन में गेहूं का आटा लें। इसमें बारीक कटी हुई हरी मेथी, अजवाइन, हरी मिर्च-अदरक का पेस्ट, नमक, लाल मिर्च और एक चम्मच घी डालकर अच्छी तरह मिला लें। अब इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए नरम आटा गूंथ लें। ध्यान रखें कि आटा पूरी के आटे से थोड़ा नरम होना चाहिए। इसके बाद इसे 10 मिनट के लिए ढककर रख दें, ताकि आटा अच्छी तरह सेट हो जाए। अब पहले गूंथे हुए आटे से एक बड़ी लोई लें और सूखे आटे की मदद से इसे पतली और बड़ी रोटी के आकार में बेल लें।
बेली हुई रोटी की पूरी सतह पर अच्छी तरह घी लगाएं और ऊपर से थोड़ा सूखा आटा छिड़क दें। इसके बाद चाकू की मदद से रोटी को लंबी और पतली पट्टियों में काट लें। सभी पट्टियों को एक के ऊपर एक रखकर एक तरफ से गोल घुमाते हुए मोड़ लें। आखिर में बचे हुए हिस्से को नीचे की तरफ दबाकर अच्छी तरह सील कर दें। अब तैयार लच्छेदार लोई को सूखे आटे में लपेट लें और हल्के हाथों से पराठे के आकार में बेलें। ध्यान रखें कि इसे बहुत ज्यादा पतला न बेलें, ताकि पराठे की परतें अच्छी तरह बनी रहें।
मेथी पूड़ी रेसिपी: सर्दियों में नाश्ते का स्वाद बढ़ाएगी मेथी की क्रिस्पी पूड़ी, मिनटों में ऐसे करें तैयार
बाजरे की रोटी: बिना टूटे बाजरे की रोटी कैसे बनाएं? आजमाएं ये देसी नुस्खा
इसके बाद तवे को मध्यम आंच पर गर्म करें और उस पर बेला हुआ पराठा डालें। दोनों तरफ घी या मक्खन लगाकर इसे अच्छी तरह सेकें। पराठे को तब तक पकाएं, जब तक यह दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा न हो जाए। इस तरह आपके कुरकुरे, स्वादिष्ट और परतदार मेथी लच्छा पराठे बनकर तैयार हैं। इन्हें गरमा-गरम ही सर्व करें। पराठों का स्वाद बढ़ाने के लिए इन्हें गाढ़े दही, मक्खन, चटनी या अपनी पसंद के अचार के साथ परोस सकती हैं।
मेथी लच्छा पराठों को ज्यादा कुरकुरा और परतदार बनाने के लिए कुछ खास बातों का ध्यान रखना जरूरी है। इसके लिए आटे की लोई को रोटी की तरह बेलकर पतली-पतली पट्टियों में काट लें। अब सभी पट्टियों को एक के ऊपर एक रखकर रोल करें। इस तरीके से पराठे में खूबसूरत और अलग-अलग परतें बनेंगी। इसके अलावा, पट्टियों पर घी लगाने के बाद हल्का सा सूखा आटा जरूर छिड़कें। इससे पराठे की परतें आपस में चिपकती नहीं हैं और सिकने के बाद अच्छी तरह खुलती हैं। इस छोटी सी ट्रिक से मेथी लच्छा पराठे बाहर से ज्यादा कुरकुरे और अंदर से स्वादिष्ट बनेंगे।
रागी-सहजन रोटी: सर्दियों में नाश्ते को बनाएं हेल्दी, जानें रागी-सहजन रोटी की आसान रेसिपी
