फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Holi 2024: होली खेलने के बाद हो गई है थकान और सुस्ती? इन उपायों से शरीर को मिलेगी ऊर्जा, हो जाएंगे रिफ्रेश

Mon, 25 Mar 2024 05:00 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Mon, 25 Mar 2024 05:00 PM IST
विज्ञापन
holi health tips to get rid of post Holi fatigue and get energy in hindi
होली के बाद थकान - फोटो : istock

देशभर में होली का त्योहार पूरे धूम-धाम से मनाया जा रहा है। लोग एक दूसरे को रंग लगाकर, पकवान खिलाकर होली की शुभकामनाएं दे रहे हैं। अमर उजाला की तरफ से भी आप सभी को रंगों के इस पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।



होली के उत्सव के बीच अपनी सेहत को लेकर कोई समझौता न करें। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, अस्थमा-सांस की समस्या वाले लोगों को रंग-गुलाल से बचना चाहिए, वहीं मीठे पकवान ब्लड शुगर को बढ़ा सकते हैं इसलिए डायबिटीज रोगी भी होली के समय में सेहत को लेकर सतर्क रहें।

जब होली की बात आती है तो गाने, नृत्य से लेकर भोजन और रंगों तक, सब कुछ आनंददायक होता है। लेकिन जब उत्सव समाप्त होता है, तो हम सभी थके हुए और नींद महसूस करते हैं। क्या आप भी होली के बाद बिल्कुल थक जाते हैं? आइए जानते हैं कि होली के बाद की थकान से छुटकारा पाने के लिए आप क्या कर सकते हैं? किन चीजों से शरीर को दोबारा तेजी से ऊर्जा मिल सकती है?

holi health tips to get rid of post Holi fatigue and get energy in hindi
थकान और कमजोरी की समस्या - फोटो : iStock

होली के बाद थकान-कमजोरी

डॉक्टर कहते हैं, कई लोग हैं जो होली के दौरान भांग या शराब जैसे पदार्थों का सेवन कर लेते हैं, इससे बचाव जरूरी है। मादक पदार्थों के कारण हैंगओवर और अन्य तरह की स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। इसके अलावा होली खेलने के बाद अक्सर लोग थकान महसूस करते हैं, इसका एक प्रमुख कारण शरीर का डिहाइड्रेट होने भी हो सकता है। इसलिए जरूरी है कि होली के उत्सव के समय पानी, जूस जैसे स्वस्थ तरल पदार्थों का सेवन करते रहें।

होली के बाद की थकान कम करने के लिए कुछ और उपाय मददगार हो सकते हैं।

holi health tips to get rid of post Holi fatigue and get energy in hindi
गुनगुने पानी से नहाएं - फोटो : istock

रिफ्रेश होने के लिए गुनगुने पानी से नहाएं

होली के उत्सव के बाद खुद को तरोताजा करने के लिए हल्के गुनगुने पानी से स्नान करें। गुनगुने पानी से नहाने से थकान कम हो सकती है। ये आपको अच्छी नींद लेने में भी मदद करेगी। इसके बाद 2-3 घंटे की अच्छी नींद लेने से शरीर रिफ्रेश हो जाता है।

थकान-कमजोरी जैसी दिक्कतों से बचाव के लिए आहार का ध्यान रखना भी बहुत महत्वपूर्ण है।

विज्ञापन
विज्ञापन
holi health tips to get rid of post Holi fatigue and get energy in hindi
पौष्टिक आहार से होने वाले लाभ - फोटो : istock

पौष्टिक चीजों का करें सेवन

होली खेलने के बाद शरीर को दोबारा से ऊर्जावान बनाने के लिए खूब सारी पौष्टिकता वाली चीजों का सेवन करें। फलों के जूस, नारियल का पानी-गन्ने का जूस आपके शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स की तेजी से पूर्ति करने में सहायक माने जाते हैं। तरबूज, केला, सेब या संतरे जैसे फल और पालक, ब्रोकोली और चुकंदर जैसी सब्जियां खाएं। इनमें विटामिन सी, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट उच्च मात्रा में होती हैं। आपको ऊर्जावान बनाए रखने के साथ-साथ प्रतिरक्षा प्रणाली में सुधार करने में इन चीजों के सेवन से मदद मिल सकती है।

विज्ञापन
holi health tips to get rid of post Holi fatigue and get energy in hindi
कैफीन से मिलती है ऊर्जा - फोटो : istock

चाय-कॉफी से बूस्ट होती है एनर्जी

कॉफी में कैफीन की मात्रा होती है जो शरीर को तेजी से ऊर्जा प्रदान करने के साथ थकान को मिटाने में सहायक है। हालांकि इसका ज्यादा सेवन नहीं किया जाना चाहिए। कैफीन मूत्रवर्धक होता है, ऐसे में यदि आप पहले से डिहाइड्रेट हैं तो ये और भी जटिलताएं बढ़ाने वाली हो सकती है। होली के बाद भरपेट पानी पीजिए और एक कप कॉफी लेने से थकान को कम करने में मदद मिल सकती है।


--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed