फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पेट में होती हैं ऐंठन और रहता है हल्का-हल्का दर्द तो हो सकता है हर्निया, जानें इसके लक्षण और उपाय

Tue, 14 Jul 2020 02:27 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Tue, 14 Jul 2020 02:27 PM IST
विज्ञापन
Hernia causes symptoms Prevention and treatment risk factors of hernia home remedies
हर्निया - फोटो : Pixabay

क्या आपके पेट, जांघ या कमर में कहीं कोई गांठ बनी हुई है? क्या इन गांठों में दर्द भी रहता है? कहीं आपके पेट में ऐंठन वाला दर्द तो नहीं होता है? अगर ऐसा है तो हो सकता है कि आपको 'हर्निया' है। विशेषज्ञों के मुताबिक मांसपेशियों के कमजोर होने से हर्निया की स्थिति में आपको होने वाला दर्द असहनीय हो सकता है। हर्निया लिंग, उम्र नहीं देखता, यह बीमारी किसी भी उम्र में हो सकती है। इसलिए इसके लक्षणों के बारे में पता होना जरूरी है। इसके लक्षणों की जानकारी रहने से शुरुआती स्टेज में ही आप इसका इलाज करवा पाएंगे। वहीं, इससे बचाव के उपायों के बारें में भी जानना जरूरी है। 

Hernia causes symptoms Prevention and treatment risk factors of hernia home remedies
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

'हर्निया' है क्या?

  • आपके शरीर की कोई मांसपेशी कमजोर या घायल हो जाना 'हर्निया' है। इस बीमारी में शरीर के किसी अंग में सामान्य से अधिक विकास होने लगता है और दर्द होने लगता है। यह दर्द कई बार असहनीय हो जाता है। हर्निया यूं तो ज्यादातर पेट में होता है, लेकिन इसके ऊपरी जांघ, कमर और पेट के निचले हिस्से में भी होने की संभावना रहती है। 
Hernia causes symptoms Prevention and treatment risk factors of hernia home remedies
हर्निया केवल पुरुषों को नहीं महिलाओं को भी हो सकता है - फोटो : Pixabay

हर उम्र के लोगों को हो सकती है बीमारी

  • हर्निया को ज्यादातर लोग पुरुषों की बीमारी समझते है, मगर ऐसा कुछ नहीं है। हर्निया केवल पुरुषों को नहीं होता, बल्कि यह महिलाओं को भी हो सकता है। यह बच्चों और बुजुर्गों को भी हो सकता है। यह बीमारी जानलेवा तो नहीं है, लेकिन कई बार असहनीय दर्द की स्थिति में यह  परेशानी बढ़ा देती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Hernia causes symptoms Prevention and treatment risk factors of hernia home remedies
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

हर्निया के लक्षण

  • मांसपेशियों में गांठ बनना। यह गांठ ज्यादातर पेट के निचले हिस्से में बन सकती है।
  • गांठ के कारण खड़े होने, झुकने में दर्द होता है। यह दर्द खांसते समय भी हो सकता है।
  • छोटे बच्चे को हर्निया होने की स्थिति में वह बता नहीं पाता और बार-बार रोता रहता है।
  • बीमारी से प्रभावित हिस्से में और कई बार छाती में दर्द होना इसी के लक्षण हैं।
  • हर्निया की समस्या में पेट में ऐंठन और भारीपन महसूस होता है।
  • गांठ वाले हिस्से में जलन महसूस होती है और खाना निगलने में भी कठिनाई होती है। 
विज्ञापन
Hernia causes symptoms Prevention and treatment risk factors of hernia home remedies
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

क्या करें और क्या न करें:

  • पेट साफ रखें और कब्ज से बचें।
  • अपने वजन को संतुलित रखने का प्रयास करें।
  • पेट की मांसपेशियों पर दबाव पड़ने वाली गतिविधियों से बचें।
  • व्यायाम करें और पैदल टहलें, लाभ होगा।
  • शराब, सिगरेट, तंबाकू, मांसाहार से दूर रहें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed