फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Heart Health: आपको हृदय रोगों का खतरा तो नहीं? इन आठ में से कोई तीन दिक्कतें भी हैं तो तुरंत हो जाइए सावधान

Sat, 16 Nov 2024 10:14 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sat, 16 Nov 2024 10:14 AM IST
सार

30 से कम उम्र के लोगों में भी हृदय रोग और इसके कारण होने वाली मौत के मामले रिपोर्ट किए जा रहे हैं। क्या कोई ऐसा तरीका है जिसकी मदद से ये जाना जा सके कि आपमें हृदय रोगों का खतरा है या नहीं? आइए इस बारे में जानते हैं।

विज्ञापन
heart disease in young adults know risk factors for heart disease in hindi
हृदय रोगों का खतरा - फोटो : Freepik.com

हृदय रोगों के मामले दुनियाभर में तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। 30 से कम उम्र के लोगों में भी हृदय रोग और इसके कारण होने वाली मौत के मामले रिपोर्ट किए जा रहे हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, भले ही आपमें अभी हृदय संबंधी कोई समस्या नहीं है फिर भी समय-समय पर डॉक्टरी सलाह लेते रहें और ब्लड प्रेशर-कोलेस्ट्रॉल जैसी समस्याओं को नियंत्रित करने वाले उपाय जरूर करें। हृदय रोगों का जोखिम किसी को भी हो सकता है इसलिए इससे बचाव को लेकर अलर्ट रहना जरूरी है।



अब सवाल उठता है कि क्या कोई ऐसा तरीका है जिसकी मदद से ये जाना जा सके कि आपमें हृदय रोगों का खतरा है या नहीं? ये इसलिए भी जरूरी हो जाता है क्योंकि अगर समय रहते जोखिम कारकों का पता चल जाए और इसे कंट्रोल करने के लिए जरूरी उपाय कर लिए जाएं तो गंभीर खतरों से बचाव किया जा सकता है।

आइए जानते हैं कि आपमें हृदय रोगों के खतरे की पहचान कैसे की जा सकती है?

heart disease in young adults know risk factors for heart disease in hindi
युवाओं में बढ़ते हृदय रोग के मामले - फोटो : Freepik.com

युवाओं में बढ़ रही हैं हृदय की बीमारियां

अध्ययनों से पता चलता है कि कोरोनरी आर्टरी डिजीज, युवा वयस्कों में हृदय रोगों का प्रमुख कारण है, इसे हार्ट अटैक के लगभग 80% मामलों के लिए जिम्मेदार माना जाता है। लाइफस्टाइल और आहार में गड़बड़ी के कारण 20 की उम्र के व्यक्ति को भी हार्ट अटैक या हार्ट फेलियर हो सकता है।

धूम्रपान, मोटापा, उच्च रक्तचाप और हाई कोलेस्ट्रॉल जैसे कारक इन समस्याओं को और भी बढ़ाने वाले हो सकते हैं। इसलिए ये मानकर चलना कि हृदय रोग सिर्फ उम्र बढ़ने पर होते हैं या कम उम्र वालों में इसका खतरा नहीं है, ये आपके लिए दिक्कतें बढ़ाने वाली हो सकती है।

heart disease in young adults know risk factors for heart disease in hindi
हृदय रोग क्यों होते हैं? - फोटो : Freepik.com

हृदय रोगों के लिए कई कारणों को माना जाता है जिम्मेदार 

अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के विशेषज्ञ कहते हैं, हृदय रोग युवा वयस्कों में अधिक देखे जा रहे हैं। कई जोखिम कारकों को इसके लिए जिम्मेदार माना जा रहा है। इसमें  धूम्रपान की आदत, हाई कोलेस्ट्रॉल, उच्च रक्तचाप, मोटापा, मधुमेह और व्यायाम की कमी प्रमुख है। इसके इतर जिन लोगों के परिवार में पहले से किसी को हृदय रोगों की दिक्कत रही है, यानी कि अगर आपमें हृदय रोगों की फैमिली हिस्ट्री रही है तो आपको और भी सावधान हो जाना चाहिए।

कुछ जोखिम कारकों पर सभी लोगों को ध्यान देते रहना चाहिए, जिससे समय रहते हृदय की समस्याओं के बारे में जाना जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
heart disease in young adults know risk factors for heart disease in hindi
हृदय रोगों के जोखिम कारक - फोटो : Adobe Stock

हृदय रोगों को बढ़ाने वाली इन आठ दिक्कतों के बारे में जानिए

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, हृदय रोग के कई जोखिम कारक हो सकते हैं, इसमें से आठ को प्रमुख माना जाता है। अगर आपको इन आठ में से कोई भी तीन-चार समस्या है तो आपको बहुत सतर्क हो जाना चाहिए। तुरंत किसी विशेषज्ञ से मिलकर अपनी समस्याओं का निदान और इसका उपचार जरूर प्राप्त करें। 

  1. 50 से अधिक आयु: उम्र बढ़ने के साथ धमनियों के क्षतिग्रस्त और संकुचित होने का खतरा बढ़ जाता है जो हृदय रोगों का कारण बन सकती हैं। 
  2. फैमिली हिस्ट्री: अगर आपके परिवार में हृदय रोग का पारिवारिक इतिहास है तो अधिक सावधानी बरतें। 
  3. धूम्रपान की आदत: अगर आप धूम्रपान करते हैं, तो इससे दिल का दौरा पड़ने का जोखिम बढ़ सकता है। 
  4. अस्वास्थ्यकर आहार: वसा, नमक, चीनी और कोलेस्ट्रॉल से भरपूर आहार को हृदय रोग से जोड़ा गया है।
  5. उच्च रक्तचाप: जिन लोगों का ब्लड प्रेशर कंट्रोल नहीं रहता है उनमें हृदय रोग और हार्ट अटैक का खतरा अधिक हो सकता है।
  6. हाई कोलेस्ट्रॉल: हाई ब्लड प्रेशर की ही तरह हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या भी आपमें हृदय रोगों का कारण बन सकती है। 
  7. मधुमेह: डायबिटीज (मधुमेह) के शिकार लोगों में हृदय से संबंधित कई तरह की दिक्कतों और हार्ट अटैक का जोखिम अधिक देखा जाता है। 
  8. मोटापा: अधिक वजन या मोटापे की समस्या है तो भी सावधान हो जाइए, इससे भी आपमें खतरा बढ़ सकता है।
विज्ञापन
heart disease in young adults know risk factors for heart disease in hindi
हृदय स्वास्थ्य का रखें ख्याल - फोटो : Freepik.com

क्या कहते हैं विशेषज्ञ?

डॉक्टर कहते हैं, जो लोग शारीरिक रूप से निष्क्रिय रहते हैं, व्यायाम नहीं करते हैं उनमें हृदय रोगों के मामले, नियमित व्यायाम करने वालों की तुलना में अधिक देखे जाते रहे हैं। हृदय को स्वस्थ रखने के लिए भावनात्मक तनाव को नियंत्रित करना भी आवश्यक है।

वैश्विक स्तर पर बढ़ती इस गंभीर स्वास्थ्य समस्या को लेकर सभी लोगों को सावधानी बरतते रहना चाहिए। समय-समय पर डॉक्टरी सलाह लेते रहें जिससे जोखिम कारकों का समय रहते निदान और उपचार किया जा सके।



-------------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed