फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Weight Loss: लाख कोशिशों के बाद भी नहीं घट रहा वजन? सिर्फ जिम जाने से नहीं चलेगा काम, ये उपाय भी जरूरी

Fri, 15 Nov 2024 06:52 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Fri, 15 Nov 2024 06:52 PM IST
सार

वजन घटाने के लिए नियमित व्यायाम, शारीरिक रूप से सक्रिय रहना बहुत जरूरी है। पर क्या लाख कोशिशों के बाद भी नहीं घट रहा वजन? आइए जानते हैं कि इसके क्या कारण हो सकते हैं?

विज्ञापन
Why Is It So Hard to Lose Weight for me what conditions cause weight increase
मोटापा की समस्या - फोटो : Freepik.com

अधिक वजन या मोटापे की समस्या शरीर के लिए कई प्रकार से नुकसानदायक है। इससे डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, हृदय रोग जैसी गंभीर और क्रोनिक बीमारियों का खतरा हो सकता है। यही कारण है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को अपना वजन कंट्रोल में रखने की सलाह देते हैं। चूंकि बच्चों में भी मोटापा का खतरा बढ़ता जा रहा है इसलिए कम उम्र से ही वजन को नियंत्रित करते रहने के लिए प्रयास किए जाने चाहिए।



वजन घटाने के लिए नियमित व्यायाम, शारीरिक रूप से सक्रिय रहना बहुत जरूरी है। वेट लॉस के लिए अक्सर लोग जिम जाना शुरू कर देते हैं। पर क्या इस उपाय से भी आपको लाभ नहीं मिल पा रहा है? अगर हां तो आपको कुछ और बातों पर गंभीरता से ध्यान देने की आवश्यकता है।

आइए जानते हैं कि कौन से कारण हो सकते हैं जो वजन बढ़ने का कारण बनते हैं? जिनपर भी ध्यान देते रहने की आवश्यकता है।

Why Is It So Hard to Lose Weight for me what conditions cause weight increase
वेट लॉस का तरीका - फोटो : Freepik.com

वजन घटाने के लिए जरूरी है व्यायाम

वजन घटाना चाहते हैं तो नियमित रूप से शारीरिक सक्रियता जरूरी है। स्ट्रेंथ ट्रेनिंग जैसे अभ्यास न सिर्फ मांसपेशियों को मजबूत करने और शारीरिक शक्ति के निर्माण में मदद करते हैं साथ ही इससे वजन को कंट्रोल करने में भी मदद मिलती है। इसको दिनचर्या में शामिल करके वेट लॉस किया जा सकता है। इसी तरह से एरोबिक व्यायाम के माध्यम से शरीर से अतिरिक्त फैट को कम करने और वजन घटाने में मदद मिल सकती है।

आपको सप्ताह में कम से कम 150 मिनट मध्यम एरोबिक गतिविधि या सप्ताह में 75 मिनट स्ट्रेंथ ट्रेनिंग का अभ्यास करना चाहिए। शरीर को फिट रखने और वजन कम करने में इससे मदद मिल सकती है।

हालांकि अगर इन प्रयासों के बाद भी वजन कम नहीं हो रहा है तो कुछ अन्य स्थितियों पर भी ध्यान दें।

Why Is It So Hard to Lose Weight for me what conditions cause weight increase
सब्जियां-फल खाएं - फोटो : Freepik.com

डाइट में करें सुधार

वेट लॉस करने के लिए व्यायाम और अन्य शारीरिक गतिविधियों के साथ-साथ आहार में सुधार करना भी बहुत जरूरी है। बहुत अधिक खाना, भोजन के माध्यम से अधिक कैलोरी लेना, प्रोसेस्ड या फास्ट फूड्स खाना, चीनी वाली चीजें खाने से भी वजन तेजी से बढ़ने लगता है। वजन घटाना चाहते हैं तो आहार में सुधार करना बहुत जरूरी है। उन चीजों का सेवन कम से कम किया जाना चाहिए जो हाई कैलोरी वाली हों।

विज्ञापन
विज्ञापन
Why Is It So Hard to Lose Weight for me what conditions cause weight increase
थायराइड की समस्या - फोटो : Freepik.com

इन स्वास्थ्य समस्याओं पर दें ध्यान

कुछ प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं के कारण भी शरीर का वजन बढ़ने लगता है और इसे कंट्रोल रखना कठिन हो जाता है। इसलिए अगर आप वेट लॉस के लिए प्रयास कर रहे हैं तो इन समस्याओं को कंट्रोल करना भी जरूरी है। हाइपोथायरायडिज्म, अवसाद, हृदय रोग, मधुमेह, पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (पीसीओएस) की समस्या भी वजन बढ़ाने वाली मानी जाती है। इन्हें कंट्रोल में रखना जरूरी है। 

विज्ञापन
Why Is It So Hard to Lose Weight for me what conditions cause weight increase
नींद की समस्या - फोटो : Freepik.com

कहीं आपको नींद की समस्या तो नहीं?

अच्छी सेहत के लिए नींद पूरी होना भी जरूरी है। अध्ययनों में पाया गया है कि जिन लोगों की नींद पूरी नहीं होती है उन्हें वजन कम करने में दिक्कत हो सकती है। नींद की गुणवत्ता में कमी से भी वजन बढ़ने का खतरा रहता है। साल 2022 में अध्ययनों की समीक्षा में पाया गया कि नींद की कमी होने से खान-पान की आदतों में बदलाव आ सकता है जिसके कारण भी शरीर का वजन बढ़ सकता है। वेट लॉस करना चाहते हैं तो अच्छी नींद की आदत बनाएं।



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed