फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अलर्ट: ज्यादा सोना शरीर पर डालता है बुरा असर, हो सकती हैं ये गंभीर समस्याएं

Mon, 23 Aug 2021 04:44 PM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Mon, 23 Aug 2021 04:44 PM IST
विज्ञापन
health tips in hindi oversleeping side effects
अधिक सोने के नुकसान - फोटो : istock

Medically Reviewed by Dr. Rajan Gandhi



डॉ. राजन गांधी

जनरल फिजिशियन, चाइल्डकेयर हॉस्पिटल, उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- एम.बी.बी.एस, डिप्लोमा सी.एच
अनुभव- 25 वर्ष 


जिस तरह से खाना शरीर के लिए अति आवश्यक होता है, वैसे ही सोना भी शरीर के लिए बहुत जरूरी होता है। लेकिन अच्छी सेहत के लिए अच्छी नींद भी होनी चाहिए। हालांकि आजकल की दौड़ती-भागती जिंदगी में अधिकतर लोगों की सोने की दिनचर्या बुरी तरह प्रभावित हुई है। स्मार्टफोन और कंप्यूटर का इस्तेमाल भी नींद पर बुरा प्रभाव डालता है। वहीं कुछ लोगों की आदत ज्यादा सोने की भी होती है। आमतौर पर ऐसा माना जाता है कि एक स्वस्थ इंसान को 6-8 घंटे की नींद जरूर लेनी चाहिए, क्योंकि इससे दिन भर की थकान दूर हो जाती है और शरीर को एक नई ऊर्जा मिलती है, लेकिन कुछ लोग 8-10 घंटे तक भी सोते हैं। विशेषज्ञ कहते हैं ज्यादा सोने की ये आदत शरीर पर बुरा प्रभाव डालती है। इसके कई नुकसान हो सकते हैं। आइए जानते हैं अधिक सोने से होने वाले नुकसान के बारे में... 

health tips in hindi oversleeping side effects
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

सिर दर्द 

  • सुबह देर तक सोकर उठने के बाद या फिर 7-8 घंटे से ज्यादा सोने से अक्सर कई लोगों को सिर दर्द की समस्या शुरू हो जाती है। इसके अलावा अगर आप ज्यादा देर तक सोकर उठते हैं तो अचानक भूख और प्यास लग जाती है, इससे भी सिर दर्द की समस्या हो सकती है। इसलिए समय पर सोना और समय पर उठना ही सेहत के लिए लाभदायक होता है। 
health tips in hindi oversleeping side effects
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

पीठ दर्द 

  • अगर आप ज्यादा सोते हैं तो इससे पीठ दर्द की समस्या भी हो सकती है। दरअसल, ज्यादा देर तक सोने से मांसपेशियों पर दबाव पड़ता है और अगर आप खराब गद्दे पर या खराब पोजिशन में लंबे समय तक सोते हैं, तो पीठ में दर्द होना स्वाभाविक है। इसलिए सतर्क रहें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
health tips in hindi oversleeping side effects
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

थकान 

  • बहुत ज्यादा सोने का सबसे बड़ा साइड इफेक्ट यह भी हो सकता है कि आपको हर समय सोने का मन करे। ऐसा थकान के कारण हो सकता है। दरअसल, ज्यादा सोने से बॉडी क्लॉक बिगड़ जाता है, जिसका प्रभाव पूरे शरीर पर पड़ता है और ऐसे में थकान महसूस होने लगती है, कुछ करने का मन ही नहीं करता। 
विज्ञापन
health tips in hindi oversleeping side effects
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

डिप्रेशन (अवसाद) 

  • डिप्रेशन एक गंभीर समस्या है, जो अक्सर किशोरावस्था या 30 से 40 साल की उम्र में शुरू होती है और इसका एक कारण ज्यादा सोना भी हो सकता है। अगर आप पहले से ही डिप्रेशन के शिकार हैं, तो देर तक सोते रहना या ज्यादा सोना आपकी समस्या को और बढ़ा सकता है। इसलिए विशेषज्ञ कहते हैं कि हर किसी को उचित नींद ही लेनी चाहिए। 

नोट: डॉ. राजन गांधी अत्यधिक योग्य और अनुभवी जनरल फिजिशियन हैं। इन्होंने कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज से अपना एमबीबीएस पूरा किया है। इसके बाद इन्होंने सीएच में डिप्लोमा पूरा किया। फिलहाल यह उजाला सिग्नस कुलवंती अस्पताल, कानपुर में मेडिकल डायरेक्टर और सीनियर कंसल्टेंट फिजिशियन के तौर पर काम कर रहे हैं। यह आईएमए (इंडियन मेडिकल एसोसिएशन) के आजीवन सदस्य भी हैं। डॉ. राजन गांधी को इस क्षेत्र में 25 साल का अनुभव है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed