फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अलर्ट: क्या आप भी कम या लाइट सिगरेट पीकर खुद को समझ रहे हैं सुरक्षित? तो आज ही दूर करें ये गलतफहमियां

Tue, 01 Jun 2021 03:49 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 01 Jun 2021 03:49 PM IST
विज्ञापन
health tips Cigarette smoking is fatal for the body These are the disadvantages of smoking
Smoking - फोटो : Pixabay

डॉ परवेश मलिक


फिजिशियन

Medically Reviewed by Dr. Parvesh Malik

आज की दौड़ती-भागती जिंदगी में हम खुद को फिट रखने के लिए कई काम करते हैं। जैसे- अच्छा खाना खाना और व्यायाम करना, ताकि खुद को फिट रख पाएं। लेकिन इनके साथ ही लोग धूम्रपान भी काफी करते हैं। लोग इस बात से किनारा करते हुए नजर आते हैं कि सिगरेट एक ऐसी चीज है जो हमारे शरीर को काफी ज्यादा नुकसान पहुंचाने के लिए काफी है। दिल से लेकर फेफड़ों की बीमारी तक पैदा करने का काम सिगरेट करती है। बावजूद इसके लोग सिगरेट का सेवन करते हैं। जहां कई लोग दिन में एक-दो सिगरेट पीते हैं, तो वहीं कई लोग पूरा का पूरा डिब्बा खत्म कर जाते हैं। हालांकि, कई लोग कुछ समय बाद सिगरेट पीना छोड़ देते हैं। लेकिन कई ऐसे भी लोग होते हैं जो जिंदगी भर सिगरेट पीते हैं और खुद को कई तरह के नुकसान पहुंचाते हैं। जबकि कई लोग ये सोचते हैं कि वो कम सिगरेट पी कर या लाइट सिगरेट पी कर खुद को धूम्रपान से होने वाले नुकसान से बचा रहे हैं। अगर आप भी कुछ ऐसा ही सोचते हैं तो फिर आपको सावधान रहने की जरूरत है। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में।

health tips Cigarette smoking is fatal for the body These are the disadvantages of smoking
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

अच्छा खानपान या व्यायाम, नहीं करता सिगरेट के खतरे को कम

  • कई लोग ऐसे भी होते हैं, जो काफी सिगरेट पीते हैं। वहीं, जब उन्हें इससे होने वाले नुकसानों के बारे में बताया जाता है तो उनका कहना होता है कि उनका हेल्दी व न्यूट्रिशन से भरा खानपान और एक्सरसाइज की अच्छी आदतें उनके इस नुकसान को कम कर देगी। जबकि कई अध्ययन बताते हैं कि अच्छा खानपान और एक्सरसाइज किसी भी तरह से सिगरेट पीने से होने वाले खतरे को कम नहीं करती है।
health tips Cigarette smoking is fatal for the body These are the disadvantages of smoking
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

कम या लाइट सिगरेट भी जानलेवा

  • कई लोगों को देखा जाता है कि वो काफी ज्यादा सिगरेट तो नहीं पीते और जबकि कुछ लोग लाइट सिगरेट पीते हैं। उन्हें लगता है कि वो कम सिगरेट पीकर या फिर लाइट सिगरेट पीकर खुद को सिगरेट से होने वाली बीमारियों से बचा रहे हैं। जबकि वो पूरी तरह गलत सोच रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
health tips Cigarette smoking is fatal for the body These are the disadvantages of smoking
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

सिगरेट का सेवन कम किया जाए या फिर लाइट सिगरेट पी जाए। दोनों के नुकसान आम सिगरेट के पीने जितने ही होते हैं। जो लोग सिगरेट के दुष्प्रभावों से बचने के लिए लाइट सिगरेट पीने लगते हैं, उनके शरीर में भी तंबाकू की उतनी ही जानलेवा मात्रा जाती है, जितनी आम सिगरेट पीने वालों के में।

विज्ञापन
health tips Cigarette smoking is fatal for the body These are the disadvantages of smoking
स्मोकिंग - फोटो : pixabay

सिगरेट कभी भी छोड़ी जा सकती है

  • जो व्यक्ति जितने लंबे समय तक सिगरेट का सेवन करता है, उसके लिए नुकसान उतना ही बढ़ता जाता है। हालांकि, सिगरेट को आप किसी भी उम्र में और कभी भी छोड़कर अपनी सेहत को फायदा पहुंचा सकते हैं। विशेषज्ञ मानते हैं कि अगर 70 साल की उम्र में भी सिगरेट छोड़ने से व्यक्ति की सेहत में सुधार हो जाता है। सिगरेट छोड़ने वाले दिन से ही इसका फायदा नजर आने लगता है। वहीं, एक साल के अंदर हार्ट अटैक का खतरा लगभग 50 फीसदी तक कम भी हो जाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed