{"_id":"60b5efdcea030f0a64371321","slug":"thyroid-patients-should-avoid-this-foods-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"थायराइड के मरीज भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन, लापरवाही पड़ेगी भारी","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
थायराइड के मरीज भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन, लापरवाही पड़ेगी भारी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: तेजस्वी मेहता
Updated Tue, 01 Jun 2021 01:59 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खान-पान का विशेष ध्यान रखकर थायराइड को नियंत्रित किया जा सकता है
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Medically reviewed by Dr. Vishesh Akole
डॉ विशेष अकोले, जनरल फिजिशियन
संत रविदास हॉस्पिटल, इंदौर
डिग्री- एम.बी.बी.एस
अनुभव- 28 वर्ष
थायराइड एक ऐसी बीमारी है जिससे कि सामान्य माना जाता है क्योंकि भारत जैसे देश में कई लोग इस समस्या का शिकार हैं। लोग इसके लक्षणों को समझ ही नहीं पाते हैं और समय रहते यह समस्या बढ़ती जाती है। अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखकर थायराइड को नियंत्रित किया जा सकता है। थायराइड के मरीजों के लिए बहुत जरूरी है कि उन्हें यह पता हो कि उनके शरीर के लिए किन चीजों का सेवन हानिकारक हो सकता है ताकि वे अपने आहार पर ध्यान दे सकें और खुद को स्वस्थ रख सकें। अगली स्लाइड्स से जानिए थायराइड के मरीजों को किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।
2 of 5
थायराइड का स्तर भी प्रभावित होता है
- फोटो : Pixabay
कैफीन और एल्कोहल
थायराइड के मरीजों को सबसे पहले कैफीन और एल्कोहल को त्यागना होगा तभी समय रहते उनकी बीमारी को नियंत्रित किया जा सकता है। इनके सेवन से थायराइड ग्रंथि तो प्रभावित होती है, थायराइड का स्तर भी प्रभावित होता है। यदि आप नियमित रूप से दवा खा रहे हैं और कैफीन और एल्कोहल भी आपके जीवन में शामिल हैं तो दवाओं के असर पर भी इसका प्रभाव पड़ सकता है।
3 of 5
वजन और भी बढ़ सकता है
- फोटो : iStock
चीनी
वैसे तो चीनी का अधिक सेवन किसी के लिए भी अच्छा नहीं होता है लेकिन उन मरीजों को चीनी के सेवन पर नियंत्रण रखना चाहिए जिनका थायराइड के कारण अचानक ही वजन बढ़ा हो क्योंकि यदि चीनी के सेवन पर आपने ब्रेक नहीं लगाया तो यह वजन और भी बढ़ सकता है और ऐसे में थायराइड के स्तर पर भी इसका प्रभाव पड़ता है। चीनी का अधिक सेवन पाचनतंत्र को भी खराब कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सोया युक्त चीजों में फयटोएस्ट्रोजन पाया जाता है
- फोटो : सोशल मीडिया
सोयाबीन
थायराइड के मरीजों को सोयाबीन का सेवन किसी भी रूप में नहीं करना चाहिए। सोया युक्त चीजों में फयटोएस्ट्रोजन पाया जाता है। ये उन एंजाइम्स की कार्य क्षमता को प्रभावित करता है, जो कि हमारे शरीर में थायराइड हार्मोंस का निर्माण करते हैं इसलिए थायरॉइड के मरीजों के लिए सोयाबीन का सेवन नुकसानदायक साबित हो सकता है।
विज्ञापन
5 of 5
फूड में सोडियम की मात्रा ज्यादा होती है
- फोटो : social media
प्रोसेस्ड फूड
प्रोसेस्ड फूड थायराइड के मरीज के लिए बना ही नहीं होता है। ऐसे में कोई भी चीज जो लंबे समय से रखी है, उसका सेवन आप न करें क्योंकि इस तरह के फूड में सोडियम की मात्रा ज्यादा होती है जो कि थायराइड के मरीजों के लिए बिल्कुल भी ठीक नहीं है। यह उनकी सेहत पर नकारात्मक प्रभाव डालने लगती हैं। प्रोसेस्ड फूड की बजाय आप उन ही चीजों का सेवन करें जो कि ताजा हो।
नोट- यह लेख संत रविदास हॉस्पिटल के डॉक्टर विशेष अकोले से बातचीत के आधार पर तैयार किया गया है। डॉक्टर विशेष अकोले पिछले 28 सालों से प्रैक्टिस कर रहे हैं। उन्होंने अपनी डिग्री जी.एस मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, उत्तर प्रदेश से ली है।
अस्वीकरण- अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।