फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलाह: हरा बादाम खाने से स्वास्थ्य को मिल सकते हैं ये छह फायदे, इम्यूनिटी भी होगी मजबूत

Fri, 30 Jul 2021 12:01 PM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Fri, 30 Jul 2021 12:01 PM IST
विज्ञापन
Health benefits of green almonds in hindi
हरे बादाम के फायदे - फोटो : iStock

Medically Reviewed by Ms. Priya Pandey



प्रिया पांडेय

डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ), उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- बी.एस.सी. (मानव पोषण)
अनुभव- 8 वर्ष


बादाम सेहत के लिए बहुत फायदेमंद चीजों में से एक है। इस छोटी सी चीज में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो अच्छे स्वास्थ्य के लिए जरूरी होते हैं। इसमें प्रोटीन, खनिज, विटामिन और फाइबर भरपूर मात्रा में होते हैं। लेकिन क्या आपने कभी हरे बादाम का सेवन किया है और जानते हैं कि यह स्वास्थ्य के लिए कितना फायदेमंद होता है? विशेषज्ञ कहते हैं कि हरे बादाम में फ्लेवेनॉइड्स, एंटी-ऑकसीडेंट्स और विटामिन प्रचुर मात्रा में होते हैं, जो आपके स्वास्थ्य को दुरुस्त रखने में फायदेमंद हैं। हरे बादाम के नियमित सेवन से पेट, हृदय और मांसपेशियों आदि में होने वाली समस्याओं से राहत मिलती है। हालांकि कई लोगों को हरे बादाम स्वाद में कड़वे लगते हैं और इसलिए वे इसे खाना पसंद नहीं करते, लेकिन अगर नमक के साथ इसे खाएं तो यह स्वादिष्ट लगता है। आइए जानते हैं हरे बादाम के सेवन से होने वाले फायदों के बारे में... 

Health benefits of green almonds in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

हड्डियों के लिए फायदेमंद है हरा बादाम 

  • हरे बादाम में कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो हड्डियों के विकास के लिए बहुत जरूरी होता है। इसमें पाए जाने वाले गुण हड्डियों के विकार को भी कम करने में मदद करते हैं। नियमित रूप से इसके सेवन से न सिर्फ हड्डियां मजबूत होती हैं बल्कि हड्डियों से संबंधित समस्याएं, जैसे ऑस्टियोपोरोसिस आदि का खतरा भी काफी हद तक कम हो जाता है। 
Health benefits of green almonds in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

खून को करता है साफ 

  • हरे बादाम में अच्छी खासी मात्रा में एंटी-ऑकसीडेंट्स पाए जाते हैं, जो शरीर से जहरीले तत्वों को निकाल कर खून को साफ करते हैं और रक्त संचार को सुचारू बनाते हैं। इसके अलावा इसमें आयरन की भी मात्रा पाई जाती है, जो खून साफ करने में मददगार होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Health benefits of green almonds in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

दिल के लिए भी फायदेमंद है हरा बादाम 

  • हरे बादाम में फ्लेवेनॉइड्स प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जो हृदय की रक्त वाहिकाओं को क्षति पहुंचने से बचाती है। नियमित रूप से इसके सेवन से हृदय बिल्कुल स्वस्थ रहता है। ऐसे में हृदय संबंधी बीमारियों, जैसे हार्ट अटैक आदि का खतरा भी काफी कम होता है। 
विज्ञापन
Health benefits of green almonds in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

इम्यूनिटी भी बढ़ाता है हरा बादाम 

  • रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी को बढ़ाने और उसे बरकरार रखने के लिए रोजाना हरे बादाम का सेवन फायदेमंद हो सकता है। इसके अलावा हरे बादाम के सेवन से पेट संबंधी विकारों में भी राहत मिलती है और यह याद्दाश्त को तेज करने में भी काम आता है। 

नोट: प्रिया पांडेय योग्य और अनुभवी डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ) हैं। उन्होंने कानपुर के सी.एस.जे.एम. विश्वविद्यालय से मानव पोषण में बी.एस.सी. किया है। उन्होंने कानपुर के आभा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में आहार विशेषज्ञ के रूप में काम किया है। उन्होंने जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में पोषण व्याख्यान के विषय के प्रतिनिधि के रूप में भी भाग लिया है। उनका इस क्षेत्र में 8 वर्ष का लंबा अनुभव है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed