फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लौकी ही नहीं, इसके छिलके भी हैं सेहत के लिए फायदेमंद, इन समस्याओं में दिलाते हैं राहत

Thu, 17 Sep 2020 11:27 AM IST
Shashi Shashi लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shashi Shashi Updated Thu, 17 Sep 2020 11:27 AM IST
विज्ञापन
Health benefits of gourd peel in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

लौकी बाजार में आसानी से मिलने वाली सब्जी है। कई जगहों पर इसे घीया भी कहते हैं। इसकी सब्जी सूखी या रसीली दोनों तरह से बनाई जा सकती है। लोग लौकी का रायता भी बनाते हैं। ज्यादातर लोग लौकी की सब्जी लोग खाना पसंद नहीं करते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि लौकी तो फायदेमंद होती ही है, इसके छिलके भी सेहत और त्वचा दोनों के लिए फायदेमंद होते हैं। इसलिए स्वाद के लिए न सही, लेकिन सेहत के लिए लौकी जरुर खाना चाहिए। आइए जानते हैं लौकी और उसके छिलकों के क्या फायदे हैं...

Health benefits of gourd peel in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay

लौकी की तासीर ठंडी होती है। गर्मी के दिनों में अक्सर पैर के तलवों में जलन होने लगती है। लौकी के छिलकों को पैर के तलवों में रगड़ने से जलन से राहत मिलती है। शरीर में त्वचा पर होने वाली जलन के लिए भी लौकी के छिलके लाभदायक हैं।

Health benefits of gourd peel in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

गर्मियों में सूरज की किरणों के कारण हमारी त्वचा झुलस जाती है, जिसे सनबर्न या टैनिंग कहते हैं। लौकी के छिलकों का पेस्ट बनाकर लगाने से इस समस्या से निजात मिलती है। कुछ देर तक लौकी के छिलकों का पेस्ट अपनी त्वचा पर लगाकर रखें, उसके बाद सादा पानी से धो लें। लौकी का एक टुकड़ा लेकर आप इससे अपने चेहरे की मसाज भी कर सकती हैं। इससे चेहरे पर ग्लो आता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Health benefits of gourd peel in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay

बवासीर या पाइल्स की समस्या में लौकी के छिलकों का पाउडर फायदेमंद रहता है। लौकी को छिलकों को सुखाकर पाउडर बनाकर पानी के साथ रोजाना दिन में दो बार सेवन करने से जल्द ही इस समस्या से राहत मिलती है।

विज्ञापन
Health benefits of gourd peel in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pexels.com

बढ़ते वजन की समस्या से निजात पाने में लौकी का जूस फायदेमंद हो सकता है। रोजाना लौकी का जूस पीने से आप अपना वजन कम कर सकती है, साथ ही इससे त्वचा पर निखार भी आता है। इसलिए अगर आप लौकी की सब्जी नहीं खाना चाहते हैं तो कोई बात नहीं, आप इसका जूस पी सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed