फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का हेल्थ टिप्स: सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है यह औषधि, कमजोर इम्युनिटी वालों के लिए है रामबाण

Mon, 27 Dec 2021 11:33 AM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क,अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क,अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Mon, 27 Dec 2021 11:33 AM IST
विज्ञापन
giloy benefits for health and boost immunity, covid 19 prevention home remedies
गिलोय का सेवन करना बेहद फायदेमंद - फोटो : istock

दुनियाभर में वर्षों से सेहत संबंधी लाभ के लिए कई तरह की औषधियों को प्रयोग में लाया जाता रहा है। गिलोय ऐसी ही एक औषधि है, जिसे स्वास्थ्य विशेषज्ञ बहुत ही लाभकारी मानते हैं। कोरोना के इस दौर में लोगों ने शरीर की इम्युनिटी को बढ़ाने के लिए गिलोय का इस्तेमाल किया। आयुर्वेदिक चिकित्सा में गिलोय के पौधे के सभी भागों का उपयोग किया जाता है। हालांकि इसके तने को सबसे फायदेमंद माना जाता है। इससे बने काढ़े के सेवन को विशेषज्ञ शरीर की प्रतिरक्षा को मजबूत बनाने के साथ कई तरह की बीमारियों को ठीक करने में विशेष लाभदायक मानते हैं।



अध्ययनों से पता चलता है कि गिलोय में पाए जाने वाले यौगिक कई तरह की बीमारियों जैसे बुखार, मूत्र संबंधी समस्याएं, दमा, पेचिश, दस्त और त्वचा के संक्रमण को ठीक करने में विशेष लाभदायक हो सकते हैं। गिलोय का काढ़ा या बाजार में मिलने वाले इसकी गोलियों का सेवन करके कई तरह के स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किए जा सकते हैं। आइए आगे की स्लाइडों में गिलोय से सेहत को होने वाले फायदों के बारे में जानते हैं।

giloy benefits for health and boost immunity, covid 19 prevention home remedies
गिलोय के औषधीय गुण - फोटो : Pixabay

प्रभावी एंटीऑक्सीडेंट क्षमता
गिलोय पर किए गए प्रयोगशाला अध्ययनों से पता चलता है कि इसमें एंटीऑक्सीडेंट की अच्छी मात्रा होती है, ऐसे में यह कोशिकाओं के ऑक्सीडेटिव डैमेज से बचाने में मदद कर सकता है। 
लैब में स्तन, प्रोस्टेट और ओबरियन कैंसर की कोशिकाओं पर किए गए परीक्षण में पाया गया कि गिलोय का सेवन कैंसर के जोखिम को कम करने में भी सहायक हो सकता है।

giloy benefits for health and boost immunity, covid 19 prevention home remedies
गिलोय से इम्युनिटी होती है मजबूत - फोटो : Pixabay

प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देने में सहायक
गिलोय का सेवन एलर्जी के खिलाफ भी आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देने में मदद कर सकता है। हे फीवर एलर्जी वाले 75 लोगों पर किए गए एक अध्ययन में पाया गया कि गिलोय  इसके लक्षणों को कम करने में सहायक हो सकता है। इम्युनिटी मजबूत होने से कई तरह की अन्य बीमारियों और संक्रमण का खतरा भी कम हो जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
giloy benefits for health and boost immunity, covid 19 prevention home remedies
शुगर रोगियों के लिए फायदेमंद - फोटो : iStock

शुगर के मरीजों के लिए फायदेमंद
आयुर्वेद में, गिलोय को 'मधुनाशिनी' के रूप में जाना जाता है, जिसका अर्थ है कि यह ब्लड शुगर के स्तर को कम करने में सहायक हो सकती है। इंसुलिन के उत्पादन को बढ़ाने में मदद करने के साथ ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में गिलोय के सेवन को फायदेमंद माना जाता है। गिलोय मधुमेह की जटिलताओं जैसे अल्सर, कि़डनी और आंखों  की समस्याओं के लिए भी उपयोगी है।


----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से प्राप्त जानकारियों आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed