फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Health Tips: बार-बार पेशाब आना हो सकता है इन बीमारियों का शुरुआती संकेत, कहीं आपको भी तो नहीं दिखते ये लक्षण

Wed, 15 Oct 2025 08:16 PM IST
शिखर बरनवाल हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिखर बरनवाल Updated Wed, 15 Oct 2025 08:16 PM IST
सार

विशेषज्ञों के अनुसार दिनभर में 6-7 बार तक पेशाब आना सामान्य होता है। लेकिन अगर किसी को इससे ज्यादा बार पेशाब जाना पड़ रहा है तो ये किसी शरीर में अंदरूनी बीमारी का संकेत हो सकता है। आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं।

विज्ञापन
Frequent urination can be an early sign of these diseases do you also see these symptoms
यूटीआई - फोटो : Adobe Stock

Causes of Frequent Urination: अगर आपको सामान्य से ज्यादा बार पेशाब जाने की जरूरत महसूस होती है, खासकर रात के समय, तो इसे अक्सर लोग पानी ज्यादा पीने या उम्र बढ़ने का सामान्य लक्षण मानकर नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन विशेषज्ञ के मुताबिक यह आदत कई गंभीर बीमारियों का शुरुआती चेतावनी संकेत हो सकती है।



बार-बार पेशाब आना, जिसे चिकित्सा भाषा में 'पॉलियूरिया' कहा जाता है, तब होता है जब किडनी सामान्य से ज्यादा यूरिन का उत्पादन करती है। यह शरीर की एक प्राकृतिक प्रतिक्रिया हो सकती है जब आपके सेहत में कुछ गड़बड़ हो। इस समस्या को लंबे समय तक टालना आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है, क्योंकि यह आपके शरीर में कुछ अंतर्निहित बीमारी का शुरूआती संकेत भी हो सकता है।

यदि आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं, तो यह जरूरी है कि आप इसके पीछे के संभावित कारणों को जानें और समय पर सही कदम उठाएं। आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं कि बार-बार पेशाब आने के पीछे कौन सी चार प्रमुख बीमारियों हो सकती हैं और उनके क्या लक्षण होते हैं।

Frequent urination can be an early sign of these diseases do you also see these symptoms
डायबिटीज - फोटो : Freepik.com

डायबिटीज 
दिनभर में अधिकतम 6-7 बार तक का पेशाब आना सेहत के लिए ठीक है। लेकिन अगर इससे ज्यादा बार पेशाब आ रहा है तो ये डायबिटीज का लक्षण हो सकता है। जी हां, बार-बार पेशाब आना डायबिटीज का सबसे पहला और आम लक्षण है। जब शरीर में ब्लड शुगर का स्तर बहुत ज्यादा बढ़ जाता है, तो किडनी उसे छानने की कोशिश करती है। इस प्रक्रिया में अतिरिक्त शुगर पानी के साथ शरीर से बाहर निकलती है, जिससे पेशाब की मात्रा और आवृत्ति दोनों बढ़ जाती है।


ये भी पढ़ें - Health Tips: पैरों के असहनीय दर्द से हैं परेशान? डॉक्टर ने बताए इससे बचने के पांच आसान घरेलू उपाय
 
Frequent urination can be an early sign of these diseases do you also see these symptoms
यूटीआई - फोटो : Adobe stock photos

यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन
यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन में मूत्राशय और यूरिनरी ट्रैक्ट में सूजन आ जाती है, जिससे व्यक्ति को बार-बार और तुरंत पेशाब जाने की जरूरत महसूस होती है। इस स्थिति में पेशाब करते समय जलन या दर्द भी हो सकता है, जो इस संक्रमण का एक और स्पष्ट संकेत है।


ये भी पढ़ें- Health Tips: वजन घटाने से लेकर पाचन सुधारने तक, रोज सुबह मेथी का पानी पीने से मिलते हैं ये बड़े फायदे
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Frequent urination can be an early sign of these diseases do you also see these symptoms
किडनी - फोटो : Freepik.com

किडनी या मूत्राशय की समस्याए
बार-बार पेशाब आना किडनी से जुड़ी समस्याओं का भी संकेत हो सकता है। किडनी फेल्योर या मूत्राशय के ज्यादा सक्रिय होने पर यह लक्षण दिखाई देता है। मूत्राशय की मांसपेशियां जब बहुत ज्यादा संवेदनशील हो जाती हैं, तो वे थोड़ी मात्रा में यूरिन जमा होने पर भी तुरंत पेशाब जाने का संकेत भेजती हैं।

विज्ञापन
Frequent urination can be an early sign of these diseases do you also see these symptoms
प्रोस्टेट कैंसर - फोटो : Adobe stock photos
प्रोस्टेट ग्रंथि का बढ़ना
पुरुषों में बढ़ी हुई प्रोस्टेट ग्रंथि बार-बार पेशाब आने का एक बड़ा कारण हो सकती है। बढ़ी हुई प्रोस्टेट ग्रंथि मूत्राशय पर दबाव डालती है, जिससे पेशाब करने की जरूरत ज्यादा महसूस होती है, खासकर रात के समय। यह अक्सर 50 वर्ष से अधिक उम्र के पुरुषों में देखा जाता है। अगर आपको इनमें से कोई भी लक्षण दिख रहे हैं तो आपको तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed