फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Health Tips: पैरों के असहनीय दर्द से हैं परेशान? डॉक्टर ने बताए इससे बचने के पांच आसान घरेलू उपाय

Wed, 15 Oct 2025 03:55 PM IST
शिखर बरनवाल हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिखर बरनवाल Updated Wed, 15 Oct 2025 03:55 PM IST
सार

पैरों में दर्द होना एक बेहद आम बात है, बहुत से लोग इस दर्द से परेशान रहते हैं। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं, इनमें एक प्रमुख कारण वेरीकोज वेंस है। आइए इस लेख में डॉक्टर से 5 ऐसे उपायों के बारे में जानते हैं जिससे आप घर बैठे पैर दर्द से राहत पा सकते हैं। 

विज्ञापन
5 Easy Home Remedies for Leg Pain Relief varicose veins Doctor Pairon ke dard ke gharelu upay
पैर में दर्द के कारण - फोटो : Adobe Stock
Leg Pain Home Remedies: जब हम दिनभर की थकान के बाद घर लौटते हैं, तो पैरों में दर्द और भारीपन महसूस होना एक सामान्य बात लगती है। कई बार लोग इस दर्द की वजह से पैर के सूजन को भी लोग नजरअंदाज करते हैं, लेकिन अगर ये समस्या लंबे समय तक बनी रहती है तो यह किसी गंभीर स्वास्थ्य समस्या का संकेत हो सकता है। आजकल की जीवनशैली में जहां लंबे समय तक खड़े रहना या बैठे रहना आम बात है, वहां पैरों का दर्द केवल बुढ़ापे तक ही सीमित नहीं रहा।


युवा भी इस समस्या से बड़ी संख्या में जूझ रहे हैं। इस तरह के दर्द का एक प्रमुख कारण 'वेरीकोज वेंस' हो सकता है। यह एक ऐसी स्थिति है जहां पैरों की नसें कमजोर होकर फूल जाती हैं, जिससे रक्त का प्रवाह प्रभावित होती है। अगर आपको पैरों में लगातार दर्द, सूजन, और फूली हुई नसें दिखें, तो यह वेरीकोज वेंस का लक्षण हो सकते हैं। अच्छी बात यह है कि कुछ साधारण और वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित उपायों से इस समस्या को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है।

इसी विषय पर मशहूर डॉक्टर डॉ. शालिनी सिंह सोलंकी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कुछ खास उपायों के बारे बताया है, जिसे अपनाकर आप अपने पैरों को स्वस्थ रख सकते हैं और इस दर्द से छुटकारा पा सकते हैं। आइए डॉक्टर शालिनी के उपयों के बारे में एक-एक करके विस्तार से जानते हैं।
5 Easy Home Remedies for Leg Pain Relief varicose veins Doctor Pairon ke dard ke gharelu upay
पैर में दर्द के कारण - फोटो : Adobe Stock

पैरों को लटकाकर न बैठें
डॉ. शालिनी के मुताबिक, लंबे समय तक पैरों को लटकाकर बैठना वेरीकोज वेंस के मरीजों के लिए सबसे ज्यादा नुकसानदायक होता है। ऐसा करने से गुरुत्वाकर्षण के कारण रक्त का प्रवाह पैरों में अटक जाता है, जिससे नसों पर दबाव बढ़ जाता है। इसलिए हमेशा अपने पैरों को या तो सीधा रखें या उन्हें किसी ऊंची जगह पर रखकर थोड़ा एलीवेट करें।


ये भी पढ़ें- Health Tips: वजन घटाने से लेकर पाचन सुधारने तक, रोज सुबह मेथी का पानी पीने से मिलते हैं ये बड़े फायदे

View this post on Instagram

A post shared by Dr. Shalini Singh Salunke (@myexpertdoctor)


5 Easy Home Remedies for Leg Pain Relief varicose veins Doctor Pairon ke dard ke gharelu upay
पैर में दर्द के कारण - फोटो : Adobe Stock

फ्लेवोनॉइड युक्त आहार का सेवन करें
फ्लेवोनॉइड्स एक प्रकार के एंटीऑक्सीडेंट्स हैं जो आपकी नसों के स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण होते हैं। ये नसों की दीवारों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं और सूजन को कम करते हैं। अपने आहार में खट्टे फल (सिट्रस), बेरीज, प्याज, और हरी पत्तेदार सब्जियों को शामिल करें। ये खाद्य पदार्थ नसों को लचीला बनाए रखने में मदद करते हैं।


ये भी पढ़ें- Health Tips: क्या बकरी का दूध पीने से शरीर में प्लेटलेट्स बढ़ती है, जानें क्या कहते हैं शोध?
विज्ञापन
विज्ञापन
5 Easy Home Remedies for Leg Pain Relief varicose veins Doctor Pairon ke dard ke gharelu upay
पैर में दर्द के कारण - फोटो : Adobe Stock

पैरों वाले व्यायाम करें
नियमित व्यायाम रक्त संचार को बेहतर बनाने का सबसे अच्छा तरीका है। विशेष रूप से 'काल्फ रेज एक्सरसाइज' बहुत फायदेमंद हो सकता है। इस व्यायाम में आप अपने पैरों को ऊपर उठाते हैं, जिससे पिंडली की मांसपेशियां सक्रिय होती हैं और खून को दिल की ओर वापस पंप करने में मदद करती हैं। यह वेरीकोज वेंस से जुड़ी समस्याओं को कम करने में सहायक है।

विज्ञापन
5 Easy Home Remedies for Leg Pain Relief varicose veins Doctor Pairon ke dard ke gharelu upay
पैर में दर्द के कारण - फोटो : Adobe Stock
ठंडे पानी से सिकाई करें
डॉ. शालिनी के अनुसार, पैरों में सूजन और दर्द कम करने के लिए ठंडे पानी की सिकाई एक असरदार उपाय है। ठंडा पानी रक्त वाहिकाओं को संकुचित करता है, जिससे सूजन तुरंत कम होती है। दर्द वाली जगह पर 15-20 मिनट के लिए ठंडे पानी में भीगा हुआ कपड़ा रखें या ठंडे पानी से पैरों को धोएं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed