Diet to Stay Young: अक्सर लोग सोचते हैं कि अपने युवा अवस्था में खूब मेहनत कर लेते हैं और सेहत का ध्यान तो 40-50 की उम्र के बाद भी रखा जा सकता है, लेकिन यह एक बड़ी गलतफहमी है। विशेषज्ञ मानते हैं कि 20 की उम्र में आप जो खाते हैं, वही आपके भविष्य की नींव रखता है। आपकी वर्तमान आदतें ही तय करेंगी कि आप 40 या 50 की उम्र में कितने मजबूत, ऊर्जावान और युवा महसूस करेंगे।
Health Tips: 20 की उम्र से ही अपनी खाने की थाली में शामिल करें ये चीजें, हमेशा बने रहेंगे जवान
हम अपने युवा अवस्था में क्या खाते हैं कैसे रहते हैं? हमारी यही लाइफस्टाइल हमारे 40 या 50 के उम्र के दसा को तय करता है। इसी विषय पर डॉक्टर ने बताया है कि अपने 20 उम्र से ही कुछ चीजें जरूर खानी चाहिए, इससे आपका लंबे समय तक हेल्दी रहेंगे और जवान दिखेंगे।
कैल्शियम से भरपूर आहार
युवा अवस्था में ही आपकी हड्डियां अपनी अधिकतम मजबूती तक पहुंचती हैं। इस प्रक्रिया को सहारा देने के लिए आपके डाइट में कैल्शियम रिच फूड्स का होना अत्यंत जरूरी है। इसलिए आज से ही अपनी डाइट में दही, रागी और पनीर जैसी चीजें शामिल करें। ये न केवल आपकी हड्डियों को मजबूत रखते हैं, बल्कि भविष्य में होने वाले जोड़ों के दर्द से भी आपकी रक्षा करते हैं।
ये भी पढ़ें- Health Tips: पैरों के असहनीय दर्द से हैं परेशान? डॉक्टर ने बताए इससे बचने के पांच आसान घरेलू उपाय
View this post on Instagram
आयरन से भरपूर आहार
डॉक्टर वोरा के मुताबिक, आयरन शरीर में हीमोग्लोबिन का निर्माण करता है, जो ऑक्सीजन को पूरे शरीर में पहुंचाता है। पालक, पंपकिन सीड्स और चना जैसे आयरन से भरपूर फूड्स का सेवन करें। ये शरीर में ऊर्जा बढ़ाते हैं, बालों का झड़ना कम करते हैं और महिलाओं में पीरियड्स के दौरान होने वाली कमजोरी को दूर करते हैं।
ये भी पढ़ें- Health Tips: पैरों के असहनीय दर्द से हैं परेशान? डॉक्टर ने बताए इससे बचने के पांच आसान घरेलू उपाय
प्रोटीन का पर्याप्त सेवन
प्रोटीन मांसपेशियों का बिल्डिंग ब्लॉक है। डॉक्टर मनन वोरा के अनुसार अपनी डाइट में पर्याप्त प्रोटीन शामिल करें ताकि आप लीन मसल मास बना सकें। यह आपके मेटाबॉलिज्म को भी बढ़ावा देता है और उम्र के साथ होने वाले वजन बढ़ने की समस्या को रोकता है। दालें, पनीर और अंडे प्रोटीन के बेहतरीन और रोजाना उपलब्ध स्रोत हैं।
ध्यान रखें ये सभी खाद्य पदार्थ आपकी दैनिक भारतीय थाली का हिस्सा हैं। आपको बस यह सुनिश्चित करना है कि आप इन्हें नियमित रूप से और सही मात्रा में खा रहे हैं या नहीं। आज की ये छोटी-छोटी आदतें भविष्य में आपको समय से पहले बूढ़ा होने से बचा सकती हैं और आपको ताकतवर और युवा बनाए रखने में मदद कर सकती हैं।
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।