फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन आयुर्वेद उपचारों को अपनाकर शरीर को करें डिटॉक्स और बढ़ाएं प्रजनन शक्ति

Tue, 22 Oct 2019 07:54 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Tue, 22 Oct 2019 07:54 AM IST
विज्ञापन
for pregnant lady these Ayurveda remedies, detox the body and increase the reproductive power

गर्भावस्था एक ऐसा समय होता है, जब मां को अपनी देखभाल अच्छे ढंग से करनी चाहिए, क्योंकि उनके अच्छे लालन-पोषण से मां और बच्चा दोनों स्वस्थ रहते हैं। खुद को स्वस्थ और तंदरुस्त रखने के लिए गर्भवती महिला आयुर्वेद का सहारा लें सकती है। आयुर्वेद में ऐसे कई उपचार हैं, जिन्हे करने से गर्भावस्था में कोई दिक्कत नहीं आती है। आइए जानते हैं कौन-से हैं ये उपचार। 


 

for pregnant lady these Ayurveda remedies, detox the body and increase the reproductive power
पूर्वाकर्मा (प्री-डिटॉक्स उपचार)

प्री-डिटॉक्स प्रक्रिया के दौरान शरीर के अंदरूनी और बाहरी गंदगी को पसीने के रूप में निकाला जाता है। इस पूरी प्रक्रिया को ऑलिटियन कहा जाता है। इसमें गर्भवती महिला को तीन से पांच दिन तक खाली पेट घी खिलाया जाता है, जिससे शरीर की आतंरिक गंदगी साफ हो जाती है। इसके बाद गर्भवती महिला के शरीर को तीन दिनों तक भाप से मालिश की जाती है। (इस उपचार के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से जानकारी लें। यह केवल आपकी जानकारी बढ़ाने के लिए है।) 

for pregnant lady these Ayurveda remedies, detox the body and increase the reproductive power
- फोटो : pexels.com
मुख्य कर्म (विरेचन)

मुख्य कर्म विरेचन में जड़ी बूटियों को खाना पड़ता है ,जिसके कुछ घंटो बाद आपको बार-बार शौच जाना पड़ेगा। इस प्रक्रिया को चार से छह बार दोहराया जाता है। ऐसा करने से गर्भाशय की सफाई हो जाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
for pregnant lady these Ayurveda remedies, detox the body and increase the reproductive power
- फोटो : food
सात्विक भोजन को अपनाएं 

गर्भवती महिला के लिए यह आवश्यक है कि वह सात्विक भोजन ही खाए। सात्विक भोजन शुद्ध और ताजा होने के कारण गर्भवती महिला के लिए काफी लाभदायक माना गया है। गर्भवती महिला को अपने आहार में आसानी से पचने वाले पदार्थों का ही सेवन करना चाहिए। यह आहार मां और बच्चे दोनों के लिए लाभदायक होता है। सात्विक आहार का सेवन करने से मन में पवित्रता और स्पष्ट गुण आने लगते हैं। 

विज्ञापन
for pregnant lady these Ayurveda remedies, detox the body and increase the reproductive power
प्रेग्नेंसी
तेल मालिश करें 

गर्भावस्था के दौरान खुद का पोषण करना बेहद जरूरी है। तेल मालिश करके शरीर को आराम मिलता है और शरीर में गर्मी पैदा होती है। इसके अतिरिक्त तेल की मालिश करने से शरीर थकान और तनाव मुक्त होने लगता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed