फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डायबिटीज के मरीज रखें विशेष ध्यान, चीनी की मिठाइयों से रहें दूर

Mon, 21 Oct 2019 03:51 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 21 Oct 2019 03:51 PM IST
विज्ञापन
diabetes patients should stay away from sugar sweets
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
त्योहार पर मधुमेह के मरीजों को मन मसोस कर रह जाना पड़ता है। वे चाहते हैं कि थोड़ी सी मिठाई का सेवन कर लें, लेकिन परिजन टोकते रहते हैं। ऐसे में परिजनों को भी ध्यान देना चाहिए। मधुमेह के मरीजों के लिए नेचुरल चीनी का प्रयोग करें। मधुमेह पीड़ित को भी इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि वह खाई गई मिठाई को पचाने के लिए शारीरिक श्रम जरूर करे। आमतौर पर जितना पैदल चलते हैं, मिठाई खाने के बाद उसे बढ़ा दें। यह कहना है केजीएमयू की सीनियर डायटीशियन दीप्ति रावत का।

 
diabetes patients should stay away from sugar sweets
दीप्ति रावत - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने बताया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन की सिफारिश है कि चीनी मुक्त खाद्य को कुल कैलोरी का 10 प्रतिशत से भी कम होना चाहिए, जिससे जीवन में डायबिटीज जैसी बीमारियों के खतरे को कम किया जा सके। जीवनशैली की वजह से आने वाली बीमारियों का सीधा संबंध हमारे खानपान से होता है। जानकारी के अभाव में लोग पोषण पर ध्यान नहीं देते हैं, जो भी मिला खा लिया। कभी चीनी ज्यादा खाई तो कभी वसा की मात्रा बढ़ गई। आमतौर पर लोग इसे नजरअंदाज करते रहते हैं।

diabetes patients should stay away from sugar sweets
प्रतीकात्मक तस्वीर
यदि खानपान पर नियंत्रण रखा जाए तो कई बीमारियां नजदीक नहीं आती हैं, लेकिन दूसरी बढ़ी चुनौती होती है कि बीमारी होने के बाद उसे नियंत्रित करना। इस चुनौती में नेचुरल चीनी का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसका कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होता है। आमतौर पर लोग कहते हैं नेचुरल चीनी में स्वाद वैसा नहीं है। इस बात पर जाने माने सेफ संजीव कपूर ने भी सहमति जताई है, लेकिन दो तीन हफ्ते तक इसका प्रयोग किया जाए तो स्वाद आ जाता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
diabetes patients should stay away from sugar sweets
प्रतीकात्मक तस्वीर
घर की मिठाई फायदेमंद
त्योहार पर बाजार के बजाय घर में बनी मिठाई का सेवन करना फायदेमंद रहता है। मधुमेह से ग्रसित व्यक्ति, गर्भवती महिलाएं अथवा शुगर के बॉर्डर लाइन पर पहुंच चुके लोग घर में बनी मिठाई का सेवन करें। इसके लिए नेचुरल चीनी के साथ फ्रूट को मिलाकर मिठाई बना सकते हैं। शहद का भी प्रयोग कर सकते हैं। मधुमेह के मरीज इस बात का ध्यान रखें कि वे इसका प्रयोग सिर्फ स्वाद के लिए करें।
 
विज्ञापन
diabetes patients should stay away from sugar sweets
प्रतीकात्मक तस्वीर

गर्भावस्था में ज्यादा ध्यान देने की जरूरत
गर्भावस्था के दौरान महिलाओं में कई तरह से बदलाव आते हैं। जो महिलाएं मधुमेह से ग्रसित हैं। उन्हें खानपान का विशेष तौर से ध्यान रखना पड़ता है। इस अवस्था में परहेज वाली चीजों को खाने का ज्यादा मन करता है। इसका विकल्प फ्री शुगर है जो मिठास से समझौता किए बिना कुल कैलोरी आहार को कम करता है। इसे खीर अथवा अन्य चीजों में प्रयोग किया जा सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed