Expert Opinion on Standing Water Drinking: अक्सर हमारे बड़े-बुजुर्ग यह सलाह देते हैं कि खड़े होकर पानी नहीं पीना चाहिए, क्योंकि इससे घुटनों में दर्द होता है। यह बात हमारे समाज में एक पुरानी मान्यता की तरह फैली हुई है। लेकिन क्या इस बात में कोई सच्चाई है? क्या वाकई खड़े होकर पानी पीने से हमारे स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है? इस सवाल का जवाब जानने के लिए आइए डाइटिशियन भावेश गुप्ता का सुझाव जानते हैं। उनके मुताबिक, खड़े होकर पानी पीने और घुटनों के दर्द के बीच कोई सीधा संबंध नहीं है।
{"_id":"68bd40a619b4bec18a003cc1","slug":"does-drinking-water-while-standing-cause-knee-pain-experts-explain-health-tips-in-hindi-2025-09-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Health Tips: क्या खड़े होकर पानी पीने से घुटनों में दर्द की समस्या बढ़ जाती है, जानें क्या कहते हैं विशेषज्ञ?","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
Health Tips: क्या खड़े होकर पानी पीने से घुटनों में दर्द की समस्या बढ़ जाती है, जानें क्या कहते हैं विशेषज्ञ?
Sun, 07 Sep 2025 01:56 PM IST
शिखर बरनवाल
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिखर बरनवाल
Updated Sun, 07 Sep 2025 01:56 PM IST
सार
हमारे समाज में पानी पीने के तरीके को लेकर एक मिथक चलती आ रही है कि खड़े होकर पानी पीने से घुटनों से संबंधित कोई परेशानी हो सकती है। लेकिन विशेषज्ञों की राय इससे बिल्कुल अलग है, जिसके बारे में आपको भी जानना चाहिए।
विज्ञापन
खड़े होकर पानी पीता हुआ शख्स
- फोटो : Freepik.com
पानी पीते रहना जरूरी
- फोटो : Freepik.com
खड़े होकर पानी पीने से घुटनों को नुकसान क्यों नहीं होता?
विशेषज्ञों के अनुसार हमारे शरीर में पानी का अवशोषण एक वैज्ञानिक प्रक्रिया है जो सीधे पाचन तंत्र से जुड़ी होती है, न कि घुटनों से। जब हम पानी पीते हैं, तो यह सीधे पाचन तंत्र में जाता है और शरीर इसे अवशोषित कर लेता है। घुटनों का दर्द अक्सर जोड़ों में कार्टिलेज के घिसने, कैल्शियम की कमी या आर्थराइटिस जैसी समस्याओं के कारण होता है, जिसका पानी पीने के तरीके से कोई लेना-देना नहीं है।
ये भी पढ़ें- Cancer Risk: शहर ही नहीं गांवों में भी बढ़ रहा है कैंसर का खतरा, रिपोर्ट में सामने आए डराने वाले आंकड़े

लेटकर पानी पीना है हानिकारक
पोषण विशेषज्ञ भावेश गुप्ता ने सख्त हिदायत देते हुए कहा कि लेटकर पानी नहीं पीना चाहिए। जब आप लेटकर पानी पीते हैं, तो पानी सीधे ग्रासनली से पेट में जाता है, जिससे भोजन की नली में रुकावट पैदा हो सकती है। यह कई बार आपके शरीर में गंभीर समस्याओं का कारण हो सकता है। इसलिए कभी भी लेटकर पानी नहीं पीना चाहिए।
ये भी पढ़ें- हैरतअंगेज मामला: कहीं आंख में दांत, कभी दांत से बनी आंख, मेडिकल साइंस के ये दुर्लभ मामले आपको कर देंगे हैरान

पीने का पानी
- फोटो : Adobe Stock
पानी पीने की सही मात्रा है जरूरी
पानी पीने के तरीके से ज्यादा जरूरी पानी की मात्रा है। डाइटिशियन गुप्ता ने बताया कि किसी भी व्यक्ति को दिनभर में कम से कम 2 से 3 लीटर पानी जरूर पीना चाहिए। शरीर को हाइड्रेटेड रखने से कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं जैसे किडनी की पथरी, कब्ज और थकान दूर होती हैं।
पानी पीने के तरीके से ज्यादा जरूरी पानी की मात्रा है। डाइटिशियन गुप्ता ने बताया कि किसी भी व्यक्ति को दिनभर में कम से कम 2 से 3 लीटर पानी जरूर पीना चाहिए। शरीर को हाइड्रेटेड रखने से कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं जैसे किडनी की पथरी, कब्ज और थकान दूर होती हैं।
विज्ञापन
पीने का पानी
- फोटो : Adobe Stock
यह स्पष्ट है कि खड़े होकर पानी पीने से घुटनों में दर्द की समस्या नहीं होती है। यह एक पुरानी और गलत धारणा है। अगर आपको घुटनों में दर्द है, तो इसके कारणों को जानने के लिए किसी डॉक्टर से सलाह लें, न कि अपनी पानी पीने की आदत को दोष दें और स्वस्थ रहने के लिए नियमित रूप से पर्याप्त पानी पिएं।
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।