फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Infertility: महिलाओं में क्यों बढ़ती जा रही है इनफर्टिलिटी की समस्या? डॉक्टर ने दिए चार सुझाव

Sat, 06 Sep 2025 08:00 PM IST
शिखर बरनवाल हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिखर बरनवाल Updated Sat, 06 Sep 2025 08:00 PM IST
सार

बहुत से ऐसे लोग हैं जो इनफर्टिलिटी की वजह से बच्चे नहीं कर पाते हैं। अगर महिलाओं में इनफर्टिलिटी की बात कि जाए तो इसके मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। आइए इस लेख में डॉक्टर से इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन
Why is the problem of infertility increasing in women Doctor Recommended Four Prevention Tips
गर्भधारण में समस्या - फोटो : Amar Ujala

Infertility in Women Causes: आज की बदलती जीवनशैली में इनफर्टिलिटी की समस्या तेजी से बढ़ती जा रही है, जो सिर्फ पुरुषों को ही नहीं, महिलाओं को भी बड़े पैमाने पर प्रभावित कर रही है। भारत में इनफर्टिलिटी की समस्या लगातार बढ़ रही है और यह अब आंकड़ों में भी साफ दिख रहा है। एक शोध पत्र के अनुसार, भारत में इनफर्टिलिटी की दर 1992-93 में 22.4% थी, जो 2005-06 में बढ़कर 25.3% हो गई। इसके बाद, 2015-16 में यह दर 30.7% तक पहुंच गई, जो इस बात का संकेत है कि समस्या में लगातार वृद्धि हो रही है। यह एक ऐसी गंभीर स्वास्थ्य चुनौती बन गई है जिस पर ध्यान देना बहुत जरूरी है। इसी सिलसिले में हमने दिल्ली के एक निजी अस्पताल में गायनाकॉलाजिस्ट और आईवीएफ एक्सपर्ट, डॉक्टर शोभा गुप्ता से इस विषय पर खास बातचीत की।



डॉक्टर गुप्ता के अनुसार, पुरुषों और महिलाओं दोनों में ही यह समस्या तेजी से बढ़ती जा रही है, जिसमें अगर महिलाओं में इनफर्टिलिटी के बारे में बात की जाए तो इसके कुछ खास कारण हैं। इसमें हमारी बदलती जीवनशैली और कुछ आदतें प्रमुख हैं, जिन्हें हम अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं। आइए इस लेख में डॉक्टर शोभा गुप्ता की राय जानते हैं कि आखिर क्यों महिलाओं में यह समस्या बढ़ रही है और इससे कैसे बचा जा सकता है?

कारण 1: गैजेट्स का बढ़ता इस्तेमाल

डॉक्टर शोभा गुप्ता के मुताबिक महिलाओं में इनफर्टिलिटी बढ़ने का एक प्रमुख कारण मोबाइल और गैजेट्स का बढ़ता इस्तेमाल है। इससे एएमएच लेवल (एंटी-मुलरियन हार्मोन) में भी गिरावट आ रही है। एएमएच लेवल महिला की प्रजनन क्षमता का अनुमान लगाने के लिए एक महत्वपूर्ण परीक्षण है, क्योंकि यह बताता है कि अंडाशय में कितने संभावित अंडे बचे हैं।

Why is the problem of infertility increasing in women Doctor Recommended Four Prevention Tips
गर्भधारण में क्यों हो रही है परेशानी? - फोटो : Adobe Stock

कारण 2: बदलती जीवनशैली और नाइट कल्चर

डॉक्टर गुप्ता बताती हैं कि नाइट कल्चर का बढ़ना, जिसमें देर रात तक जागना और अनियमित खान-पान शामिल है, हमारे शरीर की जैविक घड़ी (बायोलॉजिकल क्लॉक) को बिगाड़ रहा है। पिछले 15 वर्षों में हमारी जीवनशैली में कई बड़े बदलाव आए हैं, जो प्रजनन क्षमता को बुरी तरह प्रभावित कर रहे हैं। इसके अलावा, स्लीप साइकिल का खराब होना भी एक बड़ा कारण है, क्योंकि इससे पर्याप्त और अच्छी नींद नहीं मिलती है, जिससे शरीर का हार्मोनल संतुलन प्रभावित होता है।

कारण 3: हानिकारक लत

डॉक्टर के अनुसार अल्कोहल, ड्रग एडिक्शन और स्मोकिंग जैसी हानिकारक लत भी महिलाओं में इनफर्टिलिटी को बढ़ा रही हैं। ये आदतें शरीर में विषैले पदार्थ जमा करती हैं, जो प्रजनन अंगों और हार्मोनल संतुलन को नुकसान पहुंचाते हैं। यह सिर्फ एग की क्वालिटी को ही नहीं, बल्कि पूरे प्रजनन स्वास्थ्य को प्रभावित करता है। अब आइए कुछ सुझाव के बारे में जानते हैं जिसका पालन हर महिला करना चाहिए।

Why is the problem of infertility increasing in women Doctor Recommended Four Prevention Tips
स्वस्थ आहार का करें सेवन - फोटो : Freepik.com

पहला सुझाव: डाइट में सुधार

इस समस्या से बचने के लिए, डॉक्टर शोभा गुप्ता का पहला और सबसे महत्वपूर्ण सुझाव है कि अपनी डाइट को अच्छा रखें। आहार में एंटीऑक्सिडेंट्स और विटामिन सी से भरपूर चीजों को शामिल करें। ये पोषक तत्व एग की क्वालिटी को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। इसके लिए ताजे और मौसमी फल, सब्जियां, नट्स और साबुत अनाज का सेवन करना बहुत फायदेमंद होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Why is the problem of infertility increasing in women Doctor Recommended Four Prevention Tips
sleep - फोटो : adobe stock

दूसरा सुझाव: पर्याप्त नींद और तनाव से दूरी

एक स्वस्थ जीवनशैली के लिए अच्छी नींद बहुत जरूरी है। डॉक्टर गुप्ता के अनुसार, हर महिला को 7-8 घंटे की गहरी और पूरी नींद लेनी चाहिए। इसके साथ ही, तनाव से दूर रहना भी बहुत जरूरी है। तनाव हार्मोनल संतुलन को बिगाड़ता है, जो इनफर्टिलिटी का कारण बन सकता है। योग, मेडिटेशन और हॉबी को समय देना तनाव को कम करने में मदद करता है।

विज्ञापन
Why is the problem of infertility increasing in women Doctor Recommended Four Prevention Tips
धूम्रपान के नुकसान - फोटो : Freepik.com

तीसरा सुझाव: हानिकारक लत से बचें

डॉक्टर गुप्ता विशेष रूप से अल्कोहल, ड्रग्स और स्मोकिंग जैसी आदतों से दूर रहने की सलाह देती हैं। ये हानिकारक लत शरीर में विषैले पदार्थ जमा करती हैं, जो प्रजनन अंगों और हार्मोनल संतुलन को नुकसान पहुंचाते हैं। ये आदतें सिर्फ एग की क्वालिटी को ही नहीं, बल्कि पूरे प्रजनन स्वास्थ्य को प्रभावित करती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed