फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या शुगर के मरीजों में अलग दिखते हैं कोरोना के लक्षण? जानिए डायबिटिक रोगियों को किन चीजों की रखनी चाहिए सावधानी

Wed, 13 May 2020 01:19 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Wed, 13 May 2020 01:19 PM IST
विज्ञापन
does coronavirus affect type 1 or type 2 diabetic patient different
- फोटो : PTI

कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया के बहुत सारे देशों को अपनी चपेट में लिया है। जिसकी वजह से बहुत सारी आबादी इस वायरस से संक्रमित है। लेकिन अभी तक इस बीमारी का कोई ठोस इलाज नहीं मिला है। वैज्ञानिक शोध के जरिए नित नए उपाय निकाल रहे हैं और ये जानने की कोशिश कर रहे हैं कि ये मानव शरीर पर कैसे असर कर रहा है। चीन से फैले इस नए वायरस को जानना समझना थोड़ा मुश्किल है और वैज्ञानिक दिन-रात पता लगा रहें हैं कि ये शरीर पर किस तरह और किन रोगों के साथ कैसे असर दिखाता है। 



 
does coronavirus affect type 1 or type 2 diabetic patient different
- फोटो : PTI

दरअसल कोरोना वायरस के उन इंसानों के शरीर में तेजी से प्रवेश होने की आशंका रहती है जिनका इम्यूनिटी सिस्टम यानी की रोग प्रतिऱोधक क्षमता कमजोर है। ऐसे में ये सवाल बड़ा है कि डायबिटीज के मरीजों के ऊपर कोरोना का असर कैसे होता है। क्योंकि डायबिटीज में टाइप 1 और टाइप 2 दो तरह के मरीज होते हैं। ऐसे में उनके शरीर पर कोरोना के वायरस का कितना घातक असर होता है इस बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं मिली है। ये कह सकते हैं कि कोरोना वायरस का असर डायबिटीज के मरीजों पर उतना ही होता है जितना कि साधारण मरीजों पर, हालांकि डायबिटीज के मरीजों की स्थिति कोरोना वायरस की वजह से सामान्य मरीजों की तुलना में ज्यादा खराब हो सकती है। इसलिए डायबिटीज के मरीजों को कोरोना से बचने के लिए इन चीजों के बारे में सावधानी रखनी चाहिए।


 
does coronavirus affect type 1 or type 2 diabetic patient different
- फोटो : Pixabay

डायबिटीज के मरीज लोगों के शरीर में ब्लड शुगर का स्तर सामान्य नहीं रह जाता जिसकी वजह से उनकी रोगों से लड़ने की शक्ति कम हो जाती है। टाइप 1 के शुगर के मरीजों में इंसुलिन की कमी हो जाती है। जिसकी वजह से खून में ग्लूकोज का स्तर बढ जाता है। वहीं टाइप 2 मरीजों के शरीर में इंसुलिन मौजूद होता है लेकिन ठीक तरीके से काम नहीं करता है। इसलिए कोरोना वायरस से बचने के लिए मरीजों को ज्यादा ध्यान देने की जरूरत होती है। 


 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
does coronavirus affect type 1 or type 2 diabetic patient different
डायबिटीज के मरीजों को जरा सा भी कोरोना की तरह के लक्षण दिखने पर डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए। साथ ही खुद को आइसोलेट कर लेने में ही भलाई है। डायबिटीज के मरीजों को भीड़भा़ड़ वाली जगह पर जाने से बचना चाहिए। क्योंकि इनका इम्यूनिटी सिस्टम कमजोर होता है इसलिए इनके तेजी से संक्रमित होने का खतरा रहता है।


 
विज्ञापन
does coronavirus affect type 1 or type 2 diabetic patient different
- फोटो : social media

वहीं डायबिटीज के मरीजों को अपने ब्लड शुगर का लेवल नियमित रूप से चेक करवाते रहना चाहिए। ताकि किसी तरह के संक्रमण से बचा जा सके। हालांकि अभी तक कोई ऐसा शोध नहीं हुआ है जिसमें डायबिटीज के मरीजों पर कोरोना को कोई अलग असर दिखा हो। हालांकि कोरोना के इलाज के लिए जिन दवाओं का इस्तेमाल किया जा रहा है उनमें सावधानी की जरूरत है। 



 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed