फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Diabetes Tips: डायबिटीज से जुड़े इन मिथकों को कहीं आप भी तो नहीं मानते हैं सच, जान लें हकीकत

Sat, 05 Jul 2025 06:31 PM IST
शिखर बरनवाल हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिखर बरनवाल Updated Sat, 05 Jul 2025 06:31 PM IST
सार

डायबिटीज एक बेहद गंभीर बीमारी है जिससे हमारे देश में बहुत से लोग परेशान हैं। डायबिटीज से जुड़ी कई मिथक हैं जो हमारे समाज में प्रचलित हैं, जिसकी सच्चाई आपको जरूर जाननी चाहिए। आइए इस लेख में जानते हैं।

विज्ञापन
Do you also believe these myths related to diabetes to be true Know the reality
डायबिटीज की समस्या - फोटो : Freepik.com

Diabetes Related Myths: आज के दौर में डायबिटीज एक ऐसी स्वास्थ्य चुनौती है जो भारत में लगभग 10 करोड़ लोगों को प्रभावित कर चुकी है। यह केवल एक बीमारी नहीं, बल्कि एक ऐसी स्थिति है जहां शरीर का ब्लड शुगर लेवल अनियंत्रित हो जाता है। हालांकि, अच्छी खबर यह है कि सही जानकारी, उचित जीवनशैली और चिकित्सकीय सलाह से इसे प्रभावी ढंग से नियंत्रित किया जा सकता है।



डायबिटीज को लेकर हमारे समाज में कई तरह के मिथक और भ्रांतियां प्रचलित हैं। ये गलत धारणाएं अक्सर लोगों को भ्रमित करती हैं, जिससे वे सही इलाज से भटक जाते हैं या जरूरी सावधानियों को नजरअंदाज कर देते हैं। इन मिथकों को सच मान लेना न केवल स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है, बल्कि बीमारी का प्रबंधन भी प्रभावित हो सकता है। डायबिटीज के बेहतर प्रबंधन और एक स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए यह जरूरी है कि हम इन गलतफहमियों को दूर करें और उनकी हकीकत को समझें। आइए इस लेख में हम डायबिटीज से जुड़े चार प्रमुख मिथकों और उनके पीछे के सच के बारे में जानते हैं।

Do you also believe these myths related to diabetes to be true Know the reality
डायबिटीज - फोटो : Freepik.com

मिथक 1: डायबिटीज केवल चीनी खाने से होता है
कई लोग मानते हैं कि सिर्फ चीनी या मिठाई खाने से डायबिटीज होता है, लेकिन ऐसा नहीं है। डायबिटीज एक जटिल बीमारी है, जो आनुवंशिकता, मोटापा, गतिहीन जीवनशैली और तनाव जैसे कई कारणों से भी हो सकता है। अधिक चीनी खाना टाइप-2 डायबिटीज के खतरे को जरूर बढ़ा सकता है, लेकिन यह एकमात्र कारण नहीं है। यही वजह है कि इससे बचने के लिए डॉक्टर भी सुझाव देते हैं कि संतुलित आहार लें जिसमें साबुत अनाज, फाइबर और कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले खाद्य पदार्थ शामिल हों।


ये भी पढ़ें- Kidney Stone: आपकी इन गलत आदतों की वजह से किडनी में हो सकती है पथरी, आज से ही रखें विशेष ध्यान
 
Do you also believe these myths related to diabetes to be true Know the reality
डायबिटीज - फोटो : Freepik.com

मिथक 2: डायबिटीज रोगी मीठा बिल्कुल नहीं खा सकते
लोग सोचते हैं कि डायबिटीज होने पर सभी मीठे खाद्य पदार्थों से पूरी तरह परहेज करना जरूरी है, यह बात कुछ हद तक सही है, लेकिन यह पूरा सच नहीं है। डायबिटीज रोगी सीमित मात्रा में प्राकृतिक मिठास, जैसे फल (जामुन, सेब) या गुड़, खा सकते हैं, बशर्ते ब्लड शुगर लेवल का ध्यान रखने की जरूरत होती है। अगर डायबिटीज की दवा खा रहे हैं तो डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही इन चीजों को डाइट में शामिल करें। हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले खाद्य पदार्थ, जैसे मिठाइयां और कोल्ड ड्रिंक से बचना चाहिए।


ये भी पढ़ें- Health Alert: मानसून अपने साथ लाता है मच्छर जनित रोगों का खतरा, हजारों लोग होते हैं प्रभावित; आप कैसे बचें?
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Do you also believe these myths related to diabetes to be true Know the reality
डायबिटीज - फोटो : Adobe stock

मिथक 3: डायबिटीज केवल मोटे लोगों को होता है
एक आम धारणा है कि सिर्फ अधिक वजन वाले लोग ही डायबिटीज के शिकार होते हैं। हालांकि मोटापा टाइप-2 डायबिटीज का एक प्रमुख कारण जरूर है, लेकिन पतले लोग भी आनुवंशिकता, तनाव या हार्मोनल असंतुलन के कारण डायबिटीज का शिकार हो सकते हैं। टाइप-1 डायबिटीज का वजन से कोई संबंध नहीं है।

विज्ञापन
Do you also believe these myths related to diabetes to be true Know the reality
डायबिटीज की जांच। - फोटो : UNICEF
मिथक 4: डायबिटीज रोगी व्यायाम नहीं कर सकते
कुछ लोग मानते हैं कि डायबिटीज रोगी व्यायाम से बचना चाहिए, क्योंकि यह ब्लड शुगर लेवल को कम कर सकता है। बता दें कि व्यायाम डायबिटीज प्रबंधन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। सप्ताह में 150 मिनट मध्यम तीव्रता का व्यायाम, जैसे तेज टहलना या योग, इंसुलिन संवेदनशीलता को बढ़ाता है और ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करता है। आप डॉक्टर से सलाह लेकर व्यायाम कर सकते हैं।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed