फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानना जरूरी: बेहतर पाचन और डायबिटीज में विशेष लाभकारी हैं ये बीज, इसके सेवन से हड्डियां भी होती हैं मजबूत

Mon, 31 Oct 2022 07:09 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Mon, 31 Oct 2022 07:09 PM IST
विज्ञापन
Dill Seeds Benefits For Diabetes, Dill Nutrition Benefits and Uses in hindi
सोआ के बीज के फायदे - फोटो : Pixabay

हमारे घरों में कई ऐसी औषधियां और मसाले मौजूद होते हैं जो न सिर्फ भोजन के स्वाद को बढ़ाने में मदद करते हैं, साथ ही इनसे सेहत को भी कई प्रकार के लाभ हो सकते हैं। सोआ ऐसी ही एक औषधि है जिसके पौधे और बीज दोनों को प्रयोग में लाया जाता है। साग के रूप में सोआ, सर्दियों के मौसम में बहुतायत में उपलब्ध होता है, अपनी खुशबू और स्वाद के लिए इसे बहुत पसंद किया जाता रहा है।



सोआ के पौधों के साथ इसके बीज भी बहुल लाभकारी माने जाते हैं, इसके सेवन से कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं में लाभ मिल सकता है। विशेषकर पाचन को ठीक रखने में सोआ के साग और इसके बीज दोनों को फायदेमंद बताया गया है। 

सोआ का सेवन, आपके पाचन तंत्र को ठीक रखने से लेकर प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और रक्तचाप को नियंत्रित करने में मदद करता है। इसे कई प्रकार के विटामिन्स जैसे विटामिन-ए, विटामिन-सी, कैल्शियम और आयरन आदि का अच्छा स्रोत माना जाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, सोआ के बीज का सेवन करके कई गंभीर और क्रोनिक स्वास्थ्य समस्याओं में आराम मिल सकता है। आइए इससे होने वाले फायदों के बारे में जानते हैं।

Dill Seeds Benefits For Diabetes, Dill Nutrition Benefits and Uses in hindi
सोआ बीज से होने वाले लाभ - फोटो : Pixabay

सोआ से कई प्रकार के लाभ

सोआ, कैलोरी में बहुत कम होता है, इसके अलावा इसे विटामिन-सी, मैंगनीज और विटामिन-ए सहित कई अन्य आवश्यक पोषक तत्वों का समृद्ध स्रोत माना जाता है। विटामिन-ए, दृष्टि संबंधी विकारों को दूर करने के साथ प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देने में मदद करता है। इसका प्रजनन में भी लाभ देखा गया है। इसी तरह, विटामिन-सी आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली के लिए महत्वपूर्ण है। हड्डियों के निर्माण, घाव भरने और मेटाबॉलिज्म को ठीक रखने में इस विटामिन की आवश्यकता होती है।

Dill Seeds Benefits For Diabetes, Dill Nutrition Benefits and Uses in hindi
पाचन संबंधी विकारों में सोआ के लाभ - फोटो : Pixabay

पाचन समस्याएं होती हैं दूर

सोआ में लैक्सेटिव प्रभाव देखे गए हैं जो आपके पाचन तंत्र के कामकाज में सुधार करने, आंतों को साफ करने में मददगार है। यह पाचन रसों को स्रावित करता है जिससे भारी खाद्य पदार्थों का पाचन भी हो सकता है। पोषक तत्वों के आसानी से अवशोषण में भी इसके लाभ देखे गए हैं। सोआ का बीज और तेल, आंतों को चिकना करता है जिससे मल त्याग की प्रक्रिया आसान होती है। पाचन विकारों में सोआ के सेवन से लाभ पाया जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Dill Seeds Benefits For Diabetes, Dill Nutrition Benefits and Uses in hindi
डायबिटीज को कैसे कंट्रोल करें - फोटो : istock
ब्लड शुगर रहता है कंट्रोल
 

सोआ का सेवन करना डायबिटीज की समस्या से परेशान लोगों के लिए फायदेमंद माना जाता है। मधुमेह वाले जानवरों पर किए गए अध्ययनों में पाया गया कि सोआ के बीज का दैनिक सेवन फास्टिंग शुगर लेवल को कम करने और डायबिटीज के अन्य जोखिमों से आराम दिलाने में मदद करता है। सोआ न सिर्फ मौजूदा टाइप-2 मधुमेह को प्रबंधित करने में मदद करता है, बल्कि इसके सेवन से डायबिटीज के विकसित होने के जोखिम को भी कम करने में मदद मिल सकती है।

विज्ञापन
Dill Seeds Benefits For Diabetes, Dill Nutrition Benefits and Uses in hindi
हड्डियों को कैसे मजबूत करें? - फोटो : iStock

हड्डियों को मिलती है मजबूती

सोआ में कैल्शियम, मैग्नीशियम और फास्फोरस जैसे आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हड्डियों को मजबूत बनाने और इससे संबंधित बीमारियों के जोखिम को कम करने में आपके लिए लाभकारी हो सकते हैं। सोआ में कई प्लांट बेस्ड कंपाउंड्स पाए जाते हैं। यह मोनोटेरपेन्स, विशेष रूप से डी-लिमोनेन में भी उच्च होता है, जो इसे कैंसर विरोधी गुण प्रदान करते हैं।



----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed