फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सेहत की बात: सरसों का तेल अस्थमा-हृदय रोगियों के लिए है लाभकारी, जानिए इसके अन्य फायदे

Mon, 31 Oct 2022 05:48 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Mon, 31 Oct 2022 05:48 PM IST
विज्ञापन
Is Mustard Oil Good For Asthma Patients Know Sarso Ke Tel Ke Fayde In Hindi
सरसों के तेल से होने वाले लाभ - फोटो : istock

खाना बनाने के लिए सरसों के तेल को सबसे ज्यादा प्रयोग में लाया जाता रहा है, भोजन के स्वाद को बढ़ाने के साथ इस तेल को सेहत के लिए भी कई प्रकार से लाभकारी माना जाता है। आयुर्वेद के साथ-साथ मेडिकल साइंस ने भी इसके गुणों के बारे में बताया है। सरसों में रोगाणुरोधी गुण होते हैं जो कई प्रकार के बैक्टीरिया को विकसित होने से रोकने के साथ बालों-त्वचा को विशेष लाभ प्रदान करता है। इससे मालिश को दर्दनिवारक और आरामदायक माना जाता है। क्या आप जानते हैं कि सरसों का तेल अस्थमा-हृदय रोग जैसी क्रोनिक स्वास्थ्य समस्याओं से परेशान लोगों के लिए भी लाभकारी हो सकता है?



स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, वनस्पति तेल के रूप में सरसों के तेल के सेवन के कई प्रकार के लाभ हैं। इसका वर्षों से तमाम स्वास्थ्य समस्याओं में घरेलू उपचार के तौर पर भी प्रयोग किया जाता रहा है।

टेस्ट-ट्यूब अध्ययनों से पता चलता है कि सरसों का तेल कुछ प्रकार के कवक और बैक्टीरिया के विकास को कम करने में मदद कर सकता है। इसके अस्थमा रोगियों में भी लाभ देखे गए हैं। आइए सरसों के तेल से होने वाले ऐसे ही कुछ फायदों के बारे में जानते हैं।

Is Mustard Oil Good For Asthma Patients Know Sarso Ke Tel Ke Fayde In Hindi
अस्थमा रोगियों को सरसो के तेल से लाभ - फोटो : iStock

अस्थमा रोगियों के लिए लाभकारी

स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, सरसों के तेल का उपयोग लंबे समय से अस्थमा और साइनोसाइटिस के लिए एक प्राकृतिक उपचार के रूप में किया जाता रहा है। अस्थमा अटैक दौरान सरसों के तेल से छाती की मालिश करने से फेफड़ों में हवा का प्रवाह बेहतर होता है और सांस लेने में आसानी होती है। रोजाना एक चम्मच सरसों के तेल में शहद मिलाकर सेवन को भी लाभकारी बताया गया है, हालांकि किसी भी घरेलू उपचार से पहले डॉक्टर की सलाह लेना आवश्यक माना जाता है।

Is Mustard Oil Good For Asthma Patients Know Sarso Ke Tel Ke Fayde In Hindi
सरसों का तेल बालों के लिए लाभकारी - फोटो : iStock

बालों और त्वचा के लिए फायदेमंद

शुद्ध सरसों के तेल को बालों और त्वचा के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। बालों के उचित पोषण के साथ त्वचा की सामान्य समस्याओं में सरसो का तेल लगाने से विशेष लाभ प्राप्त होता है। आमतौर पर नवजात शिशुओं की सरसों के तेल से मालिश करने की सलाह दी जाती है, यह त्वचा की समस्याओं को दूर करने और शरीर की ताकत को बढ़ाने में मदद करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Is Mustard Oil Good For Asthma Patients Know Sarso Ke Tel Ke Fayde In Hindi
सरसो के तेल से करें मसाज - फोटो : iStock

दर्द निवारक के रूप में सरसों का तेल

सरसों के तेल में एलिल आइसोथियोसाइनेट होता है, यह एक रासायनिक यौगिक है जिससे शरीर में दर्द को कम करने में लाभ हो सकते हैं। पशुओं पर किए गए अध्ययन में पाया गया कि चूहों के पानी में सरसों के तेल की कुछ बूंदे डालकर देने से दर्द रिसेप्टर्स कम हुए शरीर में कई प्रकार के दर्द से आराम पाया गया, हालांकि इंसानों पर इस तरह के अध्ययन नहीं किए गए हैं।  

सरसों का तेल अल्फा-लिनोलेनिक एसिड (एएलए) का भी समृद्ध स्रोत है, यह प्रकार का ओमेगा -3 फैटी एसिड होता है जो सूजन को कम करने और दर्द से छुटकारा पाने में मदद करता है।

विज्ञापन
Is Mustard Oil Good For Asthma Patients Know Sarso Ke Tel Ke Fayde In Hindi
सरसों के तेल का करें सेवन - फोटो : istock

हृदय रोगियों के लिए भी लाभकारी

हृदय रोगियों के लिए भी आहार में सरसों के तेल का इस्तेमाल करना फायदेमंद हो सकता है। सरसों का तेल मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड का स्रोत होता है, जिसे हृदय की समस्याओं से बचाव के लिए आवश्यक माना जाता है। अध्ययनों से पता चलता है कि यह ट्राइग्लिसराइड, रक्तचाप और रक्त शर्करा के स्तर को कम करने में भी मदद करता है। एक अन्य शोध से पता चलता है कि मोनोअनसैचुरेटेड फैट का सेवन करने वालों में बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम देखा गया, इससे हृदय विकारों को कम किया जा सकता है।



----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed