फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अलर्ट: वायरल फीवर और कोरोना में कैसे करें अंतर, कहीं आप भी इन गलतफहमियों का तो नहीं हैं शिकार

Thu, 26 Aug 2021 01:45 PM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Thu, 26 Aug 2021 01:45 PM IST
विज्ञापन
Difference between viral fever and coronavirus symptoms and prevention tips
कोरोना और वायरल फीवर में अंतर - फोटो : iStock

Medically Reviewed by Dr. Rajan Gandhi



डॉ. राजन गांधी

जनरल फिजिशियन, चाइल्डकेयर हॉस्पिटल, उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- एम.बी.बी.एस, डिप्लोमा सी.एच
अनुभव- 25 वर्ष 


बारिश का मौसम कई लोगों को बहुत पसंद आता है, लेकिन ध्यान रहे कि यह अपने साथ मुसीबतें भी लेकर आता है। इस मौसम में सर्दी, खांसी, जुकाम और बुखार यानी वायरल फीवर जैसी समस्याएं लोगों को खूब परेशान करती हैं। हालांकि वायरल फीवर की समस्या में अगर कुछ सावधानियां बरती जाएं तो यह 4-5 दिनों में अपने आप ठीक हो जाता है, लेकिन चूंकि फिलहाल देशभर में कोरोना महामारी फैली हुई है, तो लोग वायरल फीवर होने पर भी डर जा रहे हैं कि कहीं उन्हें कोरोना तो नहीं हो गया। दरअसल, कोरोना के कुछ लक्षण वायरल फीवर जैसे ही होते हैं, ऐसे में अधिकांश लोगों को भ्रम हो जाता है। अगर आप भी वायरल फीवर को कोरोना समझने की भूल कर रहे हैं तो चलिए आपको बता देते हैं कि दोनों में कैसे अंतर कर सकते हैं? गलतफहमी का शिकार नहीं होना है बल्कि सतर्क रहने की जरूरत है।

Difference between viral fever and coronavirus symptoms and prevention tips
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

वायरल फीवर के लक्षण 

  • मौसम में बदलाव के कारण हमारे शरीर में वायरल फीवर (बुखार) के लक्षण दिखने लगते हैं। थकान, खांसी, मांसपेशियों में दर्द, गले में खराश, सिर दर्द और ठंड लगने जैसे लक्षणों से वायरल फीवर को पहचाना जा सकता है। ये वायरल समस्याएं भी वायरस की वजह से ही होती हैं, लेकिन कोरोना के कुछ और भी सामान्य लक्षण हैं, जिससे उनकी पहचान की जा सकती है। 
Difference between viral fever and coronavirus symptoms and prevention tips
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

कोरोना के लक्षण 

  • बुखार, सर्दी-खांसी, गले में खराश, थकान और ठंड लगने लक्षण कोरोना के भी हो सकते हैं, लेकिन इसके और भी कई सामान्य लक्षण हैं, जिसमें सूखी खांसी, स्वाद और गंध महसूस न होना, त्वचा पर चकते होना, डायरिया आदि शामिल हैं। इन लक्षणों से कोरोना की पहचान की जा सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Difference between viral fever and coronavirus symptoms and prevention tips
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

वायरल फीवर है या कोरोना, कैसे जानें? 

  • अगर आप पिछले दो हफ्ते में किसी ऐसी जगह से होकर आए हैं, जहां कोरोना बहुत फैला हुआ है या तेजी से फैल रहा है, तो आपको कोरोना की जांच जरूर करा लेनी चाहिए। इसके अलावा अगर आप पिछले दो हफ्तों में किसी कोरोना मरीज के संपर्क में आए हैं, तो आपको कोरोना हो सकता है। ऐसे में जांच जरूर कराएं। अगर ऐसी कोई बात नहीं है तो लक्षण दिखने पर परेशान होने की जरूरत नहीं है, बल्कि डॉक्टर की सलाह पर वायरल फीवर की दवा ले लें, आप ठीक हो जाएंगे। 
विज्ञापन
Difference between viral fever and coronavirus symptoms and prevention tips
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक, कोरोना से संक्रमित व्यक्ति में तेज बुखार के साथ सूखी खांसी, सांस लेने में दिक्कत, सीने में दर्द या भारीपन जैसी गंभीर समस्याएं भी हो सकती हैं। ऐसे लक्षणों पर विशेष रूप से ध्यान देने और डॉक्टर की सलाह पर तुरंत अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत होती है, क्योंकि ये जानलेवा हो सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed