प्रिया पांडेय
डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ), उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- बी.एस.सी. (मानव पोषण)
अनुभव- 8 वर्ष
Medically Reviewed by Ms. Priya Pandey
दफ्तर में काम करते करते अचानक आशिमा को कमजोरी सी महसूस होने लगी। उसे चक्कर से आने लगे। आनन फानन उसे डॉक्टर के पास ले जाया गया और जांच के बाद पता चला उसकी शुगर लो हो गई थी। डॉक्टर ने दवाइयों और हिदायतों के साथ उसको घर भेजा। असल मे पूरी तरह स्वस्थ आशिमा ने वजन घटाने के लिए शक्कर का सेवन बिल्कुल बन्द कर दिया था और खाने की मात्रा भी आधी कर दी थी।दूसरी तरफ अंकित ने अपने परिवार में हाई बीपी की हिस्ट्री देखते हुए नमक को अपनी डाइट में से गायब ही कर दिया। यहां तक कि उसने भोजन में भी एकदम कम नमक लेना शुरू कर दिया। कुछ ही दिनों में जिम से निकलने के बाद अचानक उसे कमजोरी सी महसूस होने लगी। डॉक्टर को दिखाया तो पता चला कि वह आवश्यकता से बहुत कम नमक ले रहा था, जिसकी वजह से उसके शरीर में खनिज लवण की कमी होने लगी और मांसपेशियों में कमजोरी आने लगी थी।
2 of 10
नमक और चीनी के फायदे और नुकसान
- फोटो : iStock
शरीर के लिए जरूरी नमक और शक्कर
- यह सही है कि नमक और शक्कर दोनों की ही अधिक मात्रा शरीर के लिए नुकसानदायक है। इनकी अधिकता से हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, मोटापा आदि समस्याएं हो सकती हैं, जो आगे जाकर हृदय रोग से लेकर किडनी सम्बन्धी रोग व कैंसर तक का कारण बन सकती हैं। लेकिन सीमित मात्रा में इनका सेवन शरीर के लिए जरूरी भी होता है।
3 of 10
नमक और चीनी के फायदे और नुकसान
- फोटो : Pixabay
* सोडियम और क्लोराइड से मिलकर बना नमक शरीर में खनिज लवणों का संतुलन बरकरार रखते है। खासकर जब आप पसीने के रूप में शरीर से भरपूर मात्रा में खनिज लवण बाहर कर देते हैं, तब नमक की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो जाती है।
4 of 10
नमक और चीनी के फायदे और नुकसान
- फोटो : iStock
* याद कीजिए कि डायरिया होने यानी दस्त लगने पर डॉक्टर आपको नमक-शक्कर का घोल बनाकर पीने को कहते हैं। इसमें शक्कर-नमक दोनों की मात्रा बहुत कम ली जाती है क्योंकि इतनी ही मात्रा शरीर में हो रही खनिज लवण की कमी की पूर्ति के लिए काफी होती है।
5 of 10
नमक और चीनी के फायदे और नुकसान
- फोटो : iStock
* कैल्शियम, मैग्नीशियम आदि की ही तरह सोडियम भी शरीर के लिए महत्वपूर्ण होता है। इससे नर्व्स और मसल्स (तंत्रिकाओं और मांसपेशियों) को सही तरीके से काम करने में मदद मिलती है।