फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Omicron Variant: ओमिक्रॉन संक्रमण पर मौजूदा कोरोना वैक्सीन असरदार है या नहीं? जानिए एक्सपर्ट के जवाब

Wed, 22 Dec 2021 03:41 PM IST
शिवानी अवस्थी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 22 Dec 2021 03:41 PM IST
विज्ञापन
Current Covid vaccine Work on Omicron Variant WHO Expert Opinion
ओमिक्राॅन पर वैक्सीन असरदार? - फोटो : PTI

कोरोना वायरस का नया वेरिएंट ओमिक्रॉन इन दिनों चिंता का विषय बन गया है। ओमिक्रॉन के भारत में मामले 200 से ज्यादा हो चुके हैं। अभी तक जो साक्ष्य मिले हैं उनके मुताबिक ओमिक्रॉन के अधिक संक्रामक होने के बात सामने आ रही है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के एक्सपर्ट्स ने ओमिक्रॉन को लेकर चेतावनी जारी की है, वहीं कई जानकारी भी दी हैं। इसके तहत डब्ल्यू एच ओ की साउथ ईस्ट एशिया की निदेशक डॉक्टर पूनम खेत्रपाल ने कहा कि ओमिक्रॉन के मामले जिस तरह से बढ़ रहे हैं, मात्र वही स्वास्थ्य सेवा प्रणाली के लिए भारी मांग खड़ी कर सकते हैं। इसके साथ ही मृत्यु दर में भी बढ़ोतरी हो सकती हैं। बीमारी की गंभीरती की बात तो बाद की है। ऐसे में भारत ने 120 करोड़ वैक्सीन डोज पूरे कर लिए हैं, तो सवाल है कि जिन लोगों ने वैक्सीन के दोनों डोज ले लिए हैं क्या वह ओमिक्रॉन से सुरक्षित हैं? या मौजूदा कोरोना वैक्सीन ओमिक्रॉन पर कितना काम करेगी?

Current Covid vaccine Work on Omicron Variant WHO Expert Opinion
कोविशील्ड टीके - फोटो : पीटीआई (फाइल)

मौजूदा वैक्सीन ओमिक्रॉन पर कितना असरदार

डब्ल्यूएचओ की क्षेत्रीय निदेशक (साउथ ईस्ट एशिया) डॉक्टर पूनम खेत्रपाल ने बताया कि ओमिक्रॉन पर कई अध्ययन चल रहे हैं। ओमिक्रॉन में कई म्यूटेशन को देखते हुए ये मान लेना सही होगा कि मौजूदा वैक्सीन गंभीर बीमार होने और मौत के खिलाफ सुरक्षा प्रदान करती है। इसलिए डॉक्टर पूनम ने गंभीर जोखिम वाली आबादी के साथ वयस्कों, स्वास्थ्य सेवा कर्मचारियों को टीकाकरण में प्राथमिकता देने पर जोर दिया।

Current Covid vaccine Work on Omicron Variant WHO Expert Opinion
टीकाकरण - फोटो : पीटीआई

वैक्सीनेटेड भी आ रहे ओमिक्रॉन की चपेट में

ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जिसमें वैक्सीनेशन करवा चुके लोग भी ओमिक्रॉन से संक्रमित हो गए। इस बारे में डॉक्टर पूनम खेत्रपाल ने स्पष्ट किया कि वैक्सीन संक्रमण होने की संभावना को कम करती है। हालांकि ये जरूरी नहीं कि वैक्सीन संक्रमण को पूरी तरह से रोक दें। ये तथ्य सभी वेरिएंट के लिए सही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Current Covid vaccine Work on Omicron Variant WHO Expert Opinion
बूस्टर डोज की सिफारिश - फोटो : सोशल मीडिया

ओमिक्रॉन पर क्या बूस्टर डोज की जरूरत

इन दिनों वैक्सीन की बूस्टर डोज की जरूरत के बारे में भी बहस चल रही है। डब्ल्यू एच ओ की क्षेत्रीय निदेशक ने कहा कि मध्यम और गंभीर रूप से इम्युनो कॉम्प्रोमाइज लोगों को खतरा अधिक है और ऐसे लोगों के लिए वैक्सीन की एक अतिरिक्त डोज दी जानी चाहिए। 

नोट: ये खबर डब्ल्यू एच ओ की क्षेत्रीय निदेशक डाॅ. पूनम खेत्रपाल के ओमिक्राॅन पर दी गई जानकारी पर तैयार की गई है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed