फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानना जरूरी: डीजे की तेज आवाज बढ़ा देती है ब्लड प्रेशर और हार्ट अटैक का खतरा? जानिए कितना शोर बहुत ज्यादा

Tue, 25 Aug 2026 07:38 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Tue, 25 Aug 2026 07:38 PM IST
सार

डीजे की तेज आवाज सीधे हार्ट अटैक या मौत का कारण है, ऐसा कहना सही नहीं है। लेकिन तेज शोर शरीर का स्ट्रेस रिस्पॉन्स सक्रिय कर हार्ट रेट और ब्लड प्रेशर बढ़ा सकता है। लंबे समय तक या बार-बार तेज आवाज के संपर्क के कारण कार्डियोवैस्कुलर समस्याओं का जोखिम बढ़ जाता है साथ ही सुनने में भी समस्या हो सकती है

विज्ञापन
Loud DJ Music Affect Your Heart Impact of Excessive Noise on Heart and Blood Pressure
डीजे और हार्ट अटैक का खतरा - फोटो : Amarujala.com/AI

शादी-ब्याह, धार्मिक कार्यक्रम, पार्टी या किसी बड़े आयोजन में डीजे की तेज आवाज को अक्सर मनोरंजन का हिस्सा माना जाता है। स्पीकर के सामने खड़े होकर तेज बीट पर डांस करना  कई लोगों को रोमांचक लगता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ स्थितियों में यही रोमांचक गतिविधि आपके लिए जानलेवा तक हो सकती है?



खबरों के मुताबिक बरेली में मंदिर में जलाभिषेक करने जा रही एक 60 वर्षीय महिला की अचानक मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि रास्ते में ट्रैक्टर-ट्रॉली पर रखे डीजे की आवाज तेज थी। उसकी धमक से वह अचानक बैठ गईं, फिर नहीं उठीं।

परिजनों ने बताया कि वह घर से स्वस्थ निकली थीं। मंदिर से 400-450 मीटर पहले एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पर बड़ा डीजे बंधा हुआ था। उसकी आवाज बहुत तेज थी। उनके पास से जैसे ही वह ट्रैक्टर-ट्रॉली गुजरी, वह सीना पकड़कर बैठ गईं और फिर नहीं उठीं। 

इससे पहले भी तेज आवाज और डीजे के चलते हार्ट अटैक से मौत के कई मामले सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, बहुत तेज आवाज से अचानक ब्लड प्रेशर बढ़ने का खतरा हो सकता है। अगर ब्लड प्रेशर बहुत हाई हो जाए तो हार्ट अटैक या स्ट्रोक तक हो सकता है। इससे मौत की आशंका रहती है।

Loud DJ Music Affect Your Heart Impact of Excessive Noise on Heart and Blood Pressure
तेज आवाज वाले डीजे खतरनाक - फोटो : Freepik.com

डीजे और हार्ट अटैक के मामले

डीजे और हार्ट अटैक के मामले पहले भी खबरों में रहे हैं। 
 

  • सितंबर 2022 में  गणेश मूर्ति पंडाल में हनुमान की भूमिका करते हुए कलाकार को अचानक दिल का दौरा पड़ गया। बताया गया कि वहां डीजे की आवाज बहुत तेज होने की वजह से घटना हुई।
  • एक अन्य घटना में बरेली में एक कार्यक्रम के दौरान 48 वर्षीय व्यक्ति को हार्ट अटैक आया जिसके कारण उसकी तुरंत मौत हो गई।


अमर उजाला से बातचीत में हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ अनवर.एम खान कहते हैं इस तरह की घटनाओं में डीजे की तेज आवाज को प्रथमदृश्या दिल का दौरा पड़ने का प्रमुख कारण माना जा सकता है। एहतियात के तौर पर जिन लोगों को हृदय की कमजोरी की दिक्कत रहती है, उन्हें तेज आवाज (जिससे हृदय पर दबाव बढ़ता हो) से दूर रहने की सलाह दी जाती है। हालांकि कम उम्र के लोगों में इस तरह की दिक्कत हैरान करने वाली है।

डीजे सीधे तौर पर हार्ट अटैक का कारण नहीं है, हालांकि ये हाई ब्लड प्रेशर जैसी समस्याओं को बढ़ा देता है जिससे दिल का दौरा और मौत हो सकती है।

Loud DJ Music Affect Your Heart Impact of Excessive Noise on Heart and Blood Pressure
तेज आवाज का हार्ट पर असर - फोटो : Adobe Stock

तेज आवाज का शरीर पर असर

डॉक्टर कहते हैं, तेज आवाज शरीर में तनाव पैदा करती है। शोर सुनते ही शरीर का सिपैंथिक नर्वस सिस्टम सक्रिय हो जाता है। इससे स्ट्रेस हार्मोन का स्राव बढ़ जाता है, रक्त वाहिकाएं सिकुड़ सकती हैं और कुछ समय के लिए दिल की धड़कन तथा ब्लड प्रेशर बढ़ जाता हैं।
 

  • इसका मतलब यह नहीं कि डीजे की तेज आवाज सुनते ही किसी को हार्ट अटैक आ जाएगा या उसकी जान चली जाएगी।
  • लगातार या बहुत तेज शोर शरीर पर ऐसा तनाव डाल सकता है जो पहले से मौजूद हाई ब्लड प्रेशर, हृदय रोग या अन्य जोखिमों वाले व्यक्तियों के लिए खतरनाक हो सकती है।


अध्ययन में क्या पता चला?

जर्मनी स्थित मेंज यूनिवर्सिटी मेडिकल सेंटर के एक अध्ययन में पाया गया कि बढ़ता शोर आपके हार्ट रिदम यानी कि हृदय की लय को बिगाड़ देती है। इस स्थिति को मेडिकल की भाषा में एट्रियल फिब्रिलेशन कहा जाता है।
 

  • यह स्थिति दिल के धड़कन की अनियमितता को बढ़ा देती है जिसके कारण रक्त के थक्के बनने, स्ट्रोक और हार्ट फेलियर की समस्या भी हो सकती है।
  • अध्ययनकर्ताओ का कहना है कि कोई भी चीज जो हृदय पर अतिरिक्त दबाव डालती है या  रक्तचाप में बदलाव का कारण बनती है इसके कारण  फिब्रिलेशन ट्रिगर हो सकता है। 
  • डीजे/लाउडस्पीकर की तेज आवाज को हमेशा से हानिकारक माना जाता रहा है, यह न सिर्फ हृदय रोगियों के लिए गंभीर है बल्कि स्वस्थ लोगों में भी हृदय की समस्याओं का कारण बन सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Loud DJ Music Affect Your Heart Impact of Excessive Noise on Heart and Blood Pressure
तेज आवाज के खतरे - फोटो : Freepik.com

कितना आवाज खतरनाक?

डब्ल्यूएचओ कहता है 70 डेसिबल (डीबी, यह ध्वनि का मानक है) की आवाज हमारे लिए सहनीय है, इसके संपर्क में भले ही कितनी देर तक रहते हैं, इससे नुकसान नहीं होता है। 70 डेसिबल की आवाज वाशिंग मशीन, कूलर जैसे उपकरणों की होती है। 
 

  • हालांकि 85 डीबी से अधिक के शोर में 8 घंटे से अधिक का एक्सपोजर खतरनाक हो सकता है। यह मिक्सर या यातायात की आवाज के बराबर है। 
  • वहीं यदि यह मानक लगातार 90-100 के बीच बना हुआ है तो इसे गंभीर माना जाता है। शादियों में बजने वाले डीजे की आवाज 100 डीबी से भी अधिक होती है।


एक अन्य अध्ययन में द इंडियन जर्नल ऑफ पीडियाट्रिक्स में शोधकर्ताओं ने चेताया कि ध्वनि प्रदूषण भ्रूण, शैशवावस्था और किशोरावस्था सहित विकास की आयु वाले बच्चों में कानों की समस्या का कारण बन सकता है। ज्यादा तेज आवाज बच्चों के सीखने की क्षमता को कम कर सकती है। 

जिन लोगों को पहले से हाई ब्लड प्रेशर, हृदय रोग या फिर हार्ट अटैक की दिक्कत रह चुकी है, उनमें तेज आवाज के कारण अचानक जोखिम बढ़ने का खतरा हो सकता है।




-------------
स्रोत:
Air Pollution, Heart Disease and Stroke


अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed