Medically Reviewed by Dr. Rajan Gandhi
जनरल फिजिशियन, चाइल्डकेयर हॉस्पिटल, उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- एम.बी.बी.एस, डिप्लोमा सी.एच
अनुभव- 25 वर्ष
दुनिया में अब तक कोरोना वायरस के कई सारे वैरिएंट आ चुके हैं और कई जगहों पर संक्रमण के मामले इसी वजह से बढ़ भी रहे हैं। भारत में सबसे ज्यादा डेल्टा वैरिएंट का खतरा है। हालांकि सरकार इसके प्रभावों पर नजर रख रही है। हाल ही में राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र के निदेशक डॉ. एसके सिंह ने कहा था कि कोरोना के अल्फा से लेकर बीटा, गामा, डेल्टा, डेल्टा प्लस और कप्पा वैरिएंट की निगरानी की जा रही है। इसमें डेल्टा, डेल्टा प्लस और कप्पा वैरिएंट को सबसे खतरनाक माना जा रहा है। ऐसा माना जाता है कि भारत में महामारी की दूसरी लहर का कारण डेल्टा वैरिएंट ही था। वहीं डेल्टा प्लस वैरिएंट के बारे में माना जाता है कि यह वैक्सीन से बनी इम्यूनिटी को चकमा देने में सक्षम है, साथ ही यह इम्यूनिटी को कमजोर करने और फेफड़ों को अधिक नुकसान पहुंचाने की भी क्षमता रखता है। इसलिए अधिक सतर्क रहने की जरूरत है।
{"_id":"6124a0852ae2cd4d2d7ab2dd","slug":"coronavirus-variants-in-india-covid-19-precautions-and-preventions","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अलर्ट: डेल्टा हो या कप्पा, कोरोना के हर वैरिएंट को रोकने में कारगर हैं ये उपाय, न करें ऐसी लापरवाही","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
अलर्ट: डेल्टा हो या कप्पा, कोरोना के हर वैरिएंट को रोकने में कारगर हैं ये उपाय, न करें ऐसी लापरवाही
Tue, 24 Aug 2021 01:05 PM IST
सोनू शर्मा
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Tue, 24 Aug 2021 01:05 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
मास्क पहनें
- अभी कई जगहों पर कोरोना के मामले काफी कम हो गए हैं, ऐसे में लोग बिना किसी डर के आराम से घूमने-फिरने लगे हैं और वो भी बिना मास्क के। ऐसे में ध्यान रहे कि कोरोना के मामले कम हुए हैं, कोरोना खत्म नहीं हुआ है। इसलिए मास्क पहनना जरूरी है। यह कोरोना के किसी भी वैरिएंट से बचने के सबसे कारगर उपायों में से एक है।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
सही तरीके से मास्क पहनें
- कई लोगों को आपने देखा होगा कि वो मास्क पहनते तो हैं, लेकिन उसे अधिकतर समय नाक और मुंह से नीचे करके ही रखते हैं। यह बिल्कुल भी सही तरीका नहीं है। अगर आपको कोरोना से बचना है तो सही से मास्क पहनने की आदत डालें। बेहतर होगा कि डबल मास्किंग करके रखें या अगर सिंगल मास्क लगा रहे हैं तो एन-95 मास्क ही लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
सुरक्षित शारीरिक दूरी बनाकर रखें
- अगर आप मास्क पहनने के साथ-साथ लोगों से सुरक्षित शारीरिक दूरी भी बनाकर रखेंगे, तो चाहे कोरोना का कोई भी वैरिएंट आ जाए और वो कितना भी खतरनाक क्यों न हो, आप कभी भी उसे वैरिएंट से संक्रमित नहीं होंगे। इसलिए सुरक्षित शारीरिक दूरी का पालन करना अति आवश्यक है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
हाथ धोते रहें
- कोरोना से बचने के लिए समय-समय पर हाथ धोने की आदत भी जरूरी है। इसलिए साबुन और पानी से कम से कम 20 सेकेंड तक अच्छी तरह से अपने दोनों हाथों को धोएं। अगर आप कहीं बाहर जा रहे हैं तो यह जरूरी है कि अपने साथ सैनिटाइजर भी ले जाएं और जहां साबुन-पानी की व्यवस्था नहीं है, वहां उसका इस्तेमाल करें।