भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में एक लाख 26 हजार 789 लोग संक्रमित हुए हैं। संक्रमण के मामले जिन राज्यों में सबसे ज्यादा बढ़ रहे हैं, उनमें महाराष्ट्र, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, दिल्ली, तमिलनाडु, उत्तरप्रदेश, पंजाब और मध्यप्रदेश शामिल हैं। हालांकि देश में टीकाकरण अभियान भी तेजी से चल रहे हैं। अब तक नौ करोड़ से अधिक कोरोना के टीके लगाए जा चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में लगभग 30 लाख टीके लगाए गए हैं। आइए विशेषज्ञ से जानते हैं कोरोना और वैक्सीन से जुड़े कुछ ऐसे सवालों के जवाब, जिन्हें जानना आपके लिए बेहद ही जरूरी है।
{"_id":"606ecf1e8ebc3e8d1b2ecc28","slug":"coronavirus-vaccination-in-india-update-coronavirus-question-answer-covid-19-cases","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विशेषज्ञ से जानें: कोरोना के मामलों में क्यों आ रही है तेजी, क्या दूसरे देशों से बेहतर है भारत?","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
विशेषज्ञ से जानें: कोरोना के मामलों में क्यों आ रही है तेजी, क्या दूसरे देशों से बेहतर है भारत?
Thu, 08 Apr 2021 03:13 PM IST
सोनू शर्मा
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Thu, 08 Apr 2021 03:13 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वैक्सीन पर विशेषज्ञ की राय
- फोटो : Twitter/Air
अगर वैक्सीन वाली जगह पर दर्द नहीं हुआ या हल्का बुखार नहीं आया तो क्या वैक्सीन असफल है?
- लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज के डॉ. राजेंद्र के. धमीजा कहते हैं, 'जी हां, कुछ लोगों में ऐसी भ्रम की स्थिति हो गई है कि टीका लगने पर दर्द होना, वैक्सीन की सफलता है यानी वैक्सीन अपना असर कर रही है, क्योंकि ऐसा बहुत कम लोगों में हुआ है। जिन लोगों को दर्द हुआ या बुखार हुआ, वो भी सामान्य है। इसलिए बेहिचक जाएं और वैक्सीन की दोनों डोज लगवाएं।'
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय
- फोटो : Twitter/Air
क्या कोरोना वायरस की मौजूदा स्थिति में हमारा देश दूसरे देशों से बेहतर है?
- डॉ. राजेंद्र के. धमीजा कहते हैं, 'कोरोना की पहली लहर में हम काफी सतर्कता से वायरस से लड़े और इसी वजह से स्थिति अंडर-कंट्रोल (नियंत्रण में) रही। यही कारण है कि दूसरे देशों से हमारी स्थिति काफी अच्छी रही। अब कोरोना की दूसरी लहर आ चुकी है, इससे भी हमें सावधानी के साथ मुकाबला करना होगा। इसके लिए पहले से और ज्यादा सतर्क रहें और वायरस से बचने के लिए सभी जरूरी नियमों का पालन करें। अगर आपके शहर में लॉकडाउन नहीं भी लगा है तो बेवजह बाहर न जाएं, भीड़ में शामिल न हों, ज्यादा से ज्यादा घर में रहें।'
विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन पर विशेषज्ञ की राय
- फोटो : Twitter/Air
अगर शादी समारोह में जाना है तो वैक्सीन लगवाकर जाएं या आकर लगवा सकते हैं?
- डॉ. राजेंद्र के. धमीजा कहते हैं, 'अगर आप उस वर्ग में आते हैं जिनको अभी वैक्सीन लग रही है, तो पहले तुरंत वैक्सीन लगवा लें। कोरोना वायरस से लड़ने के लिए इम्यूनिटी बहुत जरूरी है। अगर किसी तरह के आयोजन में जाना है और नंबर आ गया है तो वैक्सीन लगवा कर ही जाएं।'
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन पर विशेषज्ञ की राय
- फोटो : Twitter/Air
छात्रों को वैक्सीन कब दी जाएगी?
- डॉ. राजेंद्र के. धमीजा कहते हैं, 'अभी 45 साल से ऊपर के लोगों को वैक्सीन दी जा रही है। अगर कोई इस उम्र के वर्ग में आते हैं तो वैक्सीन लगवा सकते हैं। वैसे आने वाले समय में सरकार इसका दायरा और बढ़ाएगी। इसके लिए दिल्ली के कई अस्पतालों में 24 घंटे टीकाकरण किया जा रहा है। आज सरकार ने कुछ कार्यस्थलों पर भी वैक्सीन लगाने की अनुमति दे दी है।'