फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पेट में इंफेक्शन के दौरान इन चीजों से करें परहेज, बढ़ सकती है समस्या

Thu, 08 Apr 2021 02:36 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Thu, 08 Apr 2021 02:36 PM IST
विज्ञापन
do not eat this things during stomach infection in hindi
पेट में इंफेक्शन की इस समस्या को गैस्ट्रोएंटराइटिस कहा जाता है - फोटो : Social Media

डॉ शैलेष पंवार 


गेस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट, भारती हॉस्पिटल
डिग्री- एम. बी.बी.एस, एम.डी, एम.आर.सी.पी
अनुभव - आठ वर्ष 
Medically Reviewed by Dr. Shailash Panwar

कई बार हमें पता ही नहीं होता है और हमारे पेट में इंफेक्शन हो चुका होता है। पेट में इंफेक्शन की इस समस्या को गैस्ट्रोएंटराइटिस कहा जाता है। कई लोग इसे फूड पॉइजनिंग समझ लेते हैं जबकि यह उससे अलग समस्या है। इसके होने पर उल्टी, घबराहट, दस्त, बार-बार पेट में दर्द, मरोड़ आदि लक्षण दिखाई देने लगते हैं। इसमें पेट में जलन तो होती ही है, साथ ही आंतों में भी सूजन हो जाती है। इसके होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं लेकिन ज्यादातर यह दूषित भोजन करने से या लंबे समय तक ऐसे स्थान पर रहने से, जहां पर नुकसान पहुंचाने वाले जीवाणु हो, इन वजहों से होती है। अगली स्लाइड्स से डॉ शैलेष पंवार से जानिए पेट में इंफेक्शन के दौरान किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। 

do not eat this things during stomach infection in hindi
इससे दस्त की समस्या हो सकती है - फोटो : Social media

फाइबर
वैसे तो पेट की समस्या में फाइबर के सेवन पर जोर दिया जाता है लेकिन पेट में इंफेक्शन होने पर फाइबर युक्त फल और सब्जी का सेवन अधिक नहीं करना चाहिए इससे दस्त की समस्या हो सकती है। नाश्ते में यदि ओट्स का सेवन करते हैं तो उसे बंद करें। फलों में सेब का सेवन नुकसान पहुंचा सकता है। हल्के और आसानी से पचने वाले आहार का सेवन करें। यह आपके शरीर को नुकसान नहीं पहुंचाएगा।     

    

 

 

do not eat this things during stomach infection in hindi
शरीर में पानी की कमी होने लगती है - फोटो : Pixabay

कैफीन युक्त पदार्थ 
पेट में इंफेक्शन होने पर कैफीन युक्त पदार्थ का सेवन न करें। कैफीन युक्त पदार्थ का सेवन करने से पेट की समस्या बढ़ सकती है क्योंकि इसके सेवन के बाद बार-बार व्यक्ति को पेशाब के लिए जाना पड़ता है। जिससे कि शरीर में पानी की कमी होने लगती है और पेट में इंफेक्शन के समय शरीर में पानी की कमी होना बिल्कुल भी ठीक नहीं है इसलिए कोल्डड्रिंक, चाय, कॉफी आदि का सेवन भूलकर भी न करें।  

विज्ञापन
विज्ञापन
do not eat this things during stomach infection in hindi
पेट में जलन और भारीपन की समस्या बढ़ जाएगी - फोटो : Pixabay

खट्टे फल 
पेट की समस्याओं में अक्सर लोग फ्रूट डाइट पर चले जाते हैं या सलाद का अधिक सेवन करना शुरू कर देते हैं लेकिन पेट में इंफेक्शन होने पर बहुत जरूरी है कि आप इस बात पर ध्यान दें कि किसी भी फल का सेवन ऐसे ही आप न करें। संतरा, पाइनएप्पल, अंगूर एवं अन्य खट्टे फल न खाएं। टमाटर भी न खाएं क्योंकि इन्हें खाने से पेट में एसिड की मात्रा बढ़ जाएगी क्योंकि खट्टे फलों में अत्यधिक एसिड होता है। पेट में अधिक एसिड बनेगा तो पेट में जलन और भारीपन की समस्या बढ़ जाएगी। 

विज्ञापन
do not eat this things during stomach infection in hindi
दूध, पनीर, चीज आदि आपके लिए पचाना मुश्किल हो जाएगा - फोटो : social media

डेयरी उत्पाद
डेयरी उत्पादों का सेवन थोड़े दिन के लिए बिल्कुल बंद कर दें। दूध, पनीर, चीज आदि आपके लिए पचाना मुश्किल हो जाएगा क्योंकि इन सभी में लैक्टोज होता है जिसे पेट में इंफेक्शन के दौरान आसानी से नहीं पचाया जा सकता क्योंकि पाचन तंत्र पहले से ही कमजोर पड़ चुका है। ऐसे में उसपर और दबाव डालने से तो आपको दस्त या पेट दर्द की समस्या और भी बढ़ जाएगी। दवा भी दूध से लेने की बजाय पानी से ही लें और यदि दूध से लेते हैं तो बहुत अधिक मात्रा में दूध न लें।   

नोट- यह लेख भारती हॉस्पिटल के गेस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट डॉक्टर शैलेष पंवार से बातचीत के आधार पर तैयार किया गया है। डॉक्टर शैलेष पंवार पिछले आठ सालों से प्रैक्टिस कर रहे हैं। उन्होंने अपनी डिग्री एमजीएम मेडिकल कॉलेज, इंदौर से ली है।

अस्वीकरण- अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed