फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अलर्ट: घर में कोरोना मरीज को देते हैं खाना, तो ये सावधानियां बरतना बेहद जरूरी

Thu, 20 May 2021 06:04 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 20 May 2021 06:04 PM IST
विज्ञापन
coronavirus update Keep these things in mind when giving food to the corona patient
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

डॉ सिद्धार्थ गुप्ता


एंटी कोरोना टास्क फोर्स, नोएडा

भारत में कोरोना से संक्रमित होने वाले मरीजों की संख्या काफी है, जिसमें से कई मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं, तो वहीं कई कोरोना मरीज होम आइसोलेशन में भी हैं। डॉक्टर्स भी इस बात को कह रहे हैं कि कोरोना से संक्रमित होने वाले हर मरीज को अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत नहीं है बल्कि लोग घर पर आइसोलेशन में रहकर भी ठीक हो सकते हैं। ऐसे में जो लोग घरों में कोविड मरीजों को खाना देते हैं, उनके संक्रमित होने का खतरा भी बना रहता है। ऐसे में कुछ बातें हैं जिनका ध्यान रखकर आप खुद को सुरक्षित रख सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।

coronavirus update Keep these things in mind when giving food to the corona patient
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

मास्क और ग्लव्स पहनकर जाएं

  • जब भी आप किसी कोरोना मरीज को खाना देने जा रहे हैं, तो इस बात का ध्यान रखें कि भले ही आप दूर से खाना दे रहे हैं लेकिन आपको मास्क और ग्लव्स पहनकर रखने चाहिए। यही नहीं, अगर आपके घर में कोरोना मरीज है तब भी आपको मास्क पहनकर रखना चाहिए। इससे आप खुद का बचाव कर पाएंगे।
coronavirus update Keep these things in mind when giving food to the corona patient
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

खाना देने के लिए अलग बर्तन हो

  • इस बात का ध्यान देना है कि कोरोना मरीज को खाना देने के लिए अलग बर्तनों का ही इस्तेमाल करें। एक बार उन्हें बर्तन दे दें और फिर उन्हीं का मरीज को इस्तेमाल करने दें। वहीं, इसकी जगह पर आप डिस्पोजेबल प्लेट, चम्मच, गिलास आदि का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
coronavirus update Keep these things in mind when giving food to the corona patient
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

कमरे में न जाएं

  • कोरोना मरीज के कमरे में जाने से आपको बचना है। आपक खाना और बाकी जरूरत का सामान या तो पहले ही मरीज के कमरे में रख देना है या फिर दूर से ही उन्हें देना है। अगर आप किसी जरूरी वजह से मरीजे के कमरे जाते हैं तो मास्क, ग्लव्स और पूरे स्लीवस के कपड़े पहनें। साथ ही बाहर आकर नहा सकते हैं या फिर खुद को सैनिटाइज भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
coronavirus update Keep these things in mind when giving food to the corona patient
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

बच्चों को दूर रखें

  • घर पर इस बात का भी ध्यान देना है कि अगर आपके घर के किसी कमरे में कोरोना मरीज है, तो आपको बच्चों को उनसे काफी दूर रखना है। बच्चों को उस कमरे की तरफ न जानें दें और उन्हें भी एक कमरे में ही रखें। साथ ही बच्चों को भी मास्क पहनाकर रखना एक बेहतर ऑप्शन हो सकता है।


नोट: यह लेख एंटी कोरोना टास्क फोर्स, नोएडा के डॉ सिद्धार्थ गुप्ता से एक बातचीत के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed