दुनियाभर में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। भारत में अब तक 74 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। हालांकि देश में इससे स्वस्थ होने की दर भी 87.56 फीसदी हो गई है। इसके अलावा मृत्यु दर भी यहां कम है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि भारत की गिनती दुनिया के ऐसे देशों में बनी हुई है जहां कोविड से प्रति 10 लाख की जनसंख्या पर सबसे कम मृत्यु दर है। भारत में इस समय यह आंकड़ा प्रति 10 लाख पर 80 है। इसकी वजह इम्यूनिटी का मजबूत होना है। ऐसे में एक जरूरी सवाल यह है कि आखिर इम्यूनिटी लेवल चेक करने का पैमाना क्या है? आइए जानते हैं विशेषज्ञ इस बारे में क्या कहते हैं...
{"_id":"5f89d27e24c1cf20110faf06","slug":"coronavirus-information-in-hindi-immunity-level-check-scale-question-answer-on-covid-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Coronavirus: शरीर में इम्यूनिटी का स्तर जांचने का क्या पैमाना है? जानिए क्या कहते हैं विशेषज्ञ","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
Coronavirus: शरीर में इम्यूनिटी का स्तर जांचने का क्या पैमाना है? जानिए क्या कहते हैं विशेषज्ञ
Fri, 16 Oct 2020 10:40 PM IST
सोनू शर्मा
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Fri, 16 Oct 2020 10:40 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय
- फोटो : Twitter/Air
इम्यूनिटी लेवल चेक करने का पैमाना क्या है?
- दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के डॉ. नीरज गुप्ता के मुताबिक, 'इम्यूनिटी को जांचने के लिए कोई यंत्र नहीं बना है। अगर कोई स्वस्थ है, रोज एक्सरसाइज, योग, आदि करता है और कोई बीमारी नहीं है, तो उसे इम्यूनिटी को लेकर ज्यादा परेशानी नहीं है। लेकिन अगर कोई बीमारी है या कैंसर या किडनी संबंधी बीमारी की दवाई ले रहे हैं तो इम्यूनिटी कम हो सकती है। इसके अलावा अगर बार-बार बीमार होते हैं, तो खुद का ध्यान रखें। ताजा खाना खाएं, योग करें और बाहर कम से कम जाएं और नियमों का पालन करें।'
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय
- फोटो : Twitter/Air
अगर कोई घर में है और सर्दी जुकाम होता है तो मास्क लगाना कितना जरूरी है?
- डॉ. नीरज गुप्ता बताते हैं, 'अगर इस समय किसी को सर्दी-जुकाम हो तो घर में भी मास्क लगाएं। ऐसे लोग जिन्हें फेफड़े से संबंधित परेशानी है, वो शरीर में आने वाले हर लक्षण को गहराई से परखें। पल्स ऑक्सीमीटर से ऑक्सीजन लेवल चेक करते रहें। ध्यान रहे अब जब अनलॉक हो चुका है तो घर का अगर एक व्यक्ति भी बाहर जा रहा है तो परिवार के अन्य सदस्यों को संक्रमण का खतरा हो सकता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय
- फोटो : Twitter/Air
सिनेमा हॉल में जाने पर लोगों को क्या सावधानी रखनी है?
- डॉ. नीरज गुप्ता बताते हैं, 'अगर सिनेमा हॉल जा रहे हैं तो यह मान कर चलें कि वहां वायरस हो सकता है। इसलिए मास्क लगा कर रखें और हाथों को सैनिटाइज करते रहें, क्योंकि सीट से उठते, बैठते या बाहर जाते समय संक्रमण हो सकता है। सिनेमा हॉल में वेंटिलेशन के दिशा-निर्देश दिए गए हैं। थिएटर में दर्शकों के बाहर निकलने और अंदर घुसने की अलग-अलग व्यवस्था होनी चाहिए। इसके साथ ही ध्यान रखना है कि एकदम से बाहर या अंदर भीड़ लगाते हुए न घुसें, धैर्य के साथ आराम से अंदर जाएं।'
विज्ञापन
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय
- फोटो : Twitter/Air
हाथ को कैसे साफ रखना चाहिए?
- डॉ. नीरज गुप्ता के मुताबिक, 'हाथ से जो संक्रमण फैलता है, उससे खतरा केवल व्यक्ति को ही नहीं, बल्कि दूसरों को भी रहता है। यानी अगर कोई स्वस्थ व्यक्ति किसी संक्रामक जगह पर हाथ रखता है, तो संक्रमित हो सकता है। इसी प्रकार अगर वही व्यक्ति संक्रमित है और विभिन्न सतहों पर हाथ रख रहा है, तो उसी सतह पर हाथ रखने वाले लोग संक्रमित हो सकते हैं। इसलिए हाथ को अच्छे से साफ करना बहुत जरूरी है। कम से कम 20 सेकेंड तक हाथ को रगड़ कर धोना चाहिए। हाथ को आगे-पीछे, हथेलियों और उंगलियों को साफ करने के आठ स्टेप बताए जाते हैं।'