फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

#LadengeCoronaSe: लॉकडाउन से घबराएं नहीं, ये सात उपाय मन को रखेंगे शांत और आप रहेंगे खुश

Thu, 26 Mar 2020 08:29 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Thu, 26 Mar 2020 08:29 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus effect social distancing take care tips for mental health to fight with covid 19
देश में हर दिन कोरोना संक्रमण के नए मामले सामने आ रहे हैं - फोटो : PTI

दुनियाभर में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। देश में भी हर दिन कोरोना संक्रमण के नए मामले सामने आ रहे हैं। भारतीय आयुर्विज्ञान शोध परिषद (ICMR) के अनुसार भारत में अभी कोरोना संक्रमण दूसरे स्टेज में है, लेकिन कम्यूनिटी ट्रांसमिशन यानी सामुदायिक प्रसार बढ़ा तो इसे संभालना चुनौती भरा हो जाएगा। इस तीसरे स्टेज से बचने के लिए ही देश के कई शहरों में लॉकडाउन का आदेश दिया गया है। विदेश से भारत लौटे सभी लोगों का क्वारंटीन और देश में रह रहे लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग यानी सामाजिक दूरी बनाए रखने की अपील की गई है। सोशल डिस्टेंसिंग में आपको अपने शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक स्वास्थ्य का भी ख्याल रखना जरूरी है। 

Coronavirus effect social distancing take care tips for mental health to fight with covid 19
कोरोनावायरस का कहर - फोटो : PTI

कोरोना संक्रमण को रोकने में सोशल डिस्टेंसिंग की बड़ी भूमिका है। इसलिए कहा जा रहा है कि भीड़-भाड़ से दूर रहें। इस स्थिति में घर में बैठे-बैठे बोर होना और कोरोना वायरस से जुड़ी खबरों और उससे ज्यादा सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों से परेशान हो जाना स्वाभाविक है। ऐसे में आपको घर में रहते हुए अपने मेंटल हेल्थ का ध्यान रखना जरूरी है। इसके लिए हम कुछ उपायों की चर्चा कर रहे हैं, जो वर्क फ्रॉम होम कर रहे लोगों के लिए भी फायदेमंद साबित होंगे। 

Coronavirus effect social distancing take care tips for mental health to fight with covid 19
सोशल मीडिया - फोटो : ट्विटर

सोशल मीडिया पर अपनों से जुड़े रहें 
दफ्तर या अन्य कार्यस्थल पर लोगों से मिलना-जुलना लगा रहता था। अब ऐसा नहीं होने पर आप थोड़े परेशान हो सकते हैं। लेकिन सोचने वाली बात ये है कि आपको बस शारिरिक तौर पर लोगों से दूरी बनाए रखनी है। इसका ये मतलब कतई नहीं कि आप अपनी दोस्ती या रिश्ते खत्म कर लें। आप अपने प्रियजनों से, दोस्तों से सोशल मीडिया पर जुड़े रहें। उन्हें फोन करें, मैसेज करें, उनसे खूब बातें करें। वॉट्सएप या फेसबुक मैंसेजर पर वीडियो कॉल भी कर सकते हैं। कोई परेशानी हो तो उनसे शेयर करें। ऐसा करना आपको मेंटली फिट रखेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus effect social distancing take care tips for mental health to fight with covid 19
coronavirus: Fight Against Corona with amar ujala - फोटो : अमर उजाला

अफवाहों से दूर रहें, प्रमाणिक खबरों पर करें भरोसा
इस समय में कोरोना वायरस को लेकर सोशल मीडिया में बहुत सारी अफवाहें फैल रही हैं। कभी गर्म पानी पीने से कोरोना मर जाएगा, कोरोना से बचना है तो धूप में बैठें वगैरह-वगैरह ऐसी बहुत सी खबरें आ रही हैं, जिनका कोई आधार नहीं है। इनपर बिल्कुल भरोसा न करें। उन्हीं खबरों पर यकीन करें, जो केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय, विश्व स्वास्थ्य संगठन, सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल जैसी स्वास्थ्य संस्थाओं जैसे प्रमाणिक सूत्रों से आई खबरों पर ही यकीन करें और उनके दिशानिर्देशों का पालन करें। अमर उजाला न केवल आपको सही खबरें देता है, बल्कि अफवाहों का फैक्ट चेक कर उनका खंडन भी करता है और आपको सच्चाई से रूबरू कराता है। 

विज्ञापन
Coronavirus effect social distancing take care tips for mental health to fight with covid 19
जनता कर्फ्यू के दौरान ताली, थाली और शंख बजाते लोग(File Photo) - फोटो : prayagraj

पड़ोसियों से बातचीत करें, अच्छा लगेगा
समय के साथ संयुक्त परिवार की परंपरा काफी कम हो गई है। ऐसे में लाखों लोग एकल परिवार यानी सिंगल फैमिली के रूप में रह रहे हैं। खासकर दिल्ली, मुंबई, बंगलूरू जैसे शहरों में बहुत सारे परिवार अकेले रह रहे हैं। ऐसे में कोरोना वायरस के चलते घर में सिमट जाने पर ज्यादा अकेलापन महसूस होना आम बात है। इस स्थिति में डिप्रेशन हो सकता है और घबराहट, हार्ट डिजीज जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं। इनसे बचाव के लिए आप अपने पड़ोसी से पर्याप्त दूरी बनाए रखते हुए बातचीत कर सकते हैं। बालकनी में खड़े होकर या फिर शाम को छत पर जाकर आप आसपड़ोस के लोगों से बातें कर सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed