फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Health Tips: सीढ़ियां चढ़ते ही फूलने लगती है सांस? इन गंभीर बीमारियों ने तो नहीं घेर लिया आपको

Wed, 08 Oct 2025 08:03 PM IST
शिखर बरनवाल हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिखर बरनवाल Updated Wed, 08 Oct 2025 08:03 PM IST
सार

अक्सर ऐसा होता है कि कुछ लोगों को थोड़ा सीढ़ी चढ़ते ही उनका सांस फूलने लगता है। बहुत से लोग इस लक्षण को नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन ये किसी गंभीर बीमारी का संकेत हो सकते हैं। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन
Climbing a few stairs can make you breathless are you suffering from these serious diseases
सांस की समस्या - फोटो : Adobe Stock

Shortness of Breath While Climbing Stairs: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में, सीढ़ियां चढ़ते समय सांस फूलना या थोड़ी दूर चलने पर थकान महसूस होना एक आम बात हो गई है, जिसे ज्यादातर लोग अनदेखा कर देते हैं। वे इसे अपनी शारीरिक फिटनेस की कमी या बढ़ती उम्र का नतीजा मानकर नजरअंदाज कर देते हैं, जबकि यह एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या का संकेत हो सकता है। थोड़े मेहनत पर ही सांस फूलना सिर्फ एक लक्षण नहीं है, बल्कि यह इस बात का संकेत है कि आपके फेफड़े या हृदय ठीक से काम नहीं कर रहे हैं। 



यह स्थिति शरीर को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिलने के कारण होती है, जिससे अंगों को उनके कार्य करने के लिए आवश्यक ऊर्जा नहीं मिल पाती। अगर इसे समय पर पहचाना न जाए तो यह जानलेवा बीमारियों का रूप ले सकती है। आइए इस लेख में जानते हैं कि अगर किसी को ऐसे लक्षण दिख रहे है तो ये किन बीमारियों का शुरुआती लक्षण हो सकता है।

Climbing a few stairs can make you breathless are you suffering from these serious diseases
सांस की समस्या - फोटो : Adobe Stock
एनीमिया
एनीमिया शरीर में खून की कमी के कारण होता है। ऐसी स्थिति में शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं कम हो जाती हैं, जिससे शरीर के विभिन्न अंगों तक ऑक्सीजन पहुंचाती हैं। जब इनकी कमी होती है तो शरीर को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल पाती, जिससे थोड़ी सी भी शारीरिक गतिविधि करने पर सांस फूलने लगती है। आयरन, विटामिन बी12 और फोलेट की कमी एनीमिया का मुख्य कारण है।

ये भी पढ़ें- Health Tips: गंभीर बीमारियों का घर होता है रिफाइंड शुगर, डॉक्टर ने बताया चीनी के पांच प्रकृतिक विकल्प
Climbing a few stairs can make you breathless are you suffering from these serious diseases
हृदय रोगों का खतरा - फोटो : Adobe Stock Images
हृदय रोग
हृदय का काम शरीर में रक्त को पंप करना है। जब हृदय कमजोर हो जाता है, तो वह ठीक से रक्त पंप नहीं कर पाता। इससे फेफड़ों में तरल पदार्थ जमा होने लगता है, जिससे सांस लेने में दिक्कत होती है। सीढ़ियां चढ़ते समय सांस फूलना, सीने में दर्द और पैरों में सूजन हृदय रोग के शुरुआती लक्षण हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें- World Sight Day 2025: घर बैठे ऐसे चेक कर सकते हैं अपनी आंखों की रोशनी, जानें कब जाना चाहिए डॉक्टर के पास
विज्ञापन
विज्ञापन
Climbing a few stairs can make you breathless are you suffering from these serious diseases
अस्थमा - फोटो : Freepik.com
अस्थमा
अस्थमा फेफड़ों से जुड़ी एक पुरानी बीमारी है, जिसमें वायुमार्ग में सूजन आ जाती है और वे संकरे हो जाते हैं। इससे सांस लेने में कठिनाई होती है, खासकर शारीरिक गतिविधि के दौरान। अस्थमा के मरीज अक्सर सीढ़ियां चढ़ते समय सांस फूलने, घरघराहट और खांसी की शिकायत करते हैं।

 
विज्ञापन
Climbing a few stairs can make you breathless are you suffering from these serious diseases
फेफड़े संबंधित समस्या - फोटो : freepik
क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज
यह फेफड़ों की बीमारियों का एक समूह है, जिसमें क्रॉनिक ब्रोंकाइटिस और वातस्फीति शामिल हैं। ये बीमारियां फेफड़ों के वायुमार्ग को बाधित करती हैं, जिससे सांस लेने में दिक्कत होती है। सीओपीडी अक्सर धूम्रपान करने वालों या प्रदूषित वातावरण में रहने वाले लोगों में होती है। सीढ़ियां चढ़ते समय सांस फूलना, लगातार खांसी और बलगम इसका मुख्य लक्षण है।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed