फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Health Tips: वर्कआउट के बाद मसल रिकवरी के लिए डाइट में शामिल करें ये चीजें, फौलाद जैसे बनेंगे बाजू

Wed, 08 Oct 2025 03:11 PM IST
शिखर बरनवाल हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिखर बरनवाल Updated Wed, 08 Oct 2025 03:11 PM IST
सार

Workout Recovery Tips: वर्कआउट के बाद मसल रिकवर करने के लिए अच्छी डाइट लेना बहुत जरूरी होता है। ऐसा नहीं करने से शरीर अगले वर्कआउट के लिए तैयार नहीं हो पाता है। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन
Health Tips Foods for Muscle Recovery After Workout know in hindi
वर्कआउट के टिप्स - फोटो : Amar Ujala

Fitness Diet Tips: आज के समय में बहुत से लोग फिटनेस के प्रति जागरूक हैं। बहुत ऐसे लोग हैं जो जिम में घंटों पसीना बहाना, भारी वजन उठाना और सख्त वर्कआउट रूटीन फॉलो करना पसंद करते हैं। लेकिन अक्सर लोग वर्कआउट के बाद एक बहुत ही महत्वपूर्ण पहलू को नजरअंदाज कर देते हैं, और वह है 'मसल रिकवरी'। अगर आप अपनी मांसपेशियों को सही पोषण नहीं देंगे, तो वे मजबूत नहीं बनेंगी और आपकी मेहनत का पूरा फायदा नहीं मिल पाएगा। वर्कआउट के दौरान मांसपेशियों में छोटे-छोटे टिशू टूट जाते हैं, और इन टिशू की मरम्मत के लिए सही डाइट लेना बहुत जरूरी है। 



मांसपेशियों की रिकवरी सिर्फ दर्द कम करने के लिए नहीं, बल्कि उन्हें मजबूत और बड़ा बनाने के लिए भी आवश्यक है। सही पोषण के बिना आपकी मांसपेशियां अगले वर्कआउट के लिए तैयार नहीं हो पाएंगी, जिससे वर्कआउट करने में आपका मन नहीं लगेगा। इसलिए आइए इस लेख में हम कुछ ऐसे खाद्य पदार्थों के बारे में जानते हैं, जिन्हें आप वर्कआउट के बाद अपनी डाइट में शामिल करके अपनी मांसपेशियों की रिकवरी को तेज कर सकते हैं और उन्हें फौलाद की तरह मजबूत बना सकते हैं।

Health Tips Foods for Muscle Recovery After Workout know in hindi
paneer पनीर - फोटो : Adobe Stock
प्रोटीन युक्त भोजन
मांसपेशियों की रिकवरी के लिए प्रोटीन सबसे महत्वपूर्ण पोषक तत्व है। प्रोटीन मांसपेशियों के टिशू की मरम्मत और निर्माण के लिए बिल्डिंग ब्लॉक का काम करता है। वर्कआउट के बाद आपको प्रोटीन से भरपूर खाद्य पदार्थ जैसे अंडे, चिकन, मछली, पनीर, टोफू, और दालें खानी चाहिए। शाकाहारी लोग प्रोटीन पाउडर या सोयाबीन का भी सेवन कर सकते हैं ताकि मांसपेशियों को सही पोषण मिल सके।

ये भी पढ़ें- Health Tips: क्या सिर्फ आंखों में देखने से फैलता है कंजक्टिवाइटिस? जानें इस बीमारी से जुड़े चार मिथक और सच्चाई
Health Tips Foods for Muscle Recovery After Workout know in hindi
केला - फोटो : Freepik.com
कार्बोहाइड्रेट
मांसपेशियों की रिकवरी के लिए सिर्फ प्रोटीन ही नहीं बल्कि कार्बोहाइड्रेट भी जरूरी है। वर्कआउट के दौरान शरीर ऊर्जा के लिए मांसपेशियों में जमा ग्लाइकोजन का उपयोग करता है। इस ऊर्जा के भंडार को फिर से भरने के लिए आपको वर्कआउट के बाद कार्बोहाइड्रेट्स का सेवन करना चाहिए। इसके लिए आप शकरकंद, ब्राउन राइस, केला, या ओट्स जैसी चीजें खा सकते हैं।

ये भी पढ़ें- Health Tips: पाचन के लिए रामबाण हो सकते हैं सेब के साथ ये कॉबिनेशन, आज से ही नाश्ते में करें शामिल
विज्ञापन
विज्ञापन
Health Tips Foods for Muscle Recovery After Workout know in hindi
अखरोट - फोटो : Freepik
हेल्दी फैट से भरपूर चीजें
हेल्दी फैट जैसे कि ओमेगा-3 फैटी एसिड, मांसपेशियों की सूजन को कम करने में मदद करती हैं, जिससे रिकवरी तेज होती है। इसके लिए आप अखरोट, बादाम, अलसी के बीज, और सैल्मन मछली को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। ये न सिर्फ मांसपेशियों के लिए अच्छे हैं, बल्कि आपके संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए भी बहुत फायदेमंद हैं।

 
विज्ञापन
Health Tips Foods for Muscle Recovery After Workout know in hindi
नारियल पानी - फोटो : Freepik.com
पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स
वर्कआउट के दौरान शरीर से पसीना निकलता है, जिससे पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी हो जाती है। शरीर को फिर से हाइड्रेट करने और मांसपेशियों की ऐंठन को रोकने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी और इलेक्ट्रोलाइट युक्त पेय पीना बहुत जरूरी है। आप नारियल पानी या नींबू पानी पी सकते हैं जो प्राकृतिक रूप से इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर होते हैं।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed