फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Health Tips: हजारों बीमारियों का घर है रिफाइंड शुगर, स्वस्थ रहने के लिए इन बातों पर दें ध्यान

Wed, 08 Oct 2025 08:04 PM IST
शिखर बरनवाल हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिखर बरनवाल Updated Wed, 08 Oct 2025 08:04 PM IST
सार

Healthy Alternatives to Sugar: बहुत से ऐसे लोग हैं जो बिना सोचे-समझे चीनी का खूब इस्तेमाल करते हैं। बता दें कि व्हाइट शुगर खाने से हमारे शरीर में कई बीमारियां होती है। इसलिए आइए इस लेख में डॉक्टर से जानते हैं कि चीनी के बजाय और क्या खा सकते हैं, जिससे आपको मीठा स्वाद भी मिले और आपका सेहत भी अच्छा रहे।

विज्ञापन
doctor told five natural alternatives to Refined sugar know in hindi
चीनी - फोटो : Amar Ujala

What to Eat Instead of Sugar: आज के समय बहुत से लोग रिफाइंड शुगर को अपनी डाइट में बेझिझक इस्तेमाल करते हैं। एक्सपर्ट्स के मुताबिक ये चीनी हमारे सेहत के लिए बहुत हानिकारक होता है, जो धीरे शरीर में नई बीमारियों को जन्म देता है। विशेषज्ञ इसे 'खाली कैलोरी' का स्रोत मानते हैं है, क्योंकि इसमें कोई विटामिन, मिनरल्स या अन्य पोषक तत्व नहीं होते, बल्कि यह सिर्फ बीमारियों को न्योता देती है। 



हृदय रोग से लेकर मोटापा, टाइप 2 डायबिटीज और दांतों की समस्याओं तक, रिफाइंड चीनी का अत्यधिक सेवन कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि हमें अपने जीवन से मिठास को पूरी तरह से हटा देना चाहिए। प्रकृति ने हमें ऐसे कई विकल्प दिए हैं जो न सिर्फ मीठे होते हैं, बल्कि उनमें पोषक तत्व भी भरपूर मात्रा में होते हैं। 

ये विकल्प हमारे पाचन तंत्र के लिए भी फायदेमंद होते हैं और उनमें एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-बैक्टीरियल गुण भी होते हैं। इसी विषय पर विस्तार से जानकारी देते हुए, न्यूट्रिशन विशेषज्ञ डॉ. शालिनी सिंह शोलंके ने हाल ही में एक वीडियो साझा किया है, जिसमें उन्होंने चीनी के पांच प्राकृतिक विकल्पों के बारे में बताया है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

doctor told five natural alternatives to Refined sugar know in hindi
चीनी के जगह पर शहद खाएं - फोटो : इंस्टाग्राम

शहद चीनी का सबसे अच्छा विकल्प
डॉ. शालिनी के अनुसार शहद चीनी का एक बेहतरीन प्राकृतिक विकल्प है। इसमें न सिर्फ मिठास होती है, बल्कि यह एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भी भरपूर होता है। इसके अलावा शहद में कुछ मात्रा में विटामिन और मिनरल्स भी होते हैं, जो इसे रिफाइंड चीनी से बेहतर बनाते हैं।


ये भी पढ़ें- World Sight Day 2025: घर बैठे ऐसे चेक कर सकते हैं अपनी आंखों की रोशनी, जानें कब जाना चाहिए डॉक्टर के पास
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Dr. Shalini Singh Salunke (@myexpertdoctor)


doctor told five natural alternatives to Refined sugar know in hindi
गुड़ खाएं - फोटो : Adobe stock
पोषक तत्वों से भरपूर देसी गुड़ 
गुड़ जिसे चीनी का सबसे पुराना विकल्प माना जाता है, एक और प्राकृतिक स्रोत है। डॉ. शालिनी बताती हैं कि गुड़ में आयरन, मैग्नीशियम और पोटेशियम जैसे मिनरल्स होते हैं। यह पाचन के लिए भी अच्छा माना जाता है।

ये भी पढ़ें- Health Tips: वर्कआउट के बाद मसल रिकवरी के लिए डाइट में शामिल करें ये चीजें, फौलाद जैसे बनेंगे बाजू
विज्ञापन
विज्ञापन
doctor told five natural alternatives to Refined sugar know in hindi
नारियल चीनी - फोटो : Adobe Stock
नारियल और खजूर चीनी
नारियल और खजूर से बनी चीनी भी एक स्वस्थ विकल्प हो सकती है। इन दोनों में रिफाइंड चीनी की तुलना में पोषक तत्व और फाइबर की मात्रा अधिक होती है। ये गट-फ्रेंडली होते हैं और धीरे-धीरे शुगर रिलीज करते हैं, जिससे ब्लड शुगर अचानक नहीं बढ़ता।

 
विज्ञापन
doctor told five natural alternatives to Refined sugar know in hindi
स्टेविया - फोटो : Amar Ujala
स्टीविया- डायबिटीज के मरीजों के लिए बेस्ट
डॉ. शालिनी स्टीविया को चीनी के सबसे अच्छे विकल्पों में से एक मानती हैं। यह पूरी तरह से प्राकृतिक है और इसमें 0 कैलोरी होती है। यही कारण है कि यह डायबिटीज के मरीजों के लिए सबसे उत्तम है। इसका उपयोग चाय, कॉफी या किसी भी डेजर्ट में किया जा सकता है, जिससे मिठास भी बनी रहती है और स्वास्थ्य को कोई नुकसान भी नहीं होता।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed